संस्कृत प्रतिभा खोज के अन्तर्गत आयोजित की जाने वाली "संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता" अद्भुत पहल है, जो संस्कृत भाषा के प्रति छात्रों की समझ और रूचि का मूल्यांकन करती है। इसमें तीन श्रेणियों के प्रश्न शामिल होते हैं।
1.संस्कृत भाषा दक्षता ।
2. संस्कृत सामान्य ज्ञान।
3. संस्कृत विषयों का सामान्य ज्ञान।
👉 - संस्कृत भाषा दक्षता: इसमें शब्दकोश, पर्यायवाची, विलोम शब्द, शब्दों का लिंग, शब्दकोश में शब्दों का वर्णक्रम, शब्दरूप, शब्दरूप का वचन परिवर्तन करना, संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, धातु रूप, क्रिया पदों का काल परिवर्तन करना, अव्यय तथा उपसर्ग के साथ संस्कृत में वाक्य निर्माण से आदि से जुड़े प्रश्न आते हैं। ये छात्रों के भाषायी कुशलता पर केन्द्रित होते हैं।
👉
स्मरण रहे कि इन प्रश्नों का कोई निश्चित पुस्तक नहीं है,
अपितु इसके द्वारा विद्यार्थियों में संस्कृत भाषा की समझ का
मूल्यांकन किया जाता है।
👉 संस्कृत सामान्य ज्ञान: इसमें संस्कृत से सम्बन्धित सामान्य जानकारी, संस्कृत की संस्थाओं का परिचय, उनके कार्य, सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं का संस्कृत में ध्येय वाक्य, गीत और गीतकार, प्रसिद्ध पुरस्कार, राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार से पुरस्कृत संस्कृत के विद्वानों के नाम, संस्कृत चलचित्र, ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों का परिचय, प्रसिद्ध आयोजन, संस्कार, पत्र-पत्रिका, संस्कृत शिक्षा, कला, लेखकों की जीवनी, संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता आदि से सम्बन्धित प्रश्न होते हैं।
👉 संस्कृत विषयों का सामान्य ज्ञान: इसमें व्याकरण, कारक द्वारा वाक्य निर्माण, वाच्य परिवर्तन तथा अशुद्ध वाक्य को शुद्ध करना, साहित्य, ज्योतिष, वेद आदि विषयों से जुड़े प्रारंभिक स्तर के प्रश्न शामिल होते हैं।
👉 तैयारी के लिए संसाधन: प्रतियोगिता की तैयारी के लिए निम्न लिंक पर नमूना प्रश्न पत्र उपलब्ध हैं।
👇
वर्ष 2023 की प्रतियोगिता में पूछे गए प्रश्न तथा उसका सही उत्तर नीचे दिए गए लिंक पर दिया गया है।
👇
संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तर (खण्ड 1)
https://sanskritbhasi.blogspot.com/2023/10/1.html
संस्कृत सामान्य ज्ञान नमूना प्रश्नोत्तर (खण्ड 2, 3)
https://sanskritbhasi.blogspot.com/2023/07/blog-post.html
संस्कृत सामान्य ज्ञान राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 2023 में पूछे गए प्रश्नों का उत्तर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें