गौतम बुद्ध पर प्रश्नोत्तरी


जीवनी
1. गौतम बुद्ध का जन्म कब हुआ था?
(क)  563 ई०पू०            (ख) 780 ई०पू०
(ग)  175 ई०पू०            (घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : 563 ई०पू०
2. गौतम बुद्ध का जन्म स्थान का नाम क्या है?
(क)  कपिलवस्तु के लुम्बनी (ख) कुशीनगर
(ग)  वाराणसी                (घ) गया
उत्तर : कपिलवस्तु के लुम्बिनी
3. गौतम बुद्ध के बचपन का नाम क्या था?
(क)  राहुल                     (ख) गौतम
(ग)  सिद्धार्थ                   (घ) अभिनवगुप्त
उत्तर : सिद्धार्थ
 4. गौतम बुद्ध के पिता का नाम क्या था?
उत्तर : शुद्धोधन
 5. इनके माँ का नाम था?
उत्तर : महामाया / मायादेवी
6.  महात्मा बुद्ध के सौतेली माँ का नाम क्या था?
उत्तर : महा प्रजावती / गौतमी
 7. सिद्धार्थ के पत्नी का नाम क्या था?
उत्तर : यशोधरा
 8. गौतम बुद्ध के जन्म के कितने दिनों बाद इनके माता का निधन हुआ?
उत्तर : 7
9. गौतम बुद्ध के जन्म के बाद जिस माता का निधन हुआ उसका नाम क्या था?
उत्तर : महामाया
10. गौतम बुद्ध का विवाह कितने वर्ष में हुआ?
उत्तर : 16
11. गौतम बुद्ध के पुत्र का नाम क्या था?
उत्तर : राहुल
 12. गौतम बुद्ध के सारथी का नाम क्या था?
उत्तर : चन्ना / छन्दक
13. सिद्धार्थ का गोत्र क्या था?
उत्तर : गौतम
 14. गौतम बुद्ध कितने वर्ष की अवस्था में गृह त्याग कर सत्य की खोज में निकाल पड़े?
उत्तर : 29 वर्ष
 बुद्धत्व प्राप्ति
15. सिद्धार्थ के गृह त्याग की घटना को बौद्ध धर्म में क्या कहा जाता है?
उत्तर : महाभिनिष्क्रमण
16. बुद्ध के प्रथम गुरु कौन थे?
उत्तर : आलारकलाम
 17. बुद्ध ने अपने प्रथम गुरु से कौन सी शिक्षा प्राप्त की?
उत्तर : सांख्य दर्शन
 18. गौतम बुद्ध के दूसरे गुरु का नाम क्या था?
उत्तर : रुद्रक
 19. उरुवेला में कितने ब्राह्मण बुद्ध के शिष्य बने?
उत्तर : पांच
20. बौद्ध धर्म के संस्थापक कौन थे?
(क)  महावीर                 (ख) गौतम बुद्ध
(ग)  शंकराचार्य              (घ) बुद्धघोष
उत्तर :  (ख) गौतम बुद्ध
21. बुद्ध के पांचों शिष्य के नाम क्या थे?
उत्तर : कौण्डिन्य, वप्पा, भादिया, अस्सागी और महानामा
22. बुद्ध को मार्ग में कौन- कौन मिले थे?
उत्तर : बूढ़ा, वीमार, मृतक, संन्यासी
 23. किस नदी के तट पर 35 वर्ष की आयु में आधुनिक बोधगया में तपस्या की?
उत्तर : निरंजना (फल्गु) नदी के तट पर,
24. सिद्धार्थ ने बोधगया में किस वृक्ष के नीचे बैठकर तपस्या की?
उत्तर : पीपल वृक्ष के नीचे
25. भगवान् बुद्ध के समय बोधगया का नाम क्या था?
उत्तर : उरुवेला
26. सिद्धार्थ को कितने वर्ष की कठिन तपस्या के बाद ज्ञान की प्राप्ति हुई?
उत्तर : 6 वर्ष
 27. ज्ञान प्राप्ति के बाद सिद्धार्थ को क्या कहा गया?
उत्तर : गौतम बुद्ध और तथागत
28. गौतम बुद्ध को किस रात्रि के दिन ज्ञान की प्राप्ति हुई?
उत्तर : वैशाखी पूर्णिमा
 29. गौतम बुद्ध ने अपना पहला उपदेश कहाँ दिया था?
उत्तर : वाराणसी के निकट सारनाथ
 30. उपदेश देने की इस घटना को क्या कहा जाता है?
उत्तर : धर्मचक्रप्रवर्तन
 31. महात्मा बुद्ध ने अपने उपदेश को किस भाषा में दिया?
उत्तर : पाली
32. भगवान बुद्ध राजगीर के किस तालाब में स्नान करते थे?
उत्तर : कालिन्दा निवापा
33. भगवान बुद्ध राजगीर के जिस पर्वत पर अपने अनुयायियों को उपदेश देते थे उसका नाम क्या था?
उत्तर : गृद्धकूट पर्वत
बौद्ध धर्म दर्शन
 34. शून्यवाद का जनक  कौन थे?
उत्तर : नागार्जुन
35. विज्ञानवाद के जनक कौन थे?
उत्तर : मैत्रेयनाथ
36. बौद्धधर्म के त्रिरत्न कौन-कौन है?
उत्तर : बुद्ध, धम्म और संघ
 37. बौद्ध धर्म में प्रविष्टि को क्या कहा जाता था?
उत्तर : उपसम्पदा
 38. बुद्ध के अनुसार देवतागण भी किस सिद्धान्त के अंतर्गत आते है?
उत्तर : कर्म के सिद्धान्त
 39. बुद्ध ने तृष्णा की घटना को क्या कहा है?
उत्तर : निर्वाण
 40. बुद्ध के अनुयायी कितने भागों में बंटे थे?
उत्तर : दो (भिक्षुक और उपासक)
41.  जिस स्थान पर बुद्ध ने ज्ञान की प्राप्ति की थी, वह स्थान क्या कहलाया?
उत्तर : बोधगया
42. बौद्ध धर्म को अपनाने वाली प्रथम महिला कौन थी?
उत्तर : बुद्ध की माँ प्रजापति गौतमी
 43. महात्मा बुद्ध की मृत्यु की घटना को बौद्ध धर्म में क्या कहा गया है?
उत्तर : महापरिनिर्वाण
 44. महात्मा बुद्ध द्वारा दिया गया अंतिम उपदेश क्या था?
उत्तर : सभी वस्तुएँ क्षरणशील होती है अतः मनुष्य को अपना पथ-प्रदर्शक स्वयं होना चाहिए
45. गौतम बुद्ध के प्रथम उपदेश को क्या कहते है ?
उत्तर : धर्म चक्र परिवर्तन
46. गौतम बुद्ध ने बौद्ध धर्म का सबसे अधिक प्रचार किया ?
उत्तर : कौशल में
 संगीति
 51. प्रथम बौद्ध संगीति कहाँ हुआ था?
उत्तर : राजगीर
52. प्रथम बौद्ध संगीति किसके शासन काल में हुआ था?
उत्तर : अजातशत्रु ( हर्यक वंश )
53. प्रथम बौद्ध संगीति के कौन अध्यक्ष थे?
उत्तर : महाकस्सप उपलि
54. प्रथम बौद्ध संगीति कब हुआ था?
 उत्तर :  483 ई० पू०
55. प्रथम बौद्ध संगीति में किस भाषा का प्रयोग हुआ?
 उत्तर : पाली भाषा
56.  बौद्ध संगीति किसके शासन काल में हुआ था?
उत्तर : मगध के राजा कालाशोक
57.  बौद्ध संगीति कहाँ हुआ था?
उत्तर : वैशाली
58. द्वितीय बौद्ध संगीति कब हुआ था?
उत्तर : 383 ई० पू०
56. द्वितीय बौद्ध संगीति किसके शासन काल में हुआ था?
उत्तर : कालाशोक ( शिशुनाग वंश )
57. द्वितीय बौद्ध संगीति के कौन अध्यक्ष थे?
उत्तर : साबकमीर
58. द्वितीय बौद्ध संगीति में किस भाषा का प्रयोग हुआ?
उत्तर : पाली
59. तृतीय बौद्ध संगीति कहाँ हुआ था?
उत्तर : पाटलिपुत्र
60. तृतीय बौद्ध संगीति कब हुआ था?
उत्तर : 250 ई० पू०
61. तृतीय बौद्ध संगीति किसके शासन काल में हुआ था?
उत्तर : अशोक
62. तृतीय बौद्ध संगीति के कौन अध्यक्ष थे?
उत्तर :  मोगलिपुत्ततिस्ता
63. तृतीय बौद्ध संगीति में किस भाषा का प्रयोग हुआ?
उत्तर : पाली
64. चतुर्थ बौद्ध संगीति कहाँ हुआ था?
उत्तर : कुण्डलवन (कश्मीर)
65. चतुर्थ बौद्ध संगीति कब हुआ था?
उत्तर : प्रथम ई० पू०
66. चतुर्थ बौद्ध संगीति किसके शासन काल में हुआ था?
उत्तर : कनिष्क ( कुषाण वंश )
67. चतुर्थ बौद्ध संगीति के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष कौन थे?
उत्तर :  अध्यक्ष = वासुमित्र उपाध्यक्ष = अश्वघोष
68. चतुर्थ बौद्ध संगीति में किस भाषा का प्रयोग हुआ?
उत्तर : संस्कृत
69. बौध धर्म के ग्रन्थ को क्या कहते है ?
उत्तर :  त्रिपिटक
70. विनय पिटक का विषय वस्तु क्या है?
उत्तर : बौद्ध संघ के नियम
71. सुत्त पिटक  में क्या है?
 उत्तर : बौद्ध संघ के उपदेश
72. अभिधम्म पिटक में क्या है?
 उत्तर : दार्शनिक विवेचना की गयी
73. बौद्ध प्रतीक
1) गौतम बुद्ध का जन्म का प्रतीक  -  कमल व हाथी
2) गौतम बुद्ध का ग्रह त्याग का प्रतीक  -  घोड़ा
3) गौतम बुद्ध का ज्ञान का प्रतीक  -  पीपल
4) गौतम बुद्ध का निर्वाण का प्रतीक  -  पद्म चिन्ह
5) गौतम बुद्ध की मृत्यु का प्रतीक  -  स्तूप
6) गौतम बुद्ध के यौवन का प्रतीक  -  सांड
7) धर्म की मधुर, गहरी और संगीतमय शिक्षा का प्रतीक - श्वेत शंख
8) बौद्ध धर्म के सिद्धांतों की विजय का भी प्रतीक – विजयी ध्वज।
74. विश्व का सबसे बड़ा स्तूप कौन सा है ?
उत्तर : सांची का स्तूप ( मध्यप्रदेश मे ) अशोक द्वारा बनवाया गया
75. गौतम बुद्ध के सबसे प्रिय और आत्मीय शिष्य कौन थे?
उत्तर : आनंद
 76. भारत से बाहर बौद्ध धर्म को फैलाने का श्रेय किस राजा को जाता है?
उत्तर : सम्राट अशोक
 77. बुद्ध के प्रथम दो अनुयायी कौन कौन थे?
उत्तर : काल्लिक तपासु
78.  बुद्ध की प्रथम मूर्ति कहाँ बना था?
उत्तर : मथुरा कला
 79. सबसे अधिक संख्या में बुद्ध की मूर्तियों का निर्माण किस शैली में किया गया था?
उत्तर : गांधार शैली
80. बौद्ध का परम धर्म लक्ष्य है?
उत्तर : निर्वाण
81. बौद्धों का सर्वाधिक पवित्र त्यौहार कौन है?
उत्तर : वैशाख पूर्णिमा
82.  वैशाख पूर्णिमा किस नाम से विख्यात है?
उत्तर : बुद्ध पूर्णिमा
 83. अनीश्वरवाद को मानने वाले कौन-कौन धर्म है?
उत्तर : बौद्ध एवं जैन धर्म
 84. बुद्ध ने किसकी प्रमाणिकता को नकार दिया था?
उत्तर : ईश्वर की
 85. सम्राट अशोक को बौद्ध धर्म में किसने दीक्षित किया था?
उत्तर : मोगलीपुत्त तिस्स
86. बुद्ध के अनुयायी कितने भागों में बंटे थे ?
 उत्तर : दो (भिक्षुक और उपासक)
 87. बुद्ध ने तृष्णा की घटना को क्या कहा है ?
उत्तर :  निर्वाण।
88. बुद्ध ने किस डाकू को उपदेश दिया?
उत्तर : अंगुलिमाल
89. राजगीर के किस स्थान पर प्रथम बौद्ध संगीति हुई?
उत्तर : सप्तपर्णि गुफा
90. भगवान् बुद्ध ने राजगीर में किस वन में विहार करते थे?
उत्तर : वेणुवन
91. महात्मा बुद्ध का निर्वाण कब हुआ था ?
उत्तर : 483 ई०पू०
92. महात्मा बुद्ध का निर्वाण किस स्थान पर हुआ था ?
उत्तर : कुशीनगर (उत्तर प्रदेश)
93. महात्मा बुद्ध के निर्वाण के समय उनकी आयु कितनी थी?
उत्तर : 80 वर्ष
94. तीर्थस्थल
भगवान बुद्ध के अनुयायिओं के लिए विश्व भर में पांच मुख्य तीर्थ मुख्य माने जाते हैं :
(1) लुम्बिनी -  जहां भगवान बुद्ध का जन्म हुआ।
(2) बोधगया जहां बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त हुआ।
(3) सारनाथ जहां से बुद्ध ने दिव्यज्ञान देना प्रारंभ किया।
(4) कुशीनगर जहां बुद्ध का महापरिनिर्वाण हुआ।
(5) संकिसा (फर्रुखाबाद जिले के वर्तमान गांव बसंतपुर)  – भगवान् बुद्ध सोने की सीढ़ी से स्वर्ग से उतरे थे।
कौशाम्बी – प्लक्ष नामक गुहा में बुद्ध कई बार आए थे।
अजन्ता – बौद्ध धर्म से सम्बन्धित चित्रण एवं शिल्पकारी के उत्कृष्ट नमूने मिलते हैं।
एलोरा - गुफाओं में भगवान बुद्ध की कई प्रतिमाओं के साथ ही दीवार पर बौद्ध धर्म से जुड़ी कई पेंटिग्स भी बनाई गई हैं।
95. स्तूप
सांची स्तूप -      सांची, रायसेन, मध्य प्रदेश
धमेख स्तूप         -सारनाथ, उत्तर प्रदेश
चौखण्डी स्तूप   -   सारनाथ
केसरिया स्तूप - (पश्चिमी चंपारणके पास), बिहार
रामाभार स्तूप  -    कुशीनगर
भरहुत स्तूप – सतना, मध्य प्रदेश (पुष्यमित्र शुंग द्वारा सम्भवतः १८५ ईसापूर्व के बाद निर्मित किया गया था।)
96. अन्य स्तूप
पावागढ़, वैशाली, कपिलवस्तु, रामग्राम, राजगृह, बेटद्वीप (बेट-द्वारका) कुशीनगर तथा राजगृह ।
97. आनन्द को स्तूप बनाने के उपदेश देने का वर्णन किस पुस्तक में है?
दीघनिकाय 14/ 5 /11
98. सारनाथ को किसने नष्ट भ्रष्ट किया?
उत्तर : मुहम्मद गोरी ने
99. बुद्ध प्रतिमाओं में मुद्राएं
1. ध्यानमुद्रा    - पैरों की पलथी, दोनों हाथ नाभी के पास, हथेलियां एक दूसरे पर रखी होती हैं।                                                                                              
2. धर्मचक्र-प्रवर्तन-मुद्रा  - पलथी, दोनों हाथ विशिष्ट प्रकार से छाती के पास मिले हुए। यहां हाथों की अंगुलियों की    
                                   स्थिति ध्यान देने योग्य है।                                                                    
3. भूमिस्पर्शमुद्रा  - पलथी, बायां हाथ पलथी पर, दाहिने हाथ की हथेली खुली हुई, अंगुलियों से भूमिस्पर्श।                                                                     
4 . वरदाभय  -  खड़े या बैठी स्थिति में दाहिने हाथ अभयमुद्रा में तथा बायें हाथ का वरदमुद्रा में रहना। ये दोनों 

                      मुद्रायें एक   ही साथ  दिखालाई पड़ती हों, ऐसी बात नहीं। दाहिना हाथ अभय  मुद्रा में तथा बायें 

                      में वस्त्रन्त या भिक्षापात्र भी दिखलाते    हैं।
5. महापरिनिर्वाण-मुद्रा  - दो शालवृक्षों के बीच में लगी शय्या पर दाहिना हाथ सिरहाने लेकर उसी करवट लेटे
             हुए बुद्ध । इसी मुद्रा में उन्होंने महानिर्वाण  प्राप्त  किया था।                                                                                                           

                                                  



Share:

नैमिषारण्य, जिसे मैंने देखा


मैं अनेक बार लखनऊ से नैमिषारण्य जा चुका हूँ। लोग इसे संक्षेप में नैमिष कहते हैं। स्थानीय बोलचाल में इसका नाम नीमसार है। कल वैशाख कृष्ण त्रयोदशी 2076 तदनुसार 02 मई 2019 को फिर मैं नैमिषारण्य में था। यह उत्तर प्रदेश के लखनऊ से 85 कि. मी. दूर गोमती नदी के किनारे स्थित है। यह एक वैष्णव तीर्थ है। मेरे दीक्षा गुरु के दादा गुरु राजेन्द्र सूरी परमहंस इसी क्षेत्र से चलकर तरेत, पटना, बिहार तक पहुँचे थे। मैंने ललिता देवी मंदिर से दर्शन आरम्भ किया। इसकी गणना 108 शक्तिपीठों में होती है। यहाँ सती का हृदय गिरा था। मंदिर के गर्भगृह में पायजामा और पैंट पहने पंडित मिले। पता चला कि यह मंदिर सरकार द्वारा अधिग्रहीत है। मैंने वहाँ बैठे अन्य पुजारियों से मंदिर के पुजारियों के पहनावे के निर्धारण के बारे में पूछताछ की। वे संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। कुल मिलाकर हिन्दुओं का यह मंदिर अब कोई धार्मिक स्थल नहीं होकर पर्यटन स्थल बनकर रह गया है। विगत यात्रा में मैंने पाया था कि यहाँ के पुजारियों को एक भी शुद्ध श्लोक या मंत्र नहीं आता है। मुझे यह जानकर काफी क्षोभ हुआ कि यह तीर्थ कहाँ से कहाँ पहुँच गया। जिस महर्षि व्यास तथा शौनक आदि ऋषियों ने ज्ञान सत्र के आयोजन के लिए इस स्थान का चयन किया, जहाँ सूत जी ने शौनक आदि 88 हजार ऋषियों को 18 पुराणों की कथा सुनायी।


 यहाँ हिन्दुओं के  देवता, तीर्थ, जीवन पद्धति, संस्कृति आदि में नयी क्रान्ति आयी। जिन ऋषियों ने वेद विरूद्ध विचारधारा को भारत के बाहर खदेड़ने के लिए पुराण रूपी हथियार हमें दिये।  वह धरा भोगी तथा स्वार्थी लोगों के चंगुल में कैसे फँस गयी
? यदि आप स्मृतियों और पुराणों से ऊपजी वैचारिक क्रान्ति और उसके प्रभाव को ठीक से समझ रहे होंगें तो इस नैमिषारण्य को आप उसी दृष्टि से खोजेंगें। संक्षेप में यहाँ मैं इतना ही कहूँगा कि भगवान् वेद व्यास ने यहाँ रहकर एक ऐसी कथामयी विचारधारा को लिखा, जो वेदों की कथामयी व्याख्या थी। वे कथानक गीत, नाट्य, कथा साहित्य आदि  के माध्यम से हर भारतवासी तक पहुँचा। इसे कहने और समझने के लिए लाखों ऋषि यहाँ इकठ्ठे होते थे। उत्तर वैदिक काल में यह स्थान देश में एक नयी तरह की ज्ञान क्रान्ति लाने में सफल हुआ। वैदिक देवता, सैकड़ों वर्षों तक चलने वाले श्रौत याग के स्थान पर पौराणिक देवता, लघुतम व्रतों, त्यौहारों  की व्यवस्था दी गयी। ये व्यवस्थायें केवल लिखित रूप में नहीं रह जाये इसके लिए यहाँ व्यूह रचना होती रही। प्रचारकों की टोली खड़ी की गयी। दान पुण्य की अवधारणा को स्पष्ट किया गया। ऐसी व्यवस्था खड़ी की गयी, जिससे हजारों वर्षों तक सनातन परम्परा अक्षुण्ण रह सके। यहीं वृत्र असुर को परास्त करने के लिए महर्षि दधीचि ने  इन्द्रादि देवताओं को अस्थि दान किया। यहाँ रहकर ऋषि शस्त्र और शास्त्र दोनों के द्वारा सनातन परम्परा की रक्षा में लगे रहे।
मैं अपनी नजरिये से नैमिष को देखना और ढ़ूढ़ना चाह रहा था । मैं उस व्यास की खोज में था, जो मूल रहस्य को हमेशा विस्तार करके समझता है। मैं माता आनन्दमयी पौराणिक एवं वैदिक अध्ययन तथा अनुसंधान संस्थान की खोज में भी था। मैं इस नैमिष को उस क्रम से देखने की कोशिश में था, जिस क्रम से हिन्दू जीवन दर्शन का विकास हुआ। मुझे सृष्टि के आरम्भकर्ता मनु शतरूपा से व्यास और शौनक होते आदि गंगा गोमती का अविरलता, निर्मलता का स्पर्श करते भावी व्यास को खोजना था।
यहाँ से आगे चक्रतीर्थ होते हुए मैं व्यास गद्दी तक पहुँचा। यहाँ के युवा पंडित थोड़े बहुत संस्कृत जानते थे। वे आचार्य की उपाधि ले रखे थे। पास में ही मनु शतरूपा तपस्थली है। दिन चढ़ने लगा था। चारों ओर सन्नाटा पसरने लगा था। लंगूर और कुत्ते के बीच रह रहकर नोक झोंक हो जा रहा था। बल्लभाचार्य की गद्दी की ओर जाने वाले रास्ते में भी सन्नाटा था।  
व्यास गद्दी के समीप एक संस्कृत विद्यालय का बोर्ड लगा था। मैं नहर के किनारे- किनारे सूनसान पेड़ पौधे से भरे रास्ते से होकर उस विद्यालय की ओर चल पड़ा। काफी दूर खरंजे के रास्ते चलते हुए एक पुराने हनुमान मंदिर तक पहुँचा। यहाँ पर्यटन विभाग ने आगन्तुकों के लिए बेंच आदि लगा रखा है। नैमिषारण्य से लगभग दूर शांत, एकांत स्थान पर एक संत ने आकर तप किया था। संतों के तीन पीढ़ियों की समाधि बनी है। वहाँ के सेवादार ने बताया कि परिक्रमा का आरंभ यहीं से होता है। इसे किसी दमिंदार ने 25 बीघे जमीन दान में दिया था। नगर पालिका मंदिर की पूजा अर्चना तथा देखरेख के लिए किसी को नियुक्त कर देती है। उन्होंने यहाँ का इतिहास बताया। उन्होंने कहा कि नहर के किनारे - किनारे चलकर संस्कृत विद्यालय पहुँचा जा सकता है। मैं वहाँ से वापस व्यास गद्दी की ओर लौटा।
नहर के किनारे - किनारे चलकर विद्यालय तक पहुँचा, जो गोमती नदी के किनारे अवस्थित है। इतना अच्छा सुरम्य वातावरण मैंने अभी तक नहीं देखा था। सूर्य के आतप से झुलसती गर्मी में भी यहाँ की ठंढ़ी हवा शहरी जीवन को नारकीय जीवन बता रही थी। विशाल वृक्षों के नीचे यज्ञशाला, गोशाला तथा संस्कृत विद्यालय ऋषिकुल का दिव्य दर्शन करा रहा था। इस विद्यालय का नाम श्री सूर्येश्वरनारायण लक्ष्मीनारायण गुरुकुल संस्कृत विद्यापीठ,  मौनी कुटीर, मणि पर्वत, नैमिषारण्य, सीतापुर है। इसे आचार्य अनुज कुमार मिश्र संचालित कर रहे हैं। सम्पर्क- 9450902349  । विद्यालय में प्रथमा कक्षा के 10-12 बच्चे अध्ययन करते हुए मिले। अभी इस विद्यालय को मान्यता नहीं मिली है। विद्यालय के छात्रों से पुस्तकें पढ़ाकर देखा । उनका उच्चारण शुद्ध था। सम्बन्धित कक्षा के पाठ्यपुस्तकों के बारे में पूछताछ किया। संस्कृत व्याकरण की पुस्तक लघुसिद्धान्त कौमुदी तथा तर्क संग्रह से प्रश्न पूछा । बच्चों ने समुचित जबाब दिया। छोटे बच्चे अंग्रेजी का अभ्यास करते दिखे। यहाँ  का वातावरण अति सुखद तथा शान्त था। शेष बच्चे परीक्षा दे लेने के कारण अपने घर जा चुके थे। इस विद्यालय में संसाधन की भारी कमी थी। आर्थिक परेशानियों से जुझते हुए भी यह विद्यालय संस्कृत के प्रति हमें आश्वस्त करता है। मुझे लगा कि मैं गोमती से दूर हूँ। मैंने वहाँ के आचार्यों से अनुमति मांगी कि चलकर गोमती का दर्शन कर लूँ। परन्तु यह क्या? मैं तो गोमती के तट पर खड़ा था। सामने ही सीढ़ी थी। सीढ़ी के दोनों ओर घने पेड़। इन वृक्षों की छाया में गोमती के किनारे बैठने का आनन्द ही कुछ और था। कहीं कोई शोर नहीं । चिड़ियों की चहचहाहट, ठंढ़ी हवा गोमती के उसपार वनाच्छादित प्रदेश पारलौकिक आनन्द की अनुभूति करा रहा था। मैंने यहीं दोपहर व्यतीत करने का निश्चय किया। लखनऊ में गोमती तो नाला बनकर रह गयी है। यहाँ के गोमती का पानी इतना स्वच्छ कि एक मीटर नीचे की वस्तुएँ साफ दिख जाय। मैंने जल हाथ में लेकर आचमन किया। स्वादिष्ट जल। गर्मी से बचने के लिए सीपी घाट के तटों पर आ गयी थी। मैं कुछ देर यहाँ रुका रहा। हैंडपम्प का जल पीया। RO जल और इसमें बहुत अंतर नहीं था। अब आगे बढ़ने का निश्चय किया।
इसके आगे हनुमान गढ़ी पहुँचा। कुछ देर यहाँ भी रुका,क्योंकि मध्याह्न का धूप काफी तेज थी। मैं इसके समीप अनन्त श्री वासुदेव संस्कृत महाविद्यालय कई बार जा चुका हूँ। अतः इस बार वहाँ नहीं गया। हनुमान गढ़ी के पीछे के रास्ते गोमती के घाट तक पहुँचा। इस बार मछलियों को दाना नहीं दे सका। प्रचण्ड आतप से हरेक तीर्थयात्रियों को वृक्षों के छांव तले रूकने को विवश कर रखा था। कहता चलूँ कि नैमिषारण्य तीर्थ सीतापुर जनपद के अन्तर्गत आता है। इस तीर्थ नगरी के आस- पास कभी संस्कृत के विद्वानों का बोल बाला हुआ करता था। यहाँ के कुछ विद्यालय अति प्रसिद्ध थे। पवित्र तीर्थ नैमिषारण्य के निकट हरदोई जनपद के संडीला निवासी पंडित शिव गोविन्द त्रिपाठी तथा इनके पुत्र शिव सागर त्रिपाठी तथा शिव प्रसाद त्रिपाठी संस्कृत काव्य रचना में प्रवीण तथा हैं। इस क्षेत्र के संस्कृतज्ञ आयुर्वेद के ज्ञाता भी होते हैं। अस्तु ।
       मेरे पास समय अधिक शेष नहीं था। उसी दिन लखनऊ लौटना भी था अतः देव दर्शन करने के साथ साथ संस्कृत विद्यालयों की स्थिति भी देखते जाना था।  यहाँ से मुझे रुद्रावर्त होते लखनऊ जाना था। सुना था कि रुद्रावर्त कुण्ड में विल्वपत्र पानी के नीचे चला जाता है तथा चढ़ाया गया फल ऊपर तैरता रहता है। मैं यहाँ से जल्द निकल लिया।  मध्याह्न के 3.30 हो चुके थे।
        भाजपा नीत की सरकार उत्तर प्रदेश में एक नया संस्कृत विश्वविद्यालय स्थापना करने की घोषणा की है। पहले अयोध्या में खोले जाने पर विचार हो रहा था। पुनः स्थान परिवर्तन होकर नैमिषारण्य में खोले जाने पर विचार होने लगा। मुझे लगता है कि इस प्रदेश में एक और संस्कृत विश्वविद्यालय की आवश्यकता नहीं है। संपूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालय तथा उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा बोर्ड से सम्बद्ध संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों की स्थिति बहुत अधिक खराब है। संस्कृत के विद्यालय और महाविद्यालय शिक्षक विहीन होते जा रहे हैं। शिक्षक विहीन विद्यालयों में दूसरे विद्यालयों को शिक्षकों को संबद्ध कर किसी तरह विद्यालय को संचालित करने की कोशिश की जा रही है। विद्यालयों के भवन को देखकर मन भय से काँप उठता है। जिन विद्यालयों ने एक से बढ़कर एक कीर्तिमान स्थापित किये उसे खंडहर में परिणत होता देख किसी भी संस्कृत प्रेमी का मन उद्वेलित हो जाएगा। यहाँ पढ़ रहे बच्चों की दुरवस्था देख बस एक ही इच्छा होती है कि जावन को इनकी सेवा में समर्पित कर दूँ। जब ये विद्यालय और यहाँ के छात्र इस त्रासदी में जी रहे हों तो एक और विश्वविद्यालय को खोले जाने का निर्णय अदूरदर्शी ही प्रतीत होता है। अच्छा होता कि पहले माध्यमिक शिक्षा को मजबूत करने पर ध्यान दिया जाता। जब नीचे की कक्षा में छात्र ही नहीं हो तो उच्च कक्षा में कौन पढ़ने जाएगा। इसका ज्वलंत उदाहरण माता आनन्दमयी पौराणिक तथा वैदिक अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान मेरे सम्मुख था। इसके भीतर प्रवेश करने पर सूनसान नजारा था। गेट के आगे दूर दूर तक कहीं कोई दिखाई नहीं दिया। परिसर के अंत में एक सेवक मिला, जिसने जानकारी दी कि यह अनुसंधान संस्थान केवल परीक्षा के समय खुलता है। पुस्तकालय के बाहरी दीबार पर सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के अवकाश की सूची चस्पा मिली। इस संस्थान की स्थापना उत्तर प्रदेश के तत्कालीन राज्यपाल 
एम. चेन्ना रेड्डी तथा अन्य शीर्षस्थ व्यक्तियों द्वारा की गयी। स्वामी नारदानन्द तथा अन्य महानुभावों ने इसके लिए भूमि दान में दिया। इसका शिलापट मुख्य गेट पर लगा है। 40 वर्षों में ही इस संस्थान की यह दुर्गति हो जाएगी किसी ने सोचा तक नहीं होगा। इसके पास में अनन्त श्री वासुदेव संस्कृत माध्यमिक तथा महाविद्यालय है। यहाँ मैं गुरुपूर्णिमा के अवसर पर पहले भी जा चुका था। यहाँ भी एक मात्र शिक्षक नियुक्त हैं तथापि यहाँ अध्ययन- अध्यापन का माहौल है।
 

   माता आनन्दमयी पौराणिक तथा वैदिक अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान से आगे बढ़ते हुए स्वामी नारदानन्द आश्रम है। स्वामी नारदानन्द जी महाराज ने साधकों के लिए एक आश्रम बनवाया था। यह गोमती तट से सटा हुआ है।इस  आश्रम के समीप ब्रह्मचारियों को संस्कृत की शिक्षा देने के लिए ब्रह्मचर्याश्रम संस्कृत विद्यालय की स्थापना की थी। इस विद्यालय का विशाल परिसर इसके गौरवपूर्ण अतीत का बोध कराता है। कभी यहाँ सैकड़ों की संख्या में ब्रह्मचारी संस्कृत शिक्षा प्राप्त करते थे। यह नैमिषारण्य का सबसे समृद्ध और भव्य विद्यालय था। पूरे परिसर में प्रथमा कक्षा में अध्ययन करने वाले कुल 4 छात्र मिले। छात्रों से कुशल वार्ता कर शिक्षा की जानकारी ली। देखरेख के अभाव में बच्चे मैले वस्त्र धारण किये मिले। छात्रावास की टूटी हुए खिड़कियाँ, खंडहर बनते भवन शिक्षा के पतन की गाथा कह रहे थे। छात्रावास में रहने वाले छात्रों के सोने के लिए सिमेंट से ढालकर बनाया गया चौकी, बच्चों की पुस्तकें रखने के लिए बनायी गयी आलमारी सबकुछ अवस्था प्राप्त कर लेने के कारण हमसे विदा लेने को व्याकुल दिखा। छात्रों के भोजन, जलपान की भी समुचित व्यवस्था नहीं थी। इन सारी असुविधाओं के बाद भी वहाँ रहकर बटुक विद्या का अभ्यास कर रहे हैं। संस्कृत विद्या और भारतीय संस्कृति से प्रेम करने वाले लोगों को चाहिए कि एऐसे संस्कृत विद्यालयों को गोद लेकर वहाँ शिक्षा और संसाधनों पर कुछ खर्च करें। इससे हमारी हिन्दू संस्कृति जीवन्त रह सके। हर हिन्दू भारतीयों को याद रखना चाहिए, जबतक संस्कृत विद्या जीवित है तभी तक हिन्दू संस्कृति भी जीवित है। अप्रैल से जुलाई के मध्य इन विद्यालयों में जाकर अपने सामर्थ्य के अनुसार पुस्तकें, वस्त्र, खाद्यान्न आदि दान देकर इन विद्यालयों को पोषण करना चाहिए। तीर्थ यात्रा का सच्चा फल तभी मिलेगा। मैंने इस परिसर का चित्र लेना उचित नहीं समझा। सच में इसकी दुरवस्था देखकर मुझे रोने का मन करने लगा था। मैं कुछ पल के लिए अपने अतीत में खो गया था। भवन का जीर्णोद्धार होते भी देखा। शौचालय और स्नानगार पर्याप्त मात्रा में बन चुके हैं।
 रेलवे स्टेशन पार करते हुए श्री ललितादेवी ऋषिकुल संस्कृत माध्यमिक विद्यालय, नैमिषारण्य तक पहुँचा। वैशाख कृष्ण त्रयोदशी के दिन कोई सरकारी अवकाश नहीं होने के बावजूद यह विद्यालय बंद था। आसपास पता करने पर पता चला कि यह विद्यालय त्रयोदशी के कारण बंद है आगे यह द्वितीया को खुलेगा। अर्थात् 2 मई 2019 से लेकर 5 मई 2019 तक यह विद्यालय बंद रहेगा। खैर, शिक्षा विभाग आँखें बंद कर क्यों सो रहा है,यह पूछा जाना चाहिए। जहाँ विना अवकास के स्कूल बंद रहता हो वहाँ विश्वविद्यालय के बारे में चर्चा का विचार किसी को भी अचरज में डाल सकता है। एक और बात मैंने यहाँ देखी, वह यह कि जिस विद्यालय को सरकारी मान्यता मिली है, वह अपनी अवस्था को प्राप्त है। जिसे मान्यता नहीं मिली वह ठीक- ठाक संचालित है। अब मैं तिराहे पर पहुँच चुका था। इसके आगे रुद्रावर्त के रास्ते में ज्ञान स्थली देववाणी संस्कृत विद्यापीठ मिला। यह सदा शिव आश्रम तिराहा रोड, निकट पी. डब्लू. डी. गेस्ट हाउस के निकट संचालित है। विद्यालय मान्यता प्राप्त नहीं है। यहाँ भी प्रथमा कक्षा के छात्र मिले। इसे तीन वर्ष पूर्व आरम्भ किया गया था। विद्यालय की व्यवस्था एवं शिक्षा अच्छी है। विद्यालय में नामांकन के लिए पम्पलेट छपवाया गया है। प्रवेश के लिए 6393623476,9455776101,795136117, 7268905380 पर सम्पर्क किया जा सकता है। यहाँ हिन्दी, अंग्रेजी एवं गणित आदि की भी शिक्षा दी जाती है। विद्यालय के आचार्य की पत्नी तथा पुत्रियाँ बच्चों का देखभाल करती है। यहाँ भोजन, स्वास्थ्य आदि का ध्यान रखा जाता है। मैंने इनसे संस्कृत विद्यालय को सोशल मीडिया द्वारा प्रचारित करने का सुझाव दिया।
 यहाँ के एक अन्य मधुर कृष्ण बाला जी संस्कृत आवासीय विद्यालय नैमिषारण्य सीतापुर में मैं नहीं जा सका। इस विद्यालय में प्रवेश हेतु सम्पर्क - 9532271168 , 8090194640,  9532271168 
नैमिषारण्य के विद्यालय में मुझे एक बात दिखी। यहाँ लोक से जुड़े विषयों यथा ज्योतिष, कर्मकाण्ड, वेद आदि की शिक्षा भी दी जाती है। काशी में शास्त्रों की शिक्षा और यहाँ लोक जीवन से जुड़ी शिक्षा।  आधुनिक विषय का एक शिक्षक ने मुझे बताया कि जब भी मैं छात्रों को ज्योतिष कर्मकाण्ड जैसे विषय से दूर रहने की सलाह देता हूँ, छात्र यहाँ से वापस लौट जाते है। तीर्थों के सहारे संस्कृत शिक्षा को जीवित रखने का प्रयास किया जा रहा है, परन्तु यह कितना और कब तक रह सकेगा कहना सम्भव नहीं है। ई- शिक्षा की यहाँ दूर - दूर तक सम्भावना नजर नहीं आती। दूरदर्शन, समाचार पत्र, संस्कृत की पत्रिकायें, सोशल मिडिया आदि के बारे में भी मैंने यथासंबव जानना चाहा। मैं यहाँ यह समझने की भरपूर कोशिश की थी कि संस्कृत के विकास के लिए जो योजनायें शहरों में बैठकर बनती है, उसके लिए कितनी समझ की जरूरत है। उन सरकारी योजनाओं के बारे में यहाँ के लोगों को कितनी जानकारी है? इनतक अपनी बात पहुँचाने के लिए कौन सा माध्यम सही है आदि। आज की तिथि में कक्षा 5 का छात्र सूचना क्रान्ति से परिचित है। सूचना के स्रोत को पहचानने लगता है। ई- शिक्षण से जुड़ा होता है। इनके लिए वह अवसर कब और कैसे आ सकता है? हम ऑनलाइन छात्रवृत्ति का फार्म भरवाने को सोच रहे हैं। यह सबकुछ कितना कारगर हो सकता है?
 मैंने अपने फेसबुक पर 2018 में लिखा था- प्रतिभा पलायन, योग्य व्यक्तियों के लिए अवसर का अभाव, आरक्षितों के लिए सुरक्षित पनाह, प्रतिभाशाली बच्चों द्वारा क्षेत्र में भविष्य नहीं देखा जाना, ये सभी तत्व संस्कृत के प्रसार में भारी अवरोध पैदा कर रहा है।
दूसरी ओर HCL जैसी कंपनियां मात्र 12000 मासिक देकर भारी मानव संसाधन जुटा लेती है, जबकि हम 20 से 30 हजार रुपये प्रतिमाह का ऑफर देकर भी योग्य मानव संसाधन पाने में विफल रहते हैं। कारण - सही रणनीति तथा समानुपातिक रूप से मानव संसाधन का अभाव होना। यदि आप बाजार में बीए. बीकॉम. बीएससी पास को खोजने निकलो तो लाखों की संख्या में योग्य युवा उपलब्ध हो जाते हैं, परंतु यह स्थिति संस्कृत क्षेत्र में नहीं है। यहां अल्पकालीन कार्यों के लिए भी युवा नहीं मिल पाते। इसके अनेक कारण है। वाराणसी, प्रयाग, नैमिषारण्य, अयोध्या, वृन्दावन, चित्रकूट जैसे तीर्थ स्थलों में भी संस्कृत पढ़ने वालों की भारी कमी है। यहां युवा शास्त्र ज्ञान के लिए नहीं अपितु धार्मिक साहित्य अध्ययन के लिए आते हैं, ताकि वे कथा, प्रवचन कर सके। इसका आधार संस्कृत न होकर हिंदी या अन्य साहित्य होता है। संस्कृत शिक्षा बोर्ड तथा संस्कृत विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणाम में यहां के छात्र उच्चतम स्थान नहीं पा पाते हैं। हमारे यहां कैंपस से प्रतिभाशाली छात्रों के चुनाव की परिपाटी शुरू नहीं हो पाई। संस्कृत के लिए गठित कोई भी संस्था प्रतिभाशाली की खोजबीन नहीं करती। आज के दौर में हम काफी पीछे हैं। वर्ष 2018 तथा 2019 का परीक्षा परिणाम देखने से यह बात सटीक लग रही है। प्रथमा, पूर्वमध्यमा तथा उत्तर मध्यमा की कक्षा के परिक्षा परिणाम में शीर्ष 3 स्थानों पर उपर्युक्त तीर्थों के बच्चे स्थान नहीं पा रहे हैं। 
 रुद्रावर्त की ओर
तिराहे पर मैंने लोगों से रुद्रावर्त जाने का मार्ग पूछा। उन्होंने सीधे चलते रहने की सलाह दी। यह खरंजा की सीधी रास्ता थी। बीच- बीच कच्चा मार्ग मिला। संभवतः मैं नदी के किनारे किनारे जा रहा था, क्योंकि यहाँ की जमीन काफी ऊँची नीची था। लगभग 3.6 कि. मी. चलकर मैं रुद्रावर्त पहुँच गया। यह गोमती नगी के किनारे है। फल तथा विल्वपत्र लेकर कुंड पर पहुँचा। जैसा कि हरेक तीर्थ स्थान पर होता है, यहाँ के पुजारी भी संस्कृत शिक्षा से शून्य मिले। विल्वपत्र जल के नीचे चला गया। इसका मूल कारण विल्वपत्र को सीधे डालना रहा हो। पंडित ने केले को छिलकर पांच टुकड़े किये साथ में खीरा भी दिया। इसमें से खीरा तथा केले के चार टुकड़े पानी में तैरने लगा। उसे प्रसाद के रूप में मैंने लिया। यहाँ से खंरजे के रास्ते मैं वापस करने नहीं चाहता था । लोगों ने एक दूसरा मार्ग बताया जो गाँव के रास्ते जाता है। इससे मात्र एक कि. मी. की दूरी बढ़ती है। मं रात्री 10.00 बजे तक अपने घर लखनऊ आ गया।
देवदेवेश्वर मंदिर (दिनांक 10 एवं 11 जुलाई 2021 की यात्रा)
फेसबुक पर एक मित्र ने नैमिष क्षेत्र में स्थित देवदेवेश्वर मंदिर के बारे में बताया। उस मंदिर प्रांगण से सटे  निम्बार्क सम्प्रदाय के काठिया बाबा का आश्रम है। वहाँ एक संत एकाकी साधना करते हैं। इस बार मैंने उनका दर्शन करना चाह रहा था। यह स्थान नैमिषारण्य से मात्र 5 किलोमीटर दूरी पर गोमती नदी के किनारे अवस्थित है।  नैमिषारण्य से हरदोई रोड पर टचलते हुए इस मुख्य मार्ग से मात्र 1 किलो मीटर दूरी पर देवदेवेश्वर शिव मंदिर पर पहुँच गया।

 यहाँ पर पता करने पर उस संत का पता चल गया जो संस्कृत में बोलने में प्रगल्भ हैं। आपने श्रीमद्भागवत् पर शोध किया है। दिन के अपराह्ण में भीषण उमस भरा था। आश्रम का मुख्य दरवाजा बंद था। मैंने बगल के दरवाजे से प्रवेश कर संत को खोजने लगा। लोहे की चैनल को खोलकर भीतर जाने पर अध्ययनरत संत का दर्शन हो गया। इस जटाधारी संत के शरीर पर वस्त्र नहीं था। लगभग 1 घंटे तक अध्यात्म के विविध पक्षों पर वार्ता होती रही। एकाकी जीवन और वृद्धावस्था पर मेरे द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि अकेले में स्वाध्याय तथा भगवद्भजन होता है। दो व्यक्ति की उपस्थिति में वार्तालाप अतः श्रीमद्भागवत् के अनुसार मुमुक्षु को एकाकी निवास करना चाहिए। मरणधर्मा जीव मृत्यु को लेकर भयभीत रहता है। जो स्वयं भयभीत है, उससे वृद्धावस्था की क्या आशा की जाय। श्रीकृष्ण सतत रक्षा करने में समर्थ हैं। जीवन के अंत समय में राजा दशरथ के समान जल के तड़पते हुए राम राम कहते हुए प्राण चले जायेंगे। उन्होंने अपना शोध प्रबंध पढ़ने को दिया। काशी के विद्वानों पर चर्चा हुई, जिनसे उन्होंने अध्ययन किया था। चलते समय अपनी एक पुस्तक दी। कुल मिलाकर  इनसे मिलना और इनके आश्रम की सादगी मुझे बहुत पसंद आया। 

हंस हंसी मंदिर
स्थानीय लोगों ने इस सुरम्य तथा एकान्त स्थान के बारे में जानकारी दी। यह सिद्ध स्थल गोमती के किनारे है। नारदानन्द आश्रम के भीतर से होते हुए रेलवे लाइन के नीचे से पार कर अजीजपुर होकर जाने पर नैमिष से इसकी दूरी कम हो जाती है, परन्तु इस मार्ग से मात्र पैदल या मोटर साइकिल से ही जाया जा सकता है। यहाँ तक जाने के लिए हरदोई रोड एक सुगम रास्ता है। गोमती नदी पर बने पुल से कुछ पहले से बायीं श्मशान की ओर चलकर यहाँ पहुँचा जा सकता है। यह एक टीलेनुमा जगह पर अवस्थित है। 
Share:

अनुवाद सुविधा

ब्लॉग की सामग्री यहाँ खोजें।

लोकप्रिय पोस्ट

जगदानन्द झा. Blogger द्वारा संचालित.

मास्तु प्रतिलिपिः

इस ब्लॉग के बारे में

संस्कृतभाषी ब्लॉग में मुख्यतः मेरा
वैचारिक लेख, कर्मकाण्ड,ज्योतिष, आयुर्वेद, विधि, विद्वानों की जीवनी, 15 हजार संस्कृत पुस्तकों, 4 हजार पाण्डुलिपियों के नाम, उ.प्र. के संस्कृत विद्यालयों, महाविद्यालयों आदि के नाम व पता, संस्कृत गीत
आदि विषयों पर सामग्री उपलब्ध हैं। आप लेवल में जाकर इच्छित विषय का चयन करें। ब्लॉग की सामग्री खोजने के लिए खोज सुविधा का उपयोग करें

समर्थक एवं मित्र

सर्वाधिकार सुरक्षित

विषय श्रेणियाँ

ब्लॉग आर्काइव

Recent Posts

लेखानुक्रमणी

लेख सूचक पर क्लिक कर सामग्री खोजें

अभिनवगुप्त (1) अलंकार (3) आधुनिक संस्कृत गीत (16) आधुनिक संस्कृत साहित्य (5) उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान (1) उत्तराखंड (1) ऋग्वेद (1) ऋषिका (1) कणाद (1) करवा चौथ (1) कर्मकाण्ड (47) कहानी (1) कामशास्त्र (1) कारक (1) काल (2) काव्य (18) काव्यशास्त्र (27) काव्यशास्त्रकार (1) कुमाऊँ (1) कूर्मांचल (1) कृदन्त (3) कोजगरा (1) कोश (12) गंगा (1) गया (1) गाय (1) गीति काव्य (1) गृह कीट (1) गोविन्दराज (1) ग्रह (1) छन्द (6) छात्रवृत्ति (1) जगत् (1) जगदानन्द झा (3) जगन्नाथ (1) जीवनी (6) ज्योतिष (20) तकनीकि शिक्षा (21) तद्धित (11) तिङन्त (11) तिथि (1) तीर्थ (3) दर्शन (19) धन्वन्तरि (1) धर्म (1) धर्मशास्त्र (14) नक्षत्र (2) नाटक (4) नाट्यशास्त्र (2) नायिका (2) नीति (3) पतञ्जलि (3) पत्रकारिता (4) पत्रिका (6) पराङ्कुशाचार्य (2) पर्व (2) पाण्डुलिपि (2) पालि (3) पुरस्कार (13) पुराण (3) पुस्तक (1) पुस्तक संदर्शिका (1) पुस्तक सूची (14) पुस्तकालय (5) पूजा (1) प्रतियोगिता (1) प्रत्यभिज्ञा शास्त्र (1) प्रशस्तपाद (1) प्रहसन (1) प्रौद्योगिकी (1) बिल्हण (1) बौद्ध (6) बौद्ध दर्शन (2) ब्रह्मसूत्र (1) भरत (1) भर्तृहरि (2) भामह (1) भाषा (2) भाष्य (1) भोज प्रबन्ध (1) मगध (3) मनु (1) मनोरोग (1) महाविद्यालय (1) महोत्सव (2) मुहूर्त (1) योग (5) योग दिवस (2) रचनाकार (3) रस (1) रामसेतु (1) रामानुजाचार्य (4) रामायण (4) रोजगार (2) रोमशा (1) लघुसिद्धान्तकौमुदी (46) लिपि (1) वर्गीकरण (1) वल्लभ (1) वाल्मीकि (1) विद्यालय (1) विधि (1) विश्वनाथ (1) विश्वविद्यालय (1) वृष्टि (1) वेद (6) वैचारिक निबन्ध (26) वैशेषिक (1) व्याकरण (46) व्यास (2) व्रत (2) शंकाराचार्य (2) शरद् (1) शैव दर्शन (2) संख्या (1) संचार (1) संस्कार (19) संस्कृत (15) संस्कृत आयोग (1) संस्कृत कथा (11) संस्कृत गीतम्‌ (50) संस्कृत पत्रकारिता (2) संस्कृत प्रचार (1) संस्कृत लेखक (1) संस्कृत वाचन (1) संस्कृत विद्यालय (3) संस्कृत शिक्षा (6) संस्कृत सामान्य ज्ञान (1) संस्कृतसर्जना (5) सन्धि (3) समास (6) सम्मान (1) सामुद्रिक शास्त्र (1) साहित्य (7) साहित्यदर्पण (1) सुबन्त (6) सुभाषित (3) सूक्त (3) सूक्ति (1) सूचना (1) सोलर सिस्टम (1) सोशल मीडिया (2) स्तुति (2) स्तोत्र (11) स्मृति (12) स्वामि रङ्गरामानुजाचार्य (2) हास्य (1) हास्य काव्य (2) हुलासगंज (2) Devnagari script (2) Dharma (1) epic (1) jagdanand jha (1) JRF in Sanskrit (Code- 25) (3) Library (1) magazine (1) Mahabharata (1) Manuscriptology (2) Pustak Sangdarshika (1) Sanskrit (2) Sanskrit language (1) sanskrit saptaha (1) sanskritsarjana (3) sex (1) Student Contest (2) UGC NET/ JRF (4)