5-दिवसीय संस्कृत माध्यमिक शिक्षक प्रशिक्षण समय-सारिणी

5-दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण

माध्यमिक संस्कृत शिक्षक : परम्परा एवं नवाचार का समन्वय

"शास्त्र और आधुनिकता का अद्भुत संगम"

📍

प्रशिक्षण स्थल

उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, नया हैदराबाद, लखनऊ

👥

प्रशिक्षणार्थियों की संख्या

30 माध्यमिक संस्कृत शिक्षक
(लखनऊ से बाहर के जनपदों से)

1 प्रशिक्षण की रूपरेखा एवं कार्यविधि

"प्रशिक्षण को केवल व्याख्यान आधारित न रखते हुए इसमें सैद्धान्तिक ज्ञान, व्यावहारिक अभ्यास, सहकर्मी शिक्षण, डिजिटल कौशल, ग्रन्थावृत्ति, समूह-अध्ययन तथा मूल्यांकन का समन्वय रखा जाना प्रस्तावित है।"

🌟 प्रशिक्षण के प्रमुख घटक:

  • 1 चार मुख्य शिक्षण सत्र: प्रतिदिन चार मुख्य शिक्षण सत्र होंगे, जहाँ प्रत्येक सत्र पूरे 90 मिनट की अवधि का निर्धारित है।
  • 2 प्रशिक्षु द्वारा सत्र सारांश: प्रत्येक शिक्षण सत्र के अंतिम 5 मिनट में एक प्रशिक्षु शिक्षक उस सत्र में पढ़ाई गई विषयवस्तु का संक्षेप में सारांश प्रस्तुत करेगा।
  • 3 विशेष व्याख्यान सत्र: दों अलग-अलग दिनों में विशेष व्याख्यान आयोजित होंगे, जो मुख्य रूप से भारतीय ज्ञान परम्परा, संस्कृत में रोजगार के अवसर, उच्च शिक्षा तथा विद्यार्थियों के लिए संचालित सरकारी योजनाओं पर केंद्रित होंगे।
  • 4 समूह अध्ययन एवं लिखित समीक्षा: कुल 30 प्रशिक्षुओं के 5-5 सदस्यों वाले 6 समूह बनाए जाएंगे। प्रत्येक समूह को व्याख्यान अथवा सामग्री का लिंक मिलेगा, जिसका अध्ययन कर वे लिखित समीक्षा प्रस्तुत करेंगे।
  • 5 चतुर्थ दिवस (शिक्षण प्रदर्शन): चौथे दिन सभी प्रशिक्षु शिक्षकों को अपनी शिक्षण विधा का प्रदर्शन करने के लिए 15-15 मिनट का समय दिया जाएगा।
  • 6 पंचम दिवस (मूल्यांकन): प्रशिक्षण के अंतिम दिन सभी प्रशिक्षणार्थियों की लिखित एवं व्यावहारिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
  • 7 दैनिक उद्घाटन गतिविधि: प्रतिदिन सुबह प्रशिक्षण की शुरुआत एक प्रशिक्षु द्वारा उद्घाटन से संबंधित गतिविधि को पूर्ण कराकर की जाएगी।
  • 8 दैनिक समापन एवं सारांश: प्रतिदिन सत्र के समापन के अवसर पर एक मनोनीत प्रशिक्षु शिक्षक द्वारा दिनभर के प्रशिक्षण का पूरा सारांश प्रस्तुत किया जाएगा।
⏳ समय-संबंधी विशिष्ट प्रस्ताव: चार मुख्य सत्रों के अतिरिक्त तीन विशेष दिनों में एक-एक व्याख्यान सत्र जोड़ा गया है, जिससे उन दिनों कुल 5 सत्र होंगे। कार्यक्रम की गरिमा के लिए उद्घाटन एवं समापन सत्रों को एक पृथक् औपचारिक कार्यक्रम के रूप में स्थान दिया गया है।

2 प्रतिदिन का निर्धारित समय

सभी दिनों में भोजन एवं जलपान की व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी।

गतिविधि निर्धारित समय अवधि
☕ प्रातःकालीन जलपान 8:15 – 8:45 बजे 30 मिनट
📖 प्रथम सत्र 9:00 – 10:15 बजे 75 मिनट
💬 परिचर्चा/समूह कार्य 10:15 – 10:45 बजे 30 मिनट
📖 द्वितीय सत्र 10:45 – 12:15 बजे 90 मिनट
🍱 दोपहर का भोजन 12:15 – 1:15 बजे 60 मिनट
📖 तृतीय सत्र 1:15 – 2:45 बजे 90 मिनट
⏳ मध्यावकाश 2:45 – 3:00 बजे 15 मिनट
📖 चतुर्थ सत्र 3:00 – 4:30 बजे 90 मिनट
🍵 सायंकालीन जलपान 4:30 – 5:00 बजे 30 मिनट
🎤 विशेष व्याख्यान
(निर्धारित दिवसों में)
5:00 – 5:50 बजे 50 मिनट
❓ शंका समाधान / प्रश्नोत्तर 5:50 – 6:00 बजे 10 मिनट
📋 प्रशिक्षु द्वारा दिवस का सार कथन 6:00 – 6:15 बजे 15 मिनट

📢 विशेष सत्र एवं दिवस संबंधी महत्वपूर्ण सूचना:

  • विशेष व्याख्यान सत्र: विशेष व्याख्यान के निर्धारित दिनों में सामान्य चार सत्रों के अतिरिक्त कुल पाँच सत्र आयोजित होंगे।
  • चतुर्थ दिवस (शिक्षण प्रदर्शन): चौथे दिन सामूहिक शिक्षण प्रदर्शन (Micro-Teaching) के सुचारु संपादन के लिए निर्धारित समय सारिणी से अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
  • पंचम दिवस (परीक्षा एवं समापन): प्रशिक्षण के अंतिम (पाँचवें) दिन अंतिम परीक्षा तथा औपचारिक समापन सत्र के आयोजन के लिए पृथक् (अलग) समय निर्धारित किया गया है।

3 दिवसवार विस्तृत समय-सारणी

🌅 दिवस 1

मुख्य विषय : संस्कृत संभाषण, ग्रन्थावृत्ति एवं डिजिटल साक्षरता

🎯 उद्देश्य: प्रशिक्षु शिक्षक स्वयं संस्कृत टाइपिंग, digital सामग्री निर्माण, शुद्ध उच्चारण एवं संस्कृत संभाषण का अभ्यास कर सकें।

समय सत्र एवं विषयवस्तु उत्तरदायित्व
10:30 – 10:35 उद्घाटन हेतु स्थान ग्रहण एवं स्वागत —
10:35 – 11:00 ✨ उद्घाटन सत्र – दीप प्रज्वलन, सरस्वती वन्दना, अतिथि उद्बोधन एवं प्रशिक्षण की रूपरेखा अतिथि / प्रशिक्षक
11:00 – 11:10 एक प्रशिक्षु द्वारा प्रशिक्षण के उद्देश्यों एवं उद्घाटन सत्र का सारांश प्रस्तुतीकरण प्रशिक्षु
11:15 – 12:15 संस्कृत संभाषण (भाग 1) – परिचय, अभिवादन, दैनिक शिष्टाचार एवं लट्लकार के क्रियापदों से वाक्य निर्माण एवं परस्पर संवाद (जोड़ों में संवाद अभ्यास) राम
12:15 – 01:15 लघुसिद्धान्तकौमुदी ग्रन्थावृत्ति एवं शुद्ध उच्चारण : माहेश्वर सूत्र, प्रत्याहार, संधि प्रकरण के प्रमुख सूत्रों का उच्चारण अभ्यास (परस्पर उच्चारण अशुद्धियों का सुधार) श्याम
1:15 – 2:15 🍱 भोजनावकाश —
2:15 – 3:15 डिजिटल संस्कृत प्रयोगशाला – देवनागरी इनपुट, यूनिकोड फॉन्ट, मोबाइल एवं लैपटॉप पर संस्कृत टाइपिंग, वॉयस टाइपिंग एवं टंकित डिजिटल दस्तावेज निर्माण। मोहन
3:15 – 4:30 पाठ्यपुस्तक आधारित बहु-माध्यम शिक्षण सामग्री का परिचय एवं चयन: निर्धारित पाठ्यपुस्तक के पाठों के लिए उपलब्ध संसाधनों (हस्तलिखित फ्लिप-बुक, पारम्परिक चार्ट, तथा उपलब्ध डिजिटल टूल्स) की खोज, पाठ योजना में उनका स्थान निर्धारण एवं उपयोग की विधि। (संवादात्मक कार्यशाला)
सुरेश
4:30 – 5:00 🍵 सायंकालीन जलपान —
5:00 – 5:45 📋छह समूहों का गठन तथा प्रत्येक समूह को        पाठ्यपुस्तक से जुड़ा एक उपविषय आवंटित करना। 
प्रशिक्षु द्वारा प्रथम दिवस का सार कथन।
प्रशिक्षु

📝 गृहकार्य - प्रथम दिवस:

सभी प्रशिक्षु आज सीखे गए यूनिकोड संस्कृत टाइपिंग एवं बहु-माध्यम शिक्षण सामग्री के ज्ञान के आधार पर अपने समूह को आवंटित पाठ्यपुस्तक के उपविषय की प्रारंभिक रूपरेखा तैयार करेंगे।

🔍 चिंतन एवं अभ्यास बिन्दुः-
  • डिजिटल अभ्यास: अपने मोबाइल या लैपटॉप पर देवनागरी यूनिकोड (वॉयस या कीबोर्ड टाइपिंग) के माध्यम से आवंटित पाठ के 5 से 10 मुख्य श्लोक या गद्यांश टंकित (Type) करें।
  • शिक्षण सामग्री योजना: आप अपने आवंटित उपविषय को रोचक बनाने के लिए किन पारंपरिक (चार्ट/फ्लिप-बुक) या डिजिटल संसाधनों का चयन करेंगे और कक्षा में उनका उपयोग कैसे करेंगे? इस पर संक्षिप्त नोट तैयार करें।

✅ दिवस 1 का व्यावहारिक परिणाम :

  • • प्रत्येक प्रशिक्षु अपने मोबाइल/लैपटॉप पर देवनागरी यूनिकोड में संस्कृत टाइपिंग व डिजिटल दस्तावेज निर्माण कर सकेगा।
  • • प्रत्येक प्रशिक्षु संस्कृत में अपना परिचय एवं दैनिक शिष्टाचार संवाद प्रस्तुत करेगा।
  • • माहेश्वर सूत्रों, प्रत्याहार एवं संधि के प्रमुख सूत्रों का शुद्ध उच्चारण कर सकेगा।
  • • प्रशिक्षुओं के छह अलग-अलग समूहों को पाठ्यपुस्तक के एक विषय पर छह विशिष्ट उपविषय आवंटित कर उससे संबंधित बहु-माध्यम शिक्षण सामग्री (PPT, चार्ट, फ्लिप-बुक, चित्र, ऑडियो-वीडियो) निर्माण हेतु प्रेरित किया जाएगा।

🌅 दिवस 2

विषय : संभाषणात्मक कौशल, व्यावहारिक व्याकरण एवं संस्कृत साहित्य का गतिविधि आधारित शिक्षण।

🎯 उद्देश्य: साहित्य एवं व्याकरण को माध्यमिक स्तर पर गतिविधि एवं अभिनय के माध्यम से रोचक, सरल एवं प्रभावी ढंग से पढ़ाने का अभ्यास कराना.

समय सत्र एवं विषयवस्तु उत्तरदायित्व
9:00 – 10:15 संस्कृत संभाषण (भाग 2) – कारक, विभक्तियाँ एवं दैनिक जीवन में प्रयुक्त वस्तुओं के संस्कृत नामों का वाक्यों में प्रयोग राम
10:15 – 10:45 💬 पठित पाठ पर परिचर्चा / समूह अभ्यास समूह कार्य
10:45 – 12:15 काव्य ग्रन्थावृत्ति प्रयोगशाला – नीतिशतकम्, रघुवंशम् एवं किरातार्जुनीयम् के चयनित श्लोकों का शुद्ध उच्चारण, छन्दोबद्ध लययुक्त एवं सस्वर वाचन । श्याम
12:15 – 1:15 🍱 भोजनावकाश —
1:15 – 2:45 आधुनिक शिक्षण विधियाँ – कारक एवं विभक्ति का आगमन-निगमन विधि से शिक्षण, सरल उदाहरणों से नियम की खोज । मूलरामायणम् का आकांक्षा पद्धति से शिक्षण (प्रशिक्षुओं द्वारा स्वयं उदाहरण तैयार करना एवं लघु शिक्षण प्रदर्शन) सुरेश
3:00 – 4:30 श्लोक चयन एवं बहु-माध्यम सामग्री निर्माण कार्यशाला: नीतिशतकम्, रघुवंशम् एवं किरातार्जुनीयम् के श्लोकों/ सूक्तियों का चयन; डिजिटल संसाधनों (PPT/ग्राफिक्स) अथवा उपलब्ध पारंपरिक संसाधनों (चार्ट पेपर/कागज/फ्लैशकार्ड) द्वारा आकर्षक शैक्षणिक सामग्रियों का निर्माण एवं उनका प्रदर्शन। सुरेश
4:30 – 5:00 🍵 सायंकालीन जलपान —
5:00 – 5:50
5:00 – 5:50 🎤 विशेष व्याख्यान – भारतीय ज्ञान परम्परा – संस्कृत ग्रन्थों में निहित ज्ञान, आधुनिक शिक्षा से संबंध एवं माध्यमिक कक्षा में उसका प्रयोग
(राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में)
विशेषज्ञ
5:50 – 6:00 ❓ शंका समाधान / प्रश्नोत्तर। सत्र खुला
6:00 – 6:15 📋 प्रशिक्षु द्वारा द्वितीय दिवस का सार कथन। प्रशिक्षु

📝 गृहकार्य - द्वितीय दिवस:

सभी प्रशिक्षु द्वारा व्याख्यान का सारांश लेखन तथा उस पर समीक्षा लेखन किया जाएगा।

🌅 दिवस 3

विषय : क्रीड़ा आधारित शिक्षण, अच्-सन्धि एवं डिजिटल शिक्षण सामग्री

🎯 मुख्य लक्ष्य : संस्कृत व्याकरण को खेल, प्रतियोगिता एवं सहभागिता के माध्यम से पढ़ाने की क्षमता विकसित करना।

समय सत्र एवं विषयवस्तु उत्तरदायित्व
9:00 – 10:15 संस्कृत संभाषण (भाग 3) – क्तवतु प्रत्यय, लृट्लकार, भूतकाल एवं भविष्यत्काल का अभ्यास। राम
10:15 – 10:45 🏢 पुस्तकालय संचालन व्यवस्था का अवलोकन। सामूहिक
10:45 – 12:15 लघुसिद्धान्तकौमुदी : अच्-सन्धि प्रकरण – यण्, गुण, वृद्धि आदि सूत्रों का अभ्यास। पठित श्लोकों, संस्कृत की पत्र पत्रिकाओं एवं वाक्यों में सन्धि को खोजने का निर्देश देना। श्याम
12:15 – 1:15 🍱 भोजनावकाश —
1:15 – 2:45 खेल-खेल में पढ़ाने की तकनीकों का परिचय । डिजिटल गेमिंग ऐप्स (शब्दशिल्पी,  श्लोकसंधानम् ) एवं पारंपरिक क्रीडा विधियों (शब्द पहेली, श्लोकान्त्याक्षरी, धातुरूप रेस) का जीवंत प्रदर्शन एवं संधि एवं कृदन्त आधारित शिक्षण सामग्री का निर्माण ।
सुरेश
3:00 – 4:30 पाठ्यपुस्तक शिक्षण प्रयोगशाला – प्रत्येक समूह द्वारा कृत् प्रत्यय पर गतिविधि पत्रक, वर्कशीट का हस्तलिखित या डिजिटल शिक्षण सामग्री तैयार करना ।
सुरेश
4:30 – 5:00 🍵 सायंकालीन जलपान —
5:00 – 5:50 🎤 विशेष व्याख्यान – संस्कृत में उच्च शिक्षा, रोजगार की संभावनायें एवं सरकारी योजनाएँ (छात्रवृत्तियाँ एवं शैक्षणिक अवसर) । विशेषज्ञ
5:50 – 6:00 ❓ शंका समाधान / प्रश्नोत्तर। सत्र खुला
6:00 – 6:15 📋 प्रशिक्षु द्वारा तृतीय दिवस का सार कथन। प्रशिक्षु

📝 गृहकार्य - तृतीय दिवस:

सभी प्रशिक्षु द्वारा व्याख्यान का सारांश लेखन तथा उस पर समीक्षा लेखन किया जाएगा।

✅ दिवस 3 का व्यावहारिक परिणाम :

  • • तीन समूह एक- एक क्रीडा प्रारूप (संधि लूडो, संधि शतरंज, संधि मेलन कार्ड, संधि चक्र) संस्कृत शिक्षण सामग्री तैयार करेगा।
  • • तीन समूह कृदन्त पर एक- एक गतिविधि पत्रक (खोज पहेली, जोड़ीदार, रिक्त स्थान पूर्ति चार्ट ) संस्कृत शिक्षण सामग्री तैयार करेगा।
  • •
  • •
  • • सरकारी योजनाओं एवं उच्च शिक्षा के अवसरों की जानकारी देने वाला एक विद्यालय उपयोगी सूचना-पत्र तैयार करेंगे।

🌅 दिवस 4

विषय :  छन्द ज्ञान, ओपन एजुकेशनल रिसोर्सेज, एआई तकनीक से पाठयोजना निर्माण, कृदन्त प्रत्यय एवं सामूहिक शिक्षण प्रदर्शन

🎯 उद्देश्य:  एआई और डिजिटल संसाधनों/ चार्ट आधारित शिक्षण सामग्री तैयार करना तथा प्रत्येक प्रशिक्षु की वास्तविक शिक्षण क्षमता का परीक्षण करना।

समय सत्र एवं विषयवस्तु उत्तरदायित्व
9:00 – 10:15 संस्कृत संभाषण (भाग 4) – क्त्वा, तुमुन् एवं ल्यप् प्रत्ययों के प्रयोग से विस्तृत वाक्य । राम
10:15 – 10:45 📝 पाठ्यपुस्तक आधारित लघुकथा निर्माण । समूह कार्य
10:45 – 12:15 छन्द ज्ञान, उच्चारण एवं स्मरण – इन्द्रवज्रा, उपेन्द्रवज्रा छन्द परिचय तथा विद्यार्थियों को श्लोक याद कराने की विधि श्याम
12:15 – 1:15 🍱 भोजनावकाश —
1:15 – 2:45 एआई एवं ओपन रिसोर्सेज – AI के माध्यम से पाठ योजना, पाठ्यपुस्तक आधारित प्रश्न बैंक निर्माण कौशल, अन्य ओपन रिसोर्सेज से परिचय, उपयोग की विधि । मोहन
3:00 – 5:30 🎓 सामूहिक माइक्रो टीचिंग (शिक्षण प्रदर्शन) एक कक्ष में 10 प्रशिक्षु द्वारा अपनी विद्यालयीय पाठ्यपुस्तक के किसी एक विषय पर 15 मिनट का आगमन निगमन विधि/ आकांक्षा पद्धति से शिक्षण, तत्पश्चात् विशेषज्ञों द्वारा प्रतिक्रिया एवं सुझाव । सभी विशेषज्ञ
5:30 – 5:45 📋 एक प्रशिक्षु द्वारा दिनभर की गतिविधि का सार कथन प्रशिक्षु

✅ दिवस 4 का व्यावहारिक परिणाम :

  • • प्रत्येक प्रशिक्षु एक पाठ योजना तैयार करेगा।
  • • प्रशिक्षु अपनी पाठ्यपुस्तक के एक अध्याय पर डिजिटल/ हस्तनिर्मित सामग्री बनाएगा।
  • • 20 प्रशिक्षु 15-15 मिनट का शिक्षण प्रदर्शन करेंगे।
  • • प्रशिक्षकों द्वारा शिक्षण की भाषा, विषयवस्तु, प्रस्तुतीकरण, विद्यार्थी सहभागिता एवं शिक्षण सामग्री के उपयोग पर सुझाव दिए जाएँगे।
⏳ माइक्रो टीचिंग के लिए समय गणना:

20 प्रशिक्षु × 15 मिनट = 300 मिनट का कुल व्यक्तिगत शिक्षण समय। 10 अन्य प्रशिक्षुओं के लिए आवश्यकतानुसार अलग-अलग कक्षों का उपयोग किया जा सकता है।

🌅 दिवस 5

विषय : आधुनिक मूल्यांकन, शिक्षण दक्षता का परीक्षण एवं प्रशिक्षण का समापन

🎯 उद्देश्य: प्रशिक्षण में अर्जित ज्ञान एवं कौशल का मूल्यांकन तथा विद्यालय में उसके प्रयोग की कार्ययोजना तैयार करना।

समय सत्र एवं विषयवस्तु उत्तरदायित्व
9:00 – 10:45 संस्कृत संभाषण (भाग 5) – विद्यालय में नामांकन, स्थानीय स्तर पर प्रभावी प्रचार, आंतरिक टीम-वर्क का महत्व, सांस्कृतिक आयोजन, जन-जागरण शिविर व वार्षिक सांस्कृतिक कैलेंडर / उत्सव की संयुक्त रणनीतिक, स्थानीय मीडिया का सहयोग जैसे विषयों पर भाषण एवं वाद-विवाद राम
10:45 – 12:15 पाठ्यपुस्तक शिक्षण अभ्यास – गद्य एवं पद्य पाठों का रोल-प्ले, अभिनय, संवाद एवं नाट्य विधि से शिक्षण तथा अभ्यास। श्याम
12:15 – 1:15 🍱 भोजनावकाश —
1:15 – 2:45 नवीन मूल्यांकन प्रणाली – Google Forms, Kahoot के माध्यम से ऑनलाइन टेस्ट, MCQ बहुविकल्पीय प्रश्नपत्र का निर्माण एवं गेम आधारित मूल्यांकन तैयार करना । मोहन
3:00 – 4:00 👥 समूह समीक्षा एवं विद्यालयी कार्ययोजना छह समूहों द्वारा ऑनलाइन व्याख्यान/अध्ययन सामग्री की समीक्षा प्रस्तुति, चार्ट प्रदर्शन एवं विद्यालय में लागू करने की योजना । (प्रत्येक समूह को 10 मिनट आवंटित) सभी समूह

👥 छह समूहों का गठन एवं समीक्षा कार्य

30 प्रशिक्षुओं को छह समूहों में पाँच-पाँच सदस्यों के अनुसार विभाजित किया जाएगा। प्रत्येक समूह को एक विशिष्ट विषय आवंटित करके उससे संबंधित ऑनलाइन व्याख्यान अथवा प्रमाणिक अध्ययन सामग्री का लिंक उपलब्ध कराया जाएगा।

समूह आवंटित विषय समीक्षा में सम्मिलित किए जाने वाले मुख्य बिन्दु
समूह-1 भारतीय ज्ञान परम्परा संस्कृत ग्रन्थों में निहित ज्ञान एवं विद्यालयी शिक्षा में व्यावहारिक उपयोग
समूह-2 संस्कृत एवं आधुनिक ज्ञान परम्परा भारतीय ज्ञान परम्परा का आधुनिक शिक्षा प्रणाली से अंतर्संबंध
समूह-3 संस्कृत से संभावना निजी, शैक्षणिक तथा सरकारी क्षेत्रों में संस्कृत आधारित रोजगार के अवसर
समूह-4 संस्कृत में उच्च शिक्षा शास्त्री, आचार्य, शोध (Ph.D.), विशिष्ट विश्वविद्यालय एवं अन्य उच्च शिक्षा के अवसर
समूह-5 विद्यार्थियों के लिए सरकारी योजनाएँ विशिष्ट छात्रवृत्तियाँ, संस्कृत अध्ययन प्रोत्साहन राशि एवं अन्य शैक्षणिक योजनाएँ
समूह-6 संस्कृत शिक्षण में डिजिटल व एआई डिजिटल सामग्री निर्माण, ऑनलाइन स्वाध्याय ऐप्स एवं आधुनिक एआई (AI) तकनीक का उपयोग
📝 समीक्षा प्रस्तुत करने की प्रक्रिया व चरण :
  1. प्रत्येक समूह को उनके संबंधित विषय की ऑनलाइन प्रामाणिक सामग्री/व्याख्यान का लिंक उपलब्ध कराया जाएगा।
  2. समूह के सभी पाँचों सदस्य आवंटित सामग्री का गहन अध्ययन व विमर्श करेंगे।
  3. समूह सामूहिक विचार-विमर्श के आधार पर लगभग 1 से 2 पृष्ठ का एक संक्षिप्त मुख्य बिंदु (Bullet-points) आधारित आलेख तैयार करेगा।
  4. इस समीक्षा आलेख में मुख्य रूप से: विषय का सार, प्रमुख निष्कर्ष, उपयोगिता एवं माध्यमिक स्तर पर उसके व्यावहारिक अनुप्रयोग को अनिवार्यतः सम्मिलित किया जाएगा।

🎓 समापन सत्र एवं व्यापक मूल्यांकन

समय सत्र, विषयवस्तु एवं विधि अवधि
4:00 – 4:30 🍵 सायंकालीन जलपान 20 मिनट
4:30 – 5:00 ✏ वस्तुनिष्ठ एवं संक्षिप्त मूल्यांकन पाठ्यक्रम में निर्धारित व्याकरण, ग्रन्थावृत्ति, नवीन शिक्षण विधि एवं सीखे गए डिजिटल/एआई कौशल की दक्षता का अंतिम मूल्यांकन। 30 मिनट
5:00 – 5:45 ✨ औपचारिक समापन सत्र व दीक्षांत मनोनित प्रशिक्षु शिक्षक द्वारा संपूर्ण 5-दिवसीय प्रशिक्षण का प्रतिवेदन (Report) वाचन, संस्थान द्वारा प्रमाणपत्र वितरण एवं धन्यवाद ज्ञापन। 45 मिनट

✅ दिवस 5 का व्यावहारिक परिणाम :

  • • प्रत्येक प्रशिक्षु एक ऑनलाइन टेस्ट तैयार करेगा।
  • • समीक्षा में अध्ययन सामग्री की उपयोगिता, संस्कृत शिक्षण में उसकी प्रासंगिकता एवं विद्यालय स्तर पर उसके व्यावहारिक उपयोग को सम्मिलित किया जाएगा।
  • • सभी प्रशिक्षुओं की अंतिम परीक्षा आयोजित की जाएगी।
  • • समापन सत्र में एक प्रशिक्षु शिक्षक पूरे पाँच दिवसीय प्रशिक्षण का सारांश प्रस्तुत करेगा।


4. चारों प्रशिक्षकों को विषयवार कार्य आवंटन

प्रशिक्षण में विषयों की निरंतरता एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने के लिए चारों प्रशिक्षकों का कार्य निम्नानुसार निर्धारित किया जा सकता है।

प्रशिक्षक आवंटित प्रमुख विषय                       उत्तरदायित्व                                                                       

राम       संस्कृत संभाषण एवं भाषा कौशल             पाँचों दिनों में संभाषण प्रशिक्षण, संवाद निर्माण, संस्कृत भाषण एवं विशेष व्याख्यान 

श्याम     ग्रन्थावृत्ति, व्याकरण एवं शुद्ध उच्चारण लघुसिद्धान्तकौमुदी, महेश्वर सूत्र, सन्धि, नीतिशतकम् एवं पारायण                     

मोहन      डिजिटल साक्षरता, एडटेक एवं एआई           यूनिकोड, डिजिटल टूल्स, एआई, ऑनलाइन मूल्यांकन एवं ई-कंटेंट निर्माण                  

सुरेश     पाठ्यपुस्तक आधारित शिक्षण एवं नवाचार     आगमन-निगमन विधि, रोल-प्ले, खेल आधारित शिक्षण, पाठ योजना एवं माइक्रो टीचिंग         

इस व्यवस्था में चारों प्रशिक्षक अपने-अपने विषय के विशेषज्ञ के रूप में पूरे प्रशिक्षण में निरंतरता बनाए रख सकेंगे। चतुर्थ दिवस को सभी चारों प्रशिक्षक अलग-अलग समूहों का मूल्यांकन करेंगे।


5. प्रशिक्षु शिक्षकों की सहभागिता एवं मूल्यांकन


प्रशिक्षण को सहभागितापूर्ण बनाने के लिए निम्नलिखित व्यवस्था प्रस्तावित है।


क्र.सं. गतिविधि                                                                  अवधि / आवृत्ति

1   प्रत्येक दिवस के उद्घाटन एवं समापन कार्यक्रम का संचालन एक प्रशिक्षु द्वारा किया जाएगा।  5 मिनट                               

2   प्रत्येक दिवस के अंत में पाठित पाठ का वृत्त कथन                         5 मिनट प्रति सत्र                                       

3    प्रशिक्षु द्वारा विद्यालयीय पाठ्यवस्तु का शिक्षण          प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं पंचम दिवस में एक-एक प्रशिक्षु 

3       भारतीय ज्ञान परम्परा, रोजगार एवं उच्च शिक्षा/सरकारी योजनाओं पर व्याख्यान तीन विशेष व्याख्यान                                     

4       समूह अध्ययन एवं लिखित समीक्षा                                            छह समूह                                                 

5       प्रशिक्षुओं का शिक्षण प्रदर्शन                                       चतुर्थ दिवस, 15 मिनट प्रति प्रशिक्षु                    

6       अंतिम लिखित एवं व्यावहारिक परीक्षा                                       पंचम दिवस                                               

7. आवश्यक व्यवस्थाएँ

प्रशिक्षण के सुचारु संचालन के लिए निम्नलिखित व्यवस्थाएँ भी की जाएगी।


(क) आवास एवं भोजन

- 30 प्रशिक्षु शिक्षकों के लिए संस्थान के उपलब्ध अतिथि कक्षों में आवास की व्यवस्था।

- प्रतिदिन प्रातः जलपान, दोपहर का भोजन एवं सायंकालीन जलपान।

- प्रशिक्षणार्थियों को अध्ययन सामग्री, नोटबुक एवं आवश्यक लेखन सामग्री उपलब्ध कराना।


(ख) डिजिटल एवं शिक्षण संसाधन

- प्रशिक्षण कक्ष में प्रोजेक्टर, लैपटॉप, इंटरनेट एवं ध्वनि व्यवस्था।

- प्रशिक्षुओं को मोबाइल अथवा लैपटॉप के माध्यम से व्यावहारिक प्रशिक्षण का अवसर।

- ऑनलाइन अध्ययन सामग्री एवं व्याख्यान के लिंक साझा करने के लिए एक WhatsApp समूह।

- माइक्रो टीचिंग के लिए अलग-अलग कक्षों की व्यवस्था।


(ग) प्रशिक्षण अभिलेख

- प्रतिदिन उपस्थिति पंजिका।

- प्रत्येक प्रशिक्षु के शिक्षण प्रदर्शन का मूल्यांकन प्रपत्र।

- छह समूहों की लिखित समीक्षा।

- अंतिम परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाएँ एवं मूल्यांकन अभिलेख।

- प्रशिक्षण के अंत में प्रमाणपत्र।


Share:

1 टिप्पणी:

अनुवाद सुविधा

Pages

ब्लॉग की सामग्री यहाँ खोजें।

लोकप्रिय पोस्ट

© संस्कृतभाषी | जगदानन्द झा. Blogger द्वारा संचालित.

मास्तु प्रतिलिपिः

इस ब्लॉग के बारे में

संस्कृतभाषी ब्लॉग में मुख्यतः मेरा
वैचारिक लेख, कर्मकाण्ड,ज्योतिष, आयुर्वेद, विधि, विद्वानों की जीवनी, 15 हजार संस्कृत पुस्तकों, 4 हजार पाण्डुलिपियों के नाम, उ.प्र. के संस्कृत विद्यालयों, महाविद्यालयों आदि के नाम व पता, संस्कृत गीत
आदि विषयों पर सामग्री उपलब्ध हैं। आप लेवल में जाकर इच्छित विषय का चयन करें। ब्लॉग की सामग्री खोजने के लिए खोज सुविधा का उपयोग करें

समर्थक एवं मित्र

सर्वाधिकार सुरक्षित

विषय श्रेणियाँ

ब्लॉग आर्काइव

Recent Posts

लेखानुक्रमणी

लेख सूचक पर क्लिक कर सामग्री खोजें

अभिनवगुप्त (1) अलंकार (3) आधुनिक संस्कृत गीत (19) आधुनिक संस्कृत साहित्य (5) आयुर्वेद (1) उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान (1) उत्तराखंड (1) ऋग्वेद (1) ऋषिका (1) कणाद (1) करवा चौथ (1) कर्मकाण्ड (50) कहानी (1) कामशास्त्र (1) कारक (1) काल (2) काव्य (23) काव्यशास्त्र (27) काव्यशास्त्रकार (1) किरातार्जुनीयम् (3) कुमाऊँ (1) कूर्मांचल (1) कृदन्त (3) कोजगरा (1) कोश (13) क्त्वा (1) गंगा (1) गया (1) गाय (1) गीति काव्य (2) गृह कीट (1) गोविन्दराज (1) ग्रह (1) छन्द (7) छात्रवृत्ति (1) जगदानन्द झा (3) जगन्नाथ (1) जीवनी (6) ज्योतिष (20) तकनीकि शिक्षा (21) तद्धित (11) तिङन्त (11) तिथि (1) तीर्थ (3) दर्शन (19) धन्वन्तरि (1) धर्म (1) धर्मशास्त्र (14) नई शिक्षा नीति (3) नक्षत्र (2) नाटक (5) नाट्य विधि (1) नाट्यशास्त्र (3) नाथ पंथ (8) नायिका (2) नीति (3) न्याय शास्त्र (1) पतञ्जलि (3) पत्रकारिता (4) पत्रिका (6) पराङ्कुशाचार्य (2) पर्व (2) पाणिनीय पद-शिल्प (2) पाण्डुलिपि (2) पालि (3) पुरस्कार (13) पुराण (3) पुस्तक (1) पुस्तक संदर्शिका (1) पुस्तक सूची (14) पुस्तकालय (5) पूजा (1) प्रतियोगिता (7) प्रत्यभिज्ञा शास्त्र (1) प्रत्यय (1) प्रशस्तपाद (1) प्रहसन (1) प्रौद्योगिकी (1) बिल्हण (1) बौद्ध (6) बौद्ध दर्शन (3) ब्रह्मसूत्र (1) भरत (1) भर्तृहरि (2) भामह (1) भारतीय दर्शन (1) भाषा (3) भाषा प्रौद्योगिकी (1) भाष्य (1) भोज प्रबन्ध (1) मगध (3) मनु (1) मनोरोग (1) महाविद्यालय (1) महोत्सव (2) मुहूर्त (1) मेघदूतम् (1) योग (5) योग दिवस (2) रघुवंशम् (6) रचनाकार (3) रस (1) रामसेतु (1) रामानुजाचार्य (4) रामायण (4) रोजगार (2) रोमशा (1) लघुसिद्धान्तकौमुदी (46) लिपि (1) वर्गीकरण (1) वल्लभ (1) वाक्यशिल्पी (2) वाल्मीकि (1) विद्यालय (1) विधि (1) विश्वनाथ (1) विश्वविद्यालय (1) वृष्टि (1) वेद (6) वैचारिक निबन्ध (34) वैशेषिक (1) व्याकरण (53) व्यास (2) व्रत (2) शंकाराचार्य (2) शब्दकोश (3) शरद् (1) शिक्षक प्रशिक्षण (7) शैव दर्शन (2) श्लोक चक्र (1) श्लोकसंधानम् (3) श्लोकान्त्याक्षरी (4) संख्या (1) संचार (1) संस्कार (19) संस्कृत (16) संस्कृत आयोग (1) संस्कृत ऐप (5) संस्कृत कथा (11) संस्कृत गीतम्‌ (56) संस्कृत टूल्स (1) संस्कृत पत्रकारिता (2) संस्कृत प्रचार (2) संस्कृत लेखक (1) संस्कृत वाचन (1) संस्कृत विद्यालय (3) संस्कृत शिक्षा (7) संस्कृत सामान्य ज्ञान (1) संस्कृतसर्जना (5) सन्धि (3) समास (6) सम्मान (1) सामुद्रिक शास्त्र (1) साहित्य (8) साहित्यदर्पण (1) सुबन्त (6) सुभाषित (3) सूक्त (3) सूक्ति (1) सूचना (1) सोलर सिस्टम (1) सोशल मीडिया (2) स्तुति (2) स्तोत्र (11) स्मृति (12) स्वामि रङ्गरामानुजाचार्य (2) हास्य (1) हास्य काव्य (2) हुलासगंज (2) Devnagari script (2) Dharma (1) epic (1) Fibonacci Series (1) jagdanand jha (1) JRF in Sanskrit (Code- 25) (3) Library (1) magazine (1) Mahabharata (1) Manuscriptology (2) Online Sanskrit Game (1) Pustak Sangdarshika (1) Sanskrit (2) Sanskrit Competition (1) Sanskrit language (1) sanskrit saptaha (1) sanskritsarjana (3) sex (1) Shlokantyakshari (2) Shlokasandhanam (1) Student Contest (2) UGC NET/ JRF (4) UPMSSP (1)