पुस्तकालय लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पुस्तकालय लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

Sarasvati shodha sansthan,Lucknow

3. सरस्वती शोध संस्थान -
इस संस्थान का पुस्तकालय सुरेन्द्र नगर, चिनहट में अवस्थित है। इस पुस्तकालय की स्थापना प्रो0 उमारमन झा ने किया, जो इसके निदेशक थे। आप राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान, मानित विश्वविद्यालय, (सम्प्रति केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय) लखनऊ परिसर के पूर्व प्राचार्य थे। इन्होंने अपने ही आवासीय परिसर के एक भाग में लोकोपकार तथा भाषाई प्रचार प्रसार हेतु निज को अर्पित कर दिया था। यह पुस्तकालय यद्यपि प्रारभिक अवस्था में है फिर भी गुणवत्ता की दृष्टि से पुस्तकों का संकलन बेजोड़ है। प्रो0 झा आने वाले शोधार्थियों को बहुत ही मनोयोग पूर्वक मार्ग निर्देशन करते रहते रहे। यहाँ लगभग 5,000 पुस्तकें, शोध पत्रिकाएँ, शोधप्रबंध, विभिन्न संस्कृत सम्मेलनों के शोधलेख तथा पाण्डुलिपियों के विवरणात्मक सूची, कोश आदि उपलब्ध हैं। इस पुस्तकालय का भविष्य अब अधर में है।

जिसका विवरण निम्नानुसार हैं -
वेद
50
कोष
65
तन्त्रशास्त्र
230
रामायण
30
व्याकरण
176
साहित्य
300
महाभारत
70
धर्मशास्त्र
105
दर्शन
360
मैथिली साहित्य
132
शोध प्रबन्ध
85
ज्योतिष
31
शास्त्र संग्रह
200
न्याय दर्शन
111
गीता
24
अभिनन्दन ग्रन्थ
56
साहित्य
587
कैटलाग
30
हिन्दी साहित्य
100
आलइण्डिया ओरिय0 कान्फ्रेन्स
25
पुराण
36


Share:

Akhil Bhartiya Sanskrit Parishd,Lucknow

अखिल भारतीय संस्कृत परिषद्‌ :- परिचय तथा इतिहास
इस परिषद्‌ के पुस्तकालय की स्थापना सन्‌ 1958 में की गई। इससे अनेक गणमान्य विद्वज्जनों का जुड़ाव रहा है। इसका एक स्वर्णिम इतिहास है। प्रो0 सुब्रह्मण्य अय्यर, डॉ0 सत्यव्रत सिंह, डॉ0 अतुल चन्द्र बनर्जी, डॉ0 हेमचन्द्र जोशी तथा डॉ0 मंगलदेव शास्त्री के पुस्तकीय संग्रह से संपोषित एवं विभिन्न माध्यमों से प्राप्त इस पुस्तकालय में दुष्प्राप्य या अप्राप्य लगभग 18000 ग्रन्थ संकलित है। यहां लगभग 15000 महत्वपूर्ण और प्राचीन पाण्डुलिपियां हैं। कुछ पाण्डुलिपियां 600 वर्ष से अधिक पुरानी हैं। लगभग 2500 पाण्डुलिपियां शारदालिपि में है। पुस्तकालय के लगभग 5,000 हस्तलिखित ग्रन्थों की विवरणात्मक सूची पाँच खण्डों में प्रकाशित हो चुकी है। परिषद्‌ द्वारा प्रकाशित पुस्तिका ''संघर्षों उपलब्धियों की कहानी में'' इसका पूरा परिचय प्रदान किया गया है। यहां पर श्री रमेश श्रीवास्तव कार्यरत हैं। इसका पता है-
अखिल भारतीय संस्कृत परिषद्‌
सेक्टर बी0, अलीगंज, लखनऊ
फोन-0522-2333962,4045295
Share:

पुस्तक संदर्शिका Pustak Sangdarshika

पुस्तक संदर्शिका Android App में उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, लखनऊ के पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों तथा पाण्डुलिपियों की सूची दी गई है। यह App संस्कृत जिज्ञासुओं तथा शोधार्थियों के लिए अत्यन्त ही उपयोगी है। मैंने विगत 10 वर्षों तक अनवरत श्रम कर पुस्तकों तथा पांडुलिपियों की सूची तैयार कर रहा था। अपने यहाँ आने वाले पाठकों की सुविधा के लिए विना किसी रोकटोक और सहायता के सूचना का सरल प्रवाह का आसान तरीके उपलब्ध कराने में लगा था, ताकि पाठकों के समय की बचत की जा सके । मैंने सबसे पहले डेस्कटॉप आधारित पुस्तकालय का एक ऑफलाइन सॉफ्टवेयर बनवाया था। इसके उपयोग में पाठक दक्ष नहीं हो पा रहे थे अतः शब्दकोश क्रम में पुस्तकाकार पुस्तकों की सूची पाठकों को दी। कैटलाग तो था ही। अब पुस्तकों, लेखकों आदि की जानकारी के लिए पाठक के पास तीन विकल्प उपलब्ध हो गये।  घर बैठे या दूरदराज के पाठकों तक पुस्तकालय और यहाँ उपलब्ध पुस्तकों की जानकारी प्राप्त कराने के लिए एक वेबसाइट बनाया ताकि पाठक पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों के बारे में जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकें। वेबसाइट तो बन गया परन्तु अध्येताओं को बार-बार डाटा खर्च करना पड़ता था । यह सबके पहुँच में भी नहीं था,क्योंकि इसके लिए इन्टरनेट युक्त मोबाइल चाहिए था। रखरखाव के अभाव में यह बंद रहने लगा। मैंने सोचा क्यों न इसके लिए एक मोबाइल App बनावाया जाय। आज लगभग हर पाठक के पास android फोन होता है । क्यों न इस माध्यम से भंडार में रखी अज्ञात पुस्तकों की सूची को हर हाथ तक पहुंचा दिया जाय। दूर स्थित लोगों को भी जानकारी हो कि कहीं पढ़ने के लिए पुस्तक उपलब्ध है । वह भी बार बार विना डाटा खर्च किये। बस रास्ता मिल गया और परिणाम सम्मुख है। अब प्रो. मदनमोहन झा तथा उनके पुत्र श्री सृजन झा के सहयोग से पुस्तक संदर्शिका नामक एक  Android App  बना दिया गया। इस Android App के निर्माण में किसी से भी आर्थिक सहायता नहीं ली गयी।
पुस्तक संदर्शिका में लगभग 19000 पुस्तकें तथा 4000 पांडुलिपियों की सूची दी गई है। इसमें विविध विषयों पर हिंदी भाषा में लिखित लगभग 2000 पुस्तकों तथा संस्कृत विषय पर अंग्रेजी में लिखित 1000 पुस्तकों की सूची को भी सम्मिलित किया गया है।
देवनागरी लिपि तथा इंग्लिश में लिखित पुस्तकों के लिए 1. पुस्तक 2. लेखक 3. विषय के नाम से अलग-अलग खोज की सुविधा दी गई है। हस्तलिखित पांडुलिपियों को 1. हस्तलिपि के नाम से तथा 2. विषय के नाम से खोजने की सुविधा उपलब्ध है।
जिन संस्कृत पुस्तकों की अनेक प्रतियां अथवा टीका उपलब्ध है, उसपर क्लिक करने पर लेखक एवं टीकाकार का नाम खुलता है। यहां चयन कर पुस्तक का विस्तृत विवरण प्राप्त किया जा सकता है । जिन पुस्तकों के अनेक नाम प्राप्त होते हैं, उन्हें अलग-अलग प्रदर्शित किया गया है।
पुस्तक तथा लेखक नाम के पूर्व लिखे गये आलंकारिक उपाधियों, मंगलवाची पदों यथा श्री, अथ, डॉ., आचार्य आदि को हटाकर टंकित किया गया है,तथापि असावधानीवश कुछ शेष रह गये हैं। वर्तनी की विविधता के कारण एक ही पुस्तक तथा लेखक के नाम अलग अलग  हो जाते हैं। यथा तत्त्व तत्व, चिंतन चिन्तन, रघुवंशम् तथा रघुवंशमहाकाव्यम् , रामकिशोर राम किशोर आदि । अतः वर्णक्रम से खोज करने वाले खोजकर्ता  अलग - अलग वर्तनी तथा प्रचलित नाम के वर्णक्रम में भी देखें। उपर्युक्त के समाधान तथा आपकी सुविधा हेतु कीवर्ड सर्च की सुविधा दी गयी है । उपयोगकर्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखकर किन्हीं उपविषयों को मूल वर्ग में तो किसी उपविषय को विषय के रूप में रखा गया है। कुछ पुस्तकों को अवर्गीकृत श्रेणी में रखा गया है। विषय से खोज के क्रम में यदि पुस्तक उपलब्ध नहीं हो तो पुस्तक नाम अथवा लेखक के नाम से ढूंढना चाहिए ।
पुस्तकालय में जिन पुस्तकों की एक प्रतियां उपलब्ध हैं, वहाँ एक परिग्रहण संख्या दी गयी है। एक से अधिक प्रतियों के लिए प्रत्येक पुस्तक की पृथक् - पृथक् परिग्रहण संख्या दर्शायी गयी है। अनेक भाग वाले पुस्तकों के भाग संख्या में , चिह्न देकर अन्य भाग की संख्या लिखी है। पुस्तकों का विषय विभाजन संस्कृत वाङ्मय को केंद्र में रखकर किया गया है। यहाँ तक सम्भव हो सका इसे युक्तियुक्त तथा सुविधाजनक बनाने का प्रयास किया गया। सम्भव है कि किसी संस्कृत पुस्तकालय के द्वारा इस प्रकार का किया गया यह प्रथम कार्य हो। मुझे खुशी है कि मैं अपने पाठक को रीडिंग टेवल पर ही पुस्तक सूची दे दिया।
आशा है सुधी उपयोगकर्ता उपयोग के द्वारा इसके सैद्धांतिक पक्ष से परिचित हो जाएंगे । इसमें अनेक त्रुटियां रह जाना स्वाभाविक है,क्योंकि हम करके सीखते हैं। भविष्य में इसमें और अधिक परिवर्तन तथा संशोधन किया जाता रहेगा। संस्कृत पुस्तकालयों को चाहिए कि वे भी पाठकों की सुविधा को ध्यान में रखकर इस प्रकार का अभिनव प्रयास करेंगें।
विजेन्द्र शर्मा भारद्वाज का प्रश्न-
इस app से केवल पुस्तक व लेखक का नाम ही जान पाते हैं, अगर वो पुस्तक ही पढ़नी हो तो क्या करें इस एप्प से...?
App की उपयोगिता
यदि आप किसी पुस्तकालय या विद्यालय के लिए पुस्तक खरीदने की योजना बना रहे है, किसी विषय पर कौन कौन पुस्तक बाजार में उपलब्ध है, इससे पता करें आदि अनेक उपयोग हैं। आपको कई ऐसे पुस्तकों की जानकारी भी मिलेगी,जिसे पढने की सलाह आजतक आपको किसी ने नहीं दिया होगा। अनुसंधान निर्देशक तथा कक्षा में पाठ्येतर सामग्री,सहायक ग्रन्थ की जानकारी देने के लिए यहाँ से सूचना पा सकेंगें। संस्कृत में सद्यः प्रकाशित ग्रन्थों को भी सूची में स्थान दिया गया है। ग्रन्थ और ग्रन्थकार का नाम पलक झपकते आपके पास होती है। अबतक आप लोग संस्कृत के 200 से 500 पुस्तकों के नामों, लेखकों से परिचित होंगें। अब आपका दायरा बढ जाएगा।  अबतक इस प्रकार का साधन और सुविधा आपको नहीं मिली थी। शोधार्थी तथा अन्य जिज्ञासु समय निकालकर हमारे पुस्तकालय में आकर पढ सकते हैं। इसे पुस्तक का नाम इन्टरनेट पर खोजकर पढा जा सकता है। पुस्तक संदर्शिका App में तीन कारणों से पुस्तक पढने की सुविधा उपलब्ध नहीं करायी गयी। 1- पुस्तकों की DTP (टाइप कराना) कराकर हम उन पुस्तकों को ही उपलब्ध करा सकते, जिसपर किसी का कापीराइट नहीं हो अथवा इस हेतु लेखक प्रकाशक हमें अनुमति दें। यह कार्य व्यय और श्रम साध्य है। यह कार्य कई लोग कर रहे हैं। अनेक बेवसाइट पर उपलब्ध है।
2- PDF के रूप में पुस्तकों उपलब्ध कराने के लिए भी लेखक प्रकाशक से अनुमति चाहिए। यह भी भिन्न प्रकृति का काम है। इसके लिए डाटा स्पेश चाहिए।
3- यदि कुछ पुस्तकों के लिए अनुमति मिल भी जाती है तो इससे App के Mb में वृद्धि होती। सभी उपयोगकर्ता को इसके लिए डाटा खर्च करना पडता। उतने में वे पुस्तक खरीद भी सकते हैं। मेरा लक्ष्य पुस्तक के बारे में जानकारी प्रदान करना है। अनेक पुस्तकें इन्टरनेट पर उपलब्ध हैं। इस App की सहायता से कौन पुस्तक किस प्रकाशन से छपी है, पता कर खरीद लें अथवा इन्टरनेट पर जाकर पढ लें।
हमारा लक्ष्य 2 G उपयोक्ताओं तक पुस्तक सूची पहुँचाना है। हर पाठक के मोबाईल में कम स्थान ले। वह भी सिर्फ 1 बार 3 Mb डाटा खर्च कर। कई बार बडे साइज के कारण लोगों को App हटाना पडता है।
आप इस ऐप की उपयोगिता पर और भी प्रश्न कर सकते हैं।
प्रोफेसर मदनमोहन झा तथा इनके सुपुत्र श्री सृजन झा ने सर्वसुलभ इस पुस्तक संदर्शिका के द्वारा पुस्तकालय में भंडारित पुस्तकों तथा हस्तलेखों को जन-जन के Android फोन तक पहुँचाकर सबके लिए ज्ञान का द्वार उद्घाटित कर दिया है। इससे उपयोगकर्ताओं तक उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, लखनऊ के पुस्तकालय में उपलब्ध सभी प्रकार की पुस्तकों की जानकारी पहुंचेगी। सभी पुस्तकें प्रयोग में आने लगेगी। पुस्तक खोज के क्रम में अनेकों पुस्तकों के नाम अनायास ही याद हो जायेंगें। पुस्तक संदर्शिका निर्माण में मैं निमित्तमात्र हूं । संस्कृत जगत् प्रो. झा का चिर आभारी रहेगा । मैं किन शब्दों में कृतज्ञता अर्पित करूं? 
App Download करने के लिए पुस्तक सन्दर्शिका  इस लिंक पर क्लिक करें। संस्कृत के अन्य App डाउनलोड करने के लिए search करें srujan jha

Share:

संस्कृत की पुस्तकें वाया संस्कृत संस्थान

         पुस्तकों का संसार मुझे अत्यन्त रोमांचित करते रहा है। बचपन से ही पुस्तकों को पढ़ना और उसे संग्रह करना मेरी दिनचर्या थी। कोई भी पुस्तक मिल जाये उसे जल्द से जल्द पढ़ने को मैं उतावला हो उठता हूँ। ईश्वर ने मेरी सुन ली और मुझे पुस्तकों के बीच ला खड़ा कर दिया।
          पुस्तक अध्ययन की दो संस्थाएँ घर और शैक्षणिक संस्थाओं में पुस्तकें मुझे विरासत में मिली। मेरे पैतृक घर में संस्कृत पुस्तकों से सुसज्जित एक अलमारी थी। बाद में मुझे स्मरण है कि मैं प्रथमा का छात्र था। मेरे बड़े भाई एम. ए. की परीक्षा दे रहे थे। पाठ्यक्रम में पंचदशी एवं अग्निपुराण था। पंचदशी तो समझ में नहीं आया परन्तु अग्निपुराण सभी शास्त्रों का एक ग्रन्थ। पुराण वाङ्मय पर आम धारणा के उलट यहाँ जब मुझे पढ़ने को मिला तो ज्ञानचक्षु खुल गये।
          तब से मैंने एक डायरी बना ली। उसमें जिन पुस्तकों को मैं पढ़ लेता था उस पुस्तक का तथा लेखक का नाम लिख लेता था। मध्यमा तक आते-आते हिन्दी साहित्य एवं संस्कृत के लगभग 105 पुस्तकें मैंने पढ़ डाली। दिनकर, बच्चन, महादेवी वर्मा, प्रसाद, प्रेमचंद, गुरुदत्त, सहजानन्द सरस्वती हिन्दी के मेरे प्रिय कवि एवं लेखक थे। संस्कृत की पुस्तकों का कोई ओर- छोड़ नहीं था। मनुस्मृति मिले या महाभाष्य नह्निदत्त पंचविंशतिका मिले या चरक संहिता। मैं सर्वपाठी था।
          बाद में वाराणसी आने पर नागरी प्रचारणी सभा तथा कुछ अन्य पुस्तकालयों से भीे पुस्तकें लेकर पढ़ने लगा। इसमें स्त्री विमर्श पर लिखे उपन्यास मुझे बहुत प्रभावित करते थे। यहाँ संस्कृत ग्रन्थों का पठन-पाठन कम हो गया है। कारण संस्कृत के सार्वजनिक पुस्तकालयों का अभाव। खोजवां में स्थित अभिमन्यु पुस्तकालय में दो चार ही संस्कृत के पुस्तक थे। वह भी कोर्स के, जिन्हे मैं बहुत पहले ही पढ़ चुका था।
          आचार्य करने तक मेरी पहुँच सन्दर्भ ग्रन्थों तक नहीं हुई थी। मैंने जीवनी संग्रह का भी कार्य किया। संस्कृतज्ञ विद्वानों की जीवनी भी अत्यल्प मात्रा में प्राप्त हुई। हिन्दी साहित्य में ग्रन्थकार की जीवनी व्यक्तित्व कृतित्व की चर्चा पद-पद पर प्राप्त होता रहा परन्तु संस्कृत ग्रन्थों के सम्पादक तदनुरूप लेखन नहीं कर पाये हैं। हिन्दी साहित्य में समालोचना का कार्य बहुत देर से आरम्भ हुआ, जबकि काव्यशास्त्रकारों ने काव्यों पर ढ़ेर सारी समालोचना कर रखी है। संस्कृत के समालोचक तथा हिन्दी समालोचको में महान् भेद होता है। संस्कृत में शब्द और अर्थ के बीच समालोचना घूमती है। रस चर्चा होती है। काव्य के विन्यास पर ज्यादा जोड़ है परन्तु कथ्य पर आलोचना कम। जबकि हिन्दी में कथ्य या काव्य के सन्देशों पर ज्यादा आलोचना की जाती है। लेखकीय पृष्ठभूमि पर विचार मंथन चलता है।
          इसमें लेखक का व्यक्तित्व प्रकाशित होता है। हिन्दी में समाज सुधारक, वैज्ञानिक, स्वतंत्रता संग्राम के नायक, चित्रकार, वास्तुकार, रंगकर्मी, पत्रकार, राजनेता, गायक आदि तमाम क्षेत्र के व्यक्तियों की जीवनी रोचक ढंग से लिखे गये। ये सहजतया मुझे उपलब्ध होते रहे परन्तु संस्कृत में इस प्रकार का लेखन अत्यल्प होने से मैं इससे वंचित ही रहा।
  संस्कृत के क्षेत्र में बच्चों के लिए बहुत ही कम सामग्री मिल पाती है। पाठक वर्ग की कमी कहें या लेखकों की उदासीनता पंचतंत्र तथा हितोपदेश के बाद इसकी कहानियाँ नहीं बढ़ पायी। संस्कृत का सरलीकरण नहीं किया गया। मनोरंजक गणित हो या जलीय जीव। पशु पक्षी के बारे में जानकरियाँ, रोचक शब्द कोश, संस्कृत में उपस्थिति नगण्य है। अभिराज राजेन्द्र मिश्र, सम्पदानन्द मिश्र, विश्वास जैसे  कुछेक लेखकों ने बाल साहित्य पर लिखा है। हिन्दी भाषा में बच्चो के लिए प्रभूत सामग्री मिल जाती है।
          महाविद्यालय तथा विश्वविद्यालय के पुस्तकालयों में निर्वाध प्रवेश प्रणाली की व्यवस्था न होने से भी मैं संस्कृत के तमाम क्षेत्र से अब तक अनभिज्ञ ही था।
          शोध में प्रवेश लेने के उपरान्त काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के पुस्तकालय में निर्वाध प्रवेश प्रणाली थी परन्तु यहाँ संस्कृत की पर्याप्त मात्रा में पुस्तकें उपलब्ध नहीं थी। विशाल पुस्तकालय में जब तक सहयोगी साथ न हो पुस्तक ढूढ़ना कष्टप्रद ही रहता है।
          अपने अतीत के अनुभव से मैं यह कह सकता हूँ कि उच्च शिक्षा में प्रवेशार्थी छात्रों को पुस्तकालय के उपयोग की शिक्षा दी जानी चाहिए।
          पुस्तकालय में पुस्तकों को किस प्रकार वर्गीकरण (विषय के अनुसार एकत्रीकरण) कर निधानियों पर रखा गया है। निधानियों (आलमारी रैक) में पुस्तकें कैसे खोजी जाय आदि की शिक्षा देने से जिज्ञासुओं को महान् लाभ मिलता है। अब तो पुस्तकालयो में पुस्तक सूची को कम्प्यूटरीकृत किया जा रहा है। कहीं आनलाइन सूची भी उपलब्ध है तो कहीं ई फार्मेट में पुस्तकें भी जिसकी चर्चा हम अग्रिम लेख में करेंगे।
          मुझे उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के पुस्तकालय में 1999 से कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भण्डार सत्यापन के दौरान संस्कृत पुस्तकों की विविधता एवं विशालता से परिचित हुआ। जिन तमाम क्षेत्रों की चर्चा में मौखिक सुना करता था उनके मूल ग्रन्थ यहाँ देखने को मिले। कृषि विज्ञान, संहिता शास्त्र, धर्मशास्त्र, निबन्ध ग्रन्थ, कला विषयक ग्रन्थ और सबसे अधिक संस्कृत भाषा में आधुनिक रचनाएँ। यहाँ अनेक कोश, चरित्र कोश, पत्रिकाएँ, स्मारिकाएँ, अभिनन्दन ग्रन्थ, पाण्डुलिपि आदि विषयों पर तमाम ग्रन्थ एवं जानकारी प्राप्त हुई। अब सोचता हूँ काश! कोई ऐसा मार्गदर्शक मुझे मिला होता जो इसकी गम्भीरता से भी मुझे परिचित करता।
          इस पुस्तकालय में ग्रन्थों की बहुलता या प्रचूरता तो है ही साथ-साथ अध्येता भी। मैंने सर्वप्रथम पुस्तकों को व्यवस्थित किया ताकि पाठक सुलभता पूर्वक अपनी पाठ्य सामग्री खोज सकें। मैंने बाल पुस्तकालय का एक सेल तथा पत्रिकाओं का एक सेल गठित किया।
          विषयों के विभाग प्रविभाग कर उसके वर्गाकों की कल्पना पुनः पुस्तकालय का आधुनिकीकरण करते हुए आॅनलाइन पुस्तक सूची उपलब्ध कराने का प्रयास किया। आर्थिक पेचीदगी के रहते भी पुस्तकालय हेतु निर्मित वेबसाइट में नवीन आगत पुस्तकों की सूची, पत्रिकाएँ अवकाश आदि तमाम जानकारियां तथा सुविधाएँ उपलब्ध करा दी गयी है। 

          उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान पुस्तकालय के पुस्तकों को आनलाइन करने के पूर्व मैंने तमाम पुस्तकालयों में चल रहे साफ्टवेयर का परीक्षण किया। इसमें यह विशेष ध्यान रखा कि इस क्षेत्र में अल्प जानकारी रखने वाला पाठक भी सरलतया पुस्तक खोज सके। पुस्तकालय से जुड़ी तमाम जानकारी उसे प्राप्त हो सकें।  
-------------------------------------------------------------------------------------------
दिनांक 26.08.17
 पुस्तकालय की वेबसाइट अब बंद हो चुकी है।  मैंने विजुअल वेसिक के आधार पर पुस्तकालय प्रबन्धन नामक साफ्टवेयर बनवाया था। आज नवीन आगत पुस्तकों की डाटाइंट्री, डाटा में संशोधन आदि का कार्य उसी के माध्यम से हो रहा है। पाठकों को पुस्तक की जानकारी लेने में हो रही असुविधा को ध्यान में रखकर प्रो. मदनमोहन झा के पुत्र सृजन झा के सहयोग से मैंने एक मोबाइल ऐप बनाकर संस्कृत प्रेमियों को अपने जन्मदिन 30.12.2016 को उपहार स्वरूप भेंट किया। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर निःशुल्क उपलब्ध है।
Share:

संस्कृत पुस्तकालय हेतु संशोधित वर्गीकरण पद्धति

 संस्कृत पुस्तकालय हेतु मेरे द्वारा संशोधित, विकसित वर्गीकरण पद्धति

010
वाड्मय सूची
016
विषय वाड्‌मय सूचियॉ और ग्रन्थ सूचियॉं
018
लेखकों की सूचियॉ तथा पाण्डुलिपियॉ
020
पुस्तकालय विज्ञान और सूचना विज्ञान
025.3
सूचीकरण
025.4
वर्गीकरण
030
सामान्य विश्वकोशात्मक कृतियॉं
035
हिन्दी विश्वकोश
070
पत्रकारिता, प्रकाशन, समाचार पत्र
090
हस्तलिखित ग्रन्थ और दुर्लभ ग्रन्थ
091
हस्तलिखित ग्रन्थ
092
ब्लाक पुस्तकें (लीथों)
096
उत्कृष्ट चित्रित और सामग्री युक्त ग्रन्थ
099
आकार विशिष्ट ग्रन्थ
100
दर्शन और सम्बन्धित ज्ञान, क्षेत्र
101
दर्शन का सिद्धान्त
103
दर्शन कोश, विश्वकोश, शब्दानुक्रमणिका
109
विश्व दर्शन का इतिहास (प्राच्य तथा पाश्चात्य दर्शन एक में हो तो यहॉ रखें)
110
भारतीय दर्शन
111
भारतीय दार्शनिक विचारणीय विषय(सामान्य)
112
ईश्वर, चेतनतत्व
113
जीव का स्वरूप
114
सृष्ट क्रम
115
मनस्तत्व
116
मुक्तिवाद
117
काल
118
भारतीय सौन्दर्यशास्त्र, कला शास्त्र
119

120
वैदिक (श्रौत) दर्शन
121
संहितागत दर्शन
122
उपनिषद्‌ (मूल) तथा भाष्य
122.1
उपनिषद्‌ का केवल अनुवाद
122.2
संस्कृत व्याख्या
122.3
संस्कृत हिन्दी के साथ
123
सूत्रगत दर्शन
124
वेदांगगत दर्शन
125
रामायण दर्शन

126
महाभारतगत दर्शन (गीता को छोड़कर)
127
पुराणगत दर्शन (भागवत को छोड़कर)
128
स्मृतिगत दर्शन
129
श्रीमद्‌भगवद्‌गीता (मूल और अनुवाद)
129.1
अद्वैत व्याख्या
129.2
विशिष्टाद्वैतपरक व्याख्या
129.3
श्रीमद्‌भगवद्‌गीता
129.4
द्वैताद्वैत (निम्बार्क)
129.5
रामानन्दी (श्री)
129.6
वल्लभाचार्य
129.7

129.8

129.9
अन्य आधुनिक व्याख्याकार
130
हिन्दू षड्‌दर्शन
131
सांख्य दर्शन
132
योग दर्शन
132.9
अन्य योग, उश योग विद्या
133
न्याय दर्शन
134
वैशेषिक दर्शन
134.5
गणितीय दृष्टि से अध्ययन
135
पूर्व मीमांसा (मीमांसा)
136
उत्तर मीमांसा (वेदान्त दर्शन) ब्रहासूत्र
136.092
शंकराचार्य
137
ब्रहासूत्र पर शांकर भाष्य तथा टीकायें
138
शंकराचार्य के अन्य ग्रन्थ
139
शंकराचार्य के आलोचनात्मक ग्रन्थ (शांकर वेदान्त में तत्व मीमांसा)
140
वैष्णव दर्शन
141
ब्रहमसूत्र पर श्रीभाष्य तथा अन्य टीकाऍं
142
ब्रहमसूत्र पर पूगीप्रज्ञ तथा द्वैत टीकाऍं
143
ब्रहमसूत्र पर वेदान्तपारिजात भाष्य तथा द्वैताद्वैत टीकाऍं
144
ब्रहमसूत्र पर आनन्द भाष्य तथा द्वैताद्वैत टीकाऍं
145
ब्रहमसूत्र पर अणुभाष्य भाष्य तथा द्वैताद्वैत टीकाऍं
146
बलदेव का गोविन्द भाष्य अचिन्त्यभेदाभेद चैतन्य मत
147

148
शक्ति भाष्य
149
वैष्णव दर्शन की आलोचना
150
बौद्ध, जैन दर्शन
151
बौद्ध दर्शन सामान्य
152
वैभाषिक
153
सौत्रान्तिक


154
योगाचार
155
माध्यमिक
156
शून्यवाद का साहित्य
157

158
जैन दर्शन
159

160
शैव शाक्त दर्शन
161
शाक्त(क्रम) दर्शन (तत्व)
162
कौल (दर्शन) तन्त्र
163

164
समय (दर्शन) तन्त्र
165
शैव (दर्शन) तन्त्र
165.1
आगम(10)
165.2
स्पंद
165.3
प्रत्यभिज्ञा
165.4
श्रीकण्ठ का शैव भाष्य, शैव विशिष्टाद्वैत
166
पाशुपत दर्शन
167
वीरशैव लिंगायत श्रीयति का भाष्य
168
कालमुख, कापालिक
169
अन्यान्य तन्त्रगत दर्शन
170
अन्य (दर्शन भिन्न) भारतीय दर्शन
171
चार्वाक, लोकायत दर्शन
172

173

174

175

176

177

178

179
आधुनिक भारतीय दर्शन (20वी0 शता0)
180
पाश्चात्य दर्शन
181
तत्व विद्या आध्यात्य शास्त्र
.85
पाश्चात्य सौन्दर्य दर्शन
182
तत्वदर्शन के सिद्धान्त
183
परामनोविज्ञान और गुहाविद्या
.1
भूतप्रेत
.3
शकुन विचार भविष्यवाणी, देवज्ञता
.4
जादू टोना पैशाचिकी
.5
फलित ज्योतिष (संहिता)
.51
प्रश्न

.52
मुहूर्त
.53
ताजिक
.54
जन्मकुण्डली (जातक) होरा
.6
सामुद्रिक शास्त्र
.7
गुहाविद्या सम्बन्धी प्रवंचना (ज्यो0 तंत्र)
.8
पारेन्द्रिय सम्वेदन और मनोगतिच्चीलता
82
विचार संक्रमण
84
परोक्ष दर्शन
88
मनोगतिशीलता
9
प्रेतविद्या
91
स्वप्न और रहस्य
92
शकुन दर्शन
93
आकृति विज्ञान
94
कपाल विद्या (शिर में लिखे)
95
स्वर
184
विशिष्ट दार्शनिक विचारधाराऍ (पाश्चात्य)
93
रहस्यवाद
185
मनोविज्ञान
.4
मनोविज्ञान और भाषा
186
तर्कशास्त्र
187
नीतिशास्त्र (नैतिक आचार) दर्शने
188
पाश्चात्य कला शास्त्र
189
आधुनिक पाश्चात्य दर्शन



200
धर्म (सामान्य)
201
धर्म का दार्शनिक और सैद्धान्तिक पक्ष
202
प्रकीर्णक
203
कोश, विश्वकोश
204
निबंध, भाषण
205
क्रमिक प्रकाशन
206
धार्मिक संगठन, संस्थाऍ
207
अध्ययन, अध्यापन
208
सार संकलन
209
धार्मिक विचार धाराओं तथा परिस्थितियों का ऐतिहासिक तथा भौगोलिक निरूपण
210
प्राकृतिक धम (मानव धर्म आदि)
211
ईश्वर, ईश्वरवाद तर्कनावाद (ईश्वर सम्बन्धी) आस्तिकवाद, मानवतावाद, निरीश्वरवाद
212
ईश्वरतत्व
.8
अवतारवाद, सगुणवाद, द्वैतवाद, एकेश्वरवाद
213
विच्च्वोत्पति (सृष्ट)
214
धार्मिक साम्यानुमान
215
विज्ञान और धर्म
216
सत्‌ असत्‌ (पुष्य पाप)
217
पूजा, अर्चना, प्रार्थना, उपासना
218
मानव (मानव और सृष्ट में उसका स्थान)
219
भारतीय धर्म और (वैदिक) सम्प्रदाय (सामान्य)
220
हिन्दु धर्म (प्राचीन)
221
वैदिक धर्म
.01
सिद्धान्त, मीमांसा
02
प्रकीर्ण, रूपरेखा
03
कोश , अनुक्रमणी, पदानुक्रमणी
04
निबन्ध, भाषण
05
देवता ऋषि आदि प्रतीक विचार
06
आखयायिका, शिक्षाप्रद उपाखयान
07
माइथोलाजी
08
प्रार्थना, सारसंकलन, पाठ्‌यपुस्तक (संकलन)
09
कालनिर्णय, इतिहास, आर्यों का देश और काल
091
वैदिक साहित्य और संस्कृति
092
वेदज्ञ विद्वानों की जीवनी
221.1
ऋग्वेद मूल अनुवाद
.2
यजुर्वेद
.21
कृष्ण यजुर्वेद
.211
मानव ,कपिष्ढल , 6 अष्टक, 48 अध्याय
.212
तैतरिय
.213
मैत्रायणी (गद्यपाद्यात्मक 4 काण्ड)
.214
काढक (कढ) (5 खण्ड 40 स्थानक)
.22
शुक्ल यजुर्वेद
.23
माध्यन्दिन (वाजसनेथी) 40 अध्याय
.24
काण्व
.3
सामवेद

कौथुमीय

राणायनीय

जैमिनीय (तवलकार)
.4
अथर्ववेद
.5
ब्राहाण
.6
आरण्यक
.7
सूत्र (कल्प)
.71
श्रौतसूत्र
.72
ग्रहासूत्र
.73
धर्मसूत्र
.74
शुक्वसूत्र
.8
वेदांग
.81
प्रातिशाखय

.82
शिक्षा, स्वरांकनु
.83
निरूत्त
.84
छन्द
.85
वैदिक व्याकरण
.86
वैदिक ज्योतिष
.87

.9
वेदों का आलोचनात्मक अध्ययन खिल सूक्त, वेदपाठ प्रणाली (जटापाद धनपाठ आदि)
222
रामायण (संस्कृत, वाल्मीकि कृत तथा अन्यत, सम्बन्धी साहित्य)
223
महाभारत (व्यास कृत संस्कृत तथा तत्साहित्य)
224
भागवत और वैष्णव शास्त्र
.1
श्रीमद्‌भागवत, भागवत साहित्य
.11
रासलीला का विवेचन
.12
राधा का विवेचन, भक्ति का विवेचन
.2
श्री सम्प्रदाय का मतवाद (रामानुज)
.3
माध्वसम्प्रदाय (ब्रहा)
.4
निम्बार्क (चतुःसन)
.5
बल्लभ (रूद्र)
.6
भक्ति शास्त्र

(नारद, शांडिल्य, वैरवानस, पांचरात्र आदि)
.7
चैतन्य सम्प्रदाय (गौड़ी)

(सम्प्रदायों के मूल साहित्य, दर्शन)
.8
दक्षिण भारत आलवार संतो के तमिल मूल तथा अनुदित ग्रन्थ
.9
अन्यान्य स्थानों के वैष्णव सम्प्रदायी ग्रन्थों के मूल तथा अनुवाद
225
पुराण
.1
पुराणों के दर्शनिक तत्व
.2
पुराणों के गल्प उपाखयान
.3
पुराण संस्कृति एवं संस्थाएं
.4

.5
उपपुराण, औपोपपुराण
.6
जैन पुराण
.7
तीर्थ माहात्म्य
.8
व्रत त्यौहार आदि
.9

226
तन्त्र और तान्त्रिक धर्म
.1
द्रौव तंत्र, पाच्चुपत, सिद्धान्ती, प्रत्यभिज्ञा, वीर (योनि)
.2
(श्रीविद्या, सुन्दरी आदि) शक्ति तंत्र
.3
सौर, श्राणपत्य
.4
वैष्णव तंत्र (वैखानस, पांचरात्र)
.5
बौद्ध तंत्र, बौद्धों का शाक्ति सम्प्रदाय
.6
जैन तंत्र
.7
नाथ, सिद्ध, सहज सम्प्रदाय तंत्र
.8
शरीरतत्व मूल तंत्र, अखण्डमहायोग, मुश
.9
विषयानुक्रमणी , (तंत्र के विशेष शब्द कामरत्न आदि यंत्र, मंत्रादि)
227
स्तोत्र साहित्य
.1
द्रौव
.2
शक्ति
.3
सूर्य, गणेश
.4
वैष्णव
.5
बौद्ध
.6
जैन
.7
हनुमान
.8
महालक्ष्मी
.9
विविध देवी देवताओं के स्त्रोत
228
मंत्र, आचार, कर्मकाण्ड, संध्यादि, गायत्री
.1
कर्मकाण्ड (वैदिक मंत्र) यज्ञादि, वास्तु
.2
तांत्रिक मंत्र
.3
पौराणिक कर्मकाण्ड (सत्यनारायण ब्रहस्पति आदि पूजा)
.4

.5
संस्कार से सम्बन्धित कर्मकाण्ड
.6
दीक्षा, गुरूमहिमा
.7
नित्यकर्म, जपमुश (तर्पण संध्यादि)
.8
देवप्रतिष्ठा
.9
अन्य व्रतोत्सव
228.51
यज्ञोपवीत तक
.52
विवाह
.53
अन्त्येष्ट
229
स्मृति ग्रन्थ
.1
धर्मशास्त्र
.2
स्मृति निबंध
.3
व्यवहार साधारण
.4
व्यवहार (दायभाग)
.5
वर्ण, आश्रम, पुरूषार्थ
.6
काल निर्णय (संस्कार को छोड़कर)
.7
संस्कार के काल निर्णय
.8

.9
कुलनिर्णय (जिस वर्ग में यह है उससे सम्बन्धित)
230
हिन्दू धर्म (मध्यकालीन)
231
द्रौव धर्म
231.11
द्रौव सामान्य
.12
लिंग पूजा
.13
द्रौव सिद्धान्त मत
.14
काच्च्मीर के द्रौव
.15
बंगाल के द्रौव
.16
वीर द्रौव
.17
आंध्र के द्रौव
.18
द्रविड़ के द्रौव
.19
दशनामी, योगी, जंगम, परमंहस, अघोर, अर्द्धवाहू, लिंगी, सूघड़ सन्यासी, ब्रहाचारी, अवघूत, नांगा, कपाल, कालमुख आदि।
232
शातुधर्म (श्रीविद्या सहित)
.1
अभिद्गोक, पूजा
.2
आचार
.3
पंचमकाट (मत्स्य, मांस, पद्य, मदिरा, मैथुन,)
.4
पंचतत्व शोधन
.5
चक्र वीरादि
.6
द्याट्‌चक्र, मूलाधार, स्वाधिष्ठान, मणिपूरक, अनाहद, विच्चुद्ध, आज्ञा, कुण्डलिनी
.7
दश महाविद्या (प्रधान)

काली, तारा, द्याोड़च्ची
.71
त्रिपुरा, भुवनेश्वरी, काल भैरवी, छिन्नमस्ता, धूमावती, मांतगी, कमला,
.8
दुर्गापूजा
.9
विविध दक्षिणाचारी, नामाचारी, कंचूरिया
223
सौरगाणपत्य आदि
234
वैष्णव धर्म अष्टछाप और वल्लभ आदि (राधावल्लभी, हरिदासी, स्वामीनारायण, प्रणामी, नृसिंह
सम्प्रदाय)
235
चैतन्य महाप्रमु
236
भारत का जन वैष्णव तथा उनके पंथ
(ग्रहस्थों को दीक्षा देने वाले लोग, आम वैष्णव)
237
सिक्ख धर्म
.1
उदासी
.2
गंज वक्खशी
.3
राम राय
.4
सुधर सादि
.5
निर्मल
.6
नागा
.7
अकाली
.8
गुयद्वारा
.9
अन्यान्य
238
द्रविड़ देच्चीय हिन्दू धर्म
239
मध्ययुग के अन्यान्य साधक
.1
0प्र0 सीमा
.2
रामानन्द और मराही साधक
.3
कबीर पंथ
.4
स्वामी सम्प्रदाय
.5
मलूक दासी
.6
दादू पंथी
.7
रैदासी
.8
सेन
.9
विविध योगी सम्प्रदाय

रामसाहनी, प्राणनाथी, साथ, शिवनारायणी, शून्यवादी, राधावल्लभी, चरणदासी, सरस्वामी, पलटूदासी, अघोरपंथी, हरिदासी, हरिच्च्चन्दी, साधनपंथी, गोररखनाथ, चुहारपंथी आदि।
240
हिन्दू धर्म (वर्तमान)
.1
दर्शन, आलोचना
.2

.3

241
ब्रहा समाज
.1
आदि ब्रहा समाज
.2
नव विधान समाज
.3
साधारण ब्रहा समाज
242
आर्य समाज
.1
सत्यार्थ प्रकाश
.2
दयानन्द के अन्य ग्रन्थ
.3
अन्य स्वामियों के ग्रन्थ
243
रामकृष्ण विवेकानन्द मिशन
.1
परमंहस देव की वाणी
.2
स्वामी विवेकानन्द
244
आधुनिक सम्प्रदाय
.1
राधास्वामी
.2
देव समाज
.3
विच्चुद्धानन्द, गोपीनाथ कविराज
.4

.5
राम तीर्थ
.6
रमाशक्ति मिशन, महिला प्रचारक
.7
अरविन्द
.8
रंजनीश
.9

245
उत्तर भारत के अन्य आधुनिक सम्प्रदाय
.1
0प्र0 सीमांत, पच्च्चिम बंगाल, सिन्धू, पाक्स्तिान
.2
बिहार
.3

.4
बंगलादेश
.5
उड़िसा
.6
मराठा
.7
गुजरात
.8
द्रविड़
.9
विविध
246



247



248



249
अन्य आधुनिक सम्प्रदाय


250
बौद्ध धर्म


.2
परम्परा
.3

.4

.5

.6

.7
बौद्ध शिक्षा
.79
धर्म सम्प्रदाय
251
विनय पिटक
.1
सुत्त विभंग समस्त पासादिक साखयदीप विभाग
.2
पातिमोरूख भिरूखु, भिरूखुनी
.3
पाराजिक
.4
पाचित्तिय
.5
खंदक महावग्ग
.6
चुल्लवग्ग
.7
परिवार वग्ग
252
सुत्तपिटक
.1
दीघनिकाय
.2
मज्झिम निकाय
.3
संयुक्त निकाय
.4
अंगुत्तर निकाय
.5
खुददक निकाय
.5
खुददक पाठ
धम्मपद
उदान
इतिवुत्थक
सुत्त निपात
विमानबन्धु
पेत वत्थु
थेरगाथा
थेरिगाथा
जातक
सिददेश
पटिसंविधा
अपदान
ढ़
बुद्धवंश
चरियापिटक
.6

.7

.8

.9

253
अधिधम्म पिटक
.1
धम्मसंगिनी
.2
विभंग
.3
धातुकथा
.4
प्रगाल पज्जति
.5
कथावत्थु
.6
यमक
.7
पटटाण
.8
विशुद्धिमग्ग
.9
विविध
254
विविध पालि गं्रन्थ
255
संस्कृत धार्मिक बौद्ध ग्रन्थों का अनुवाद महायान बौद्ध धर्म
256
तिब्बतीय बौद्ध धर्म
257
चीन का बौद्ध धर्म, आर्यमज्जुश्री कल्प
258
जापानी बौद्ध धर्म
259
मध्यएशिया का बौद्ध धर्म
260
जैन धर्म
.8
सम्प्रदाय
.81
द्रवेताम्बर
.82
प्ररेरा
.83
ढुढिया
.84
तेरापन्थी
.85
दिगम्बर जैन
.86
दिगम्बर संघ
.87
श्रावक
261
अंग                           सं0 11
262
उपांग                         सं0 12
263
प्रकीर्ण                         सं0 10
264
छेदसूत्र                        सं0 06
265
मूलसूत्र                        सं0 04
266
प्रकीर्ण                         सं0 02 पइन्ना
267
अनुयोग द्वार                    सं0 03
268

269
जैन धर्म के अन्य ग्रन्थ, जैन प्रकाश आदि।
270
ईसाई धर्म (विस्तार डी0डी0सी0 के अनुसार)
300
सामाजिक विज्ञान
301
समाज शास्त्र
304

304.5
जनसंखया (जनांकिकी) Genetic Factors
.6
जनसंखया  Population
.63
जन्म
.64
मृत्यु
.66
जनसंखया नियंत्रण
305
सामाजिक स्तरण
.2
वयः स्तर
.3
पुरूष
.4
स्त्री
306
संस्कृति एवं संस्थाऍं
310
संखियकी
320
राजनीति विज्ञान
330
अर्थशास्त्र
340
विधि Law
350
लोक प्रशासन
360
सामाजिक समस्याऍ और सेवाऍ
370
शिक्षा
380
वाणिज्य, संचार, परिवहन
390
रीति-रिवाज, शिष्टाचार, लोकवार्ता
395
शिष्टाचार

लोकवार्ता
398.6
पहेलियां, बुझौवल
.9


400
भाषा और भाषा विज्ञान
410
तुलनात्मक भाषा विज्ञान, भाषा विज्ञान भारतीय आर्यभाषादि
411
स्वरलिपि (वर्णमाला और चित्राक्षर)
412
शब्दव्युत्पत्ति, अर्थविज्ञान
413
कोश रचना कला, बहुभाषी कोश
414
ध्वनि विज्ञान
415
व्याकरण (भाषा संरचना प्रणाली ) स्फोट
416
मौखिक और लिखित भाषा इतर शाब्दिक भाषा
417
बोली विज्ञान और पुरालिपि शास्त्र
.2
बोली विज्ञान
.7
ऐतिहासिक भाषा विज्ञान (प्राचीनलिपि विज्ञान)
418
भाषा प्रयोग (अनुप्रयुक्त भाषा विज्ञान)
418.9
वाचिक और लिखित भाषा से इतर शाब्दिक भाषा
419
भारतीय भाषाओं का सामान्य अध्ययन
420
संस्कृत भाषा
.5
संस्कृत प्रचार
421
लिपि, शारदा लिपि आदि
422
शब्द व्युत्पत्ति, शब्द विचार, शब्दशक्ति, अर्थ विज्ञान
423
कोश (संस्कृत-संस्कृत)
424
पर्यायवाची, अनेकार्थवाची, विपरीतार्थवाची कोश, मुहावरा, लोकोक्ति कोश
425
व्याकरण (पाणिनि)
426
प्राचीन व्याकरण (पाणिनी)
426.9
पाणिनेतर व्याकरण
427
उपभाषाओं का विज्ञान
428
संस्कृत 'भाषा' का प्रयोग (भाषा सीखने की पुस्तक)
428.8
पाठ्‌य पुस्तकें
429
बौद्ध संस्कृत का भाषा विज्ञान
430
पालि भाषा

440
प्राकृत भाषा
445
प्राकृत व्याकरण
449
अपभ्रंश
450
हिन्दी भाषा
450.5
हिन्दी प्रचार सरकारी और सरकारी
453
हिन्दी कोश
453.2
हिन्दी संस्कृत कोश
458
हिन्दी प्रयोग (हिन्दी भाषा सीखने की पुस्तक)
459
उपभाषायें
459.1
राजस्थानी
.2
ब्रज
.3
बिहारी
.4
अवधी
.5
बघेली
.6
छत्तीसगढ़ी
.7
भोजपुरी
.8
मैथिली
.9
मगही, बुन्देली आदि
460
गुजराती भाषा
470
मराठी भाषा (इनका विभाजन 420 की तरह)
480
अन्य भारतीय भाषायें
481
पूर्वी भाषा
481.1
बंगला
.2
आसामिया
.3
उड़िया
482
उर्दू
483
पंजाबी (सिंधी और कच्छी सहित)
.7
लहन्दी (पंजाब की देच्ची भाषा)
484
पहाड़ी भाषायें
.1
गढ़वाली
.2
कुमाऊॅनी
.3
कच्च्मीरी
.4
नेपाली
485
सिंहली
486
मुण्डावर्ग
.1
संथाली
.2
मुंडारी
487
भोट चीना वर्ग (भोटिया, नागा, मणिपुरी आदि)
488
द्रविड़ वर्ग

.1
तमिल
.2
तेलम्‌
.3
मलयालम
.4
कन्नड़
489
अष्ट एशियाई वर्ग
490
अन्य भाषायें
491
इन्डो यूरोपियन भाषायें
.1
अमेरिकन इंगलिश
.2
इंगलिश
.3
जर्मनी
.4
फ्रेंच
.5
इटैलियन
.6
स्पेनिश
.7
लैटिन
.8
ग्रीक
.9
अन्य इन्डो योरोपियन भाषायें
.911
भारत ईरानी (इन्डो इरानियन)
.915
ईरानी भाषायें
.915.1
प्राचीन फारसी
.915.2
अवेस्ती
.915.3
पहलवी
.915.4

.915.5
आधुनिक फारसी
.916
कैल्टिक
.916.1
आयरिश
.916.2
स्काटिश
.916.6

.916.7
पूर्व स्लावी भाषाऍ, रूसी भाषा
.916.8
वाल्टो स्लावी
.916.9
वाल्टिक और अन्य भाषाऍ

द्रोष भाषाओं का नोटेशन 492 से 499 डी0सी0 के अनुसार होगा।
492
अफ्रीकी एशियाई  भाषाऍ
.4
हिबू
.7
अरबी
495
पूर्व एवं दक्षिण पूर्व एशियाई भाषाऍ
495.1
चीनी भाषा
.4
तिब्बती बर्मा भाषाऍ
.6
जापानी
495.91
थाई भाषाऍ
               
499
अन्य भाषाऍ

500
शुद्ध विज्ञान
510
गणित (वैदिक गणित)
512
बीज गणित
513
अंक गणित
514
संस्थिति विज्ञान
515
विच्च्लेषण
515.3
अवकलन कलन और समीकरण
516
ज्यामिति (समतल के माप = भुवनकोश (आकाच्चीय माप) चापीय त्रिकोणमिति Trigonamentry
520
खगोल और सम्बन्धित विज्ञान
521
सैद्धान्तिक खगोल विज्ञान और खगोलीय यांत्रिकी
521.1
खगोलीय बल विज्ञान
.3
कक्ष
.4
क्षोभ
.54
सौर सिद्धान्त ,  solar system
.57
सूर्य सिद्धान्त , solar theory
.58
नक्षत्र आकाशगंगा सिद्धान्त
.6
उपग्रह सिद्धान्त
.62
चन्द्र सिद्धान्त
.7
धूमकेतु और उल्का सिद्धान्त
.8
ग्रहण, याम्योत्तर गमन
522
व्यावहारिक और गोलीय खगोल
.1
वेधशालाऍं
.7
गोलीय खगोल विज्ञान
.523
वर्णनात्मक खगोल
.2
सौर मंडल
.3
चन्द्रमा
.4
ग्रह


.6
धूमकेतु
.7
सूर्य
.8
तारागण
.9
याम्योत्तर गमन, उपग्रह
.525
पृथ्वी (खगोलीय भूगोल)
.3
कक्ष और गति
.35
घूर्णन
.5
ऋतुएं और कटिबंध
.6
ज्वार
528
ग्रहगति पत्री (नाविक पंचांग)
529
तैथिकी (काल Time)
.1
नक्षत्र और सौर दिन


.3
पंचांग
.7
समय मापन विद्या
.78
समय मापन यंत्र
530
मौतिकी
536
उष्मा
536.1
उष्मा सिद्धान्त
538
चौम्बिकी
540
रसायन विज्ञान और अन्य सम्बन्धित विज्ञान
549
खनिज विज्ञान
550
भू-विज्ञान और भूमण्डलेतर लोक से सम्बन्धित विज्ञान
551
भूविज्ञान, ऋतु विज्ञान, सामान्य जल विज्ञान
.5
ऋतु विज्ञान
560
जीवाच्च्म विज्ञान प्राणि अच्च्म विज्ञान
570
जीव विज्ञान
581
वनस्पति विज्ञान
590
प्राणि विज्ञान
598
पक्षी वर्ग
599
स्तनपायी जन्तु
600
प्रौद्योगिकी (अनुप्रयुक्त विज्ञान)
610
आयुर्विज्ञान (चिकित्सा विज्ञान)
611
मानव शरीर रचना
615
भैषिजिकी और चिकित्सा शास्त्र
615.5
चिकित्सा शास्त्र (रोगोपचार)
.531
एलोपैथी
.532
होमियोपैथी
.537
विद्युत और जड़ी बूटी (आयुर्वेद)
616
रोग
616.1
हद्‌वाहिका तंत्र रोग
617
शल्यकर्म और सम्बन्धित प्रसंग
617.6
दंत चिकित्सा
618
स्त्री रोग विज्ञान और प्रसति विद्या. (औषधि विज्ञान की अन्य शाखाऍ)
618.1
स्त्री रोग विज्ञान
620
इंजीनियरिंग और संश्रित क्रियाऍं
621
अनुप्रयुक्त भौतिकी
630
कृषि और सम्बन्धित प्रौद्योगिकी
636
पच्चुपालन शास्त्र
640
ग्रह अर्थशास्त्र (ग्रह विज्ञान)
.5
पाकशास्त्र
645
ग्रह साजसज्जा
650
प्रबन्ध तथा सहायक सेवाऍं
653
आच्चुलिपिकृ
700
कलाऍ, ललित एवं आलंकारिक
701
ललित एवं आलंकारिक कलाओं का दर्शन और सिद्धान्त
704.9
प्रतिमा विज्ञान
720
(स्थापत्य) वास्तु कला
725
सार्वजनिक इमारतें
727
शिक्षा और अनुसंधान के लिए विद्यालय भवन
730
अभिघटन कलायें, मूर्तिकला
740
रेखा चित्रण, अकंरण और अन्य गौण कलायें
752
रंग
770
फोटोग्राफी और फोटो चित्र
780
संगीत
783
पवित्र संगीत (धार्मिक)
783.9
भजन
784.4
लोकगीत
.71
राष्ट्रीय गीत, गीत
.9
स्वर
787
तन्त्री वाद्य यंत्र और उसके संगीत
792
नाट्‌य शाला (रंगमंच प्रदर्शन)
027
रूप सज्जा
028
अभिनय
793.
घरेलू खेल और मनोरंजन
793.3
नृत्य
794.1
शतरंज
796.3
गेंद के खेल
799
मछली का शिकार
800
साहित्य (ललित साहित्य)
801
साहित्य दर्शन और सिद्धान्त, साहित्य विचार
801.92
मनोवैज्ञानिक पक्ष
.93
साहित्य और सौन्दर्य बोध
.95
साहित्यालोचन
.959
पाढालोचन, मूल पाठ समीक्षा
802
साहित्य की रूपरेखा, प्रकीर्णक
803
साहित्य कोश, विश्वकोश, शब्दानुक्रमणिका
804
भाषण, निबन्ध
805
क्रमिक प्रकाशन
806
संस्थाऍ, संगठन
807
अध्ययन, अध्यापन
808
विविध साहित्य से संग्रह, ग्रन्थावली
809
एक से अधिक साहित्य का इतिहास (विश्व)
810
भारतीय साहित्य सामान्य
810.1
सिद्धान्त, दर्शन
.2
रूपरेखा
.3
कोश
.9
इतिहास
810
भारतीय साहित्य से संकलन
811
काव्य
812
नाटक
813
कथा साहित्य
814
निबन्ध
815
वक्तृता
816
पत्र साहित्य
817
हास्य और व्यंग्य
818
काव्यशास्त्र
819
विविध
820
संस्कृत साहित्य
821
काव्य, महाकाव्य
.1
आधुनिक संस्कृत काव्य (1750 से आगे)
.2
गीत, छन्दमुक्तु
821.01
सामान्य आलोचना
821.02
कालिदास आलोचना
821.088
विशिष्ट मानव रस वर्णन संग्रह
822
नाटक (रूपक के सभी भेदों सहित)
821.88
अनेक काव्यकार
821.8
काव्यकार
822.01
नाटक सिद्धान्त, आलोचना
822.02
नाट्‌यशास्त्र
823
कथा साहित्य
.1
उपन्यास
.2
लघुकथा
.3
आत्मकथा
.4
जीवनवृत्त
.5
यात्रावृत्त
824
निबन्ध
825
वक्तृता
826
पत्र साहित्य
827
हास्य व्यंग्य
828
काव्यशास्त्र
.01
व्यंजना तात्पर्य आदि शक्तियां
828.1
लक्षण ग्रन्थ, प्रकरण ग्रन्थ
.2
रस
.3
छन्द
.4
अलंकार
.5
नायिका भेद, वक्रोन्तिक
828.6
रीति
.7
दोष गुण
.92
मनोवैज्ञानिक पक्ष
829
विविध
.1
सुभाषित, नीति, सूक्ति आदि
.2
चम्पू
830
पालि साहित्य
840
प्राकृत साहित्य
849
अपभ्रंश साहित्य
850
हिन्दी साहित्य
854.1
गद्य काव्य
854.8
संस्मरण
858
काव्यशास्त्र
859
उपभाषा साहित्य
859.1
राजस्थानी
.2
व्रज
.3
मगही
.4
अवधी
.5

.6
छत्तीसगढ़ी
.7
भोजपुरी
.8
मैथिली
.9
अन्य
860
गुजराती साहित्य
870
मराढी साहित्य
880
अन्य भारतीय साहित्य
881
पूर्वी भाषाओं का साहित्य
881.1
बंगला
.2
असमिया
.3
उड़िया
882
उर्दू
883
पंजाबी (सिन्धी और कच्छी सहित)
884
पहाड़़ी भाषाऍं
884.1
गढ़वाली
.2
कुमांऊनी
.3
काच्च्मीरी आदि
885
सिंघली
886
मुण्डा वर्ग
886.1
संथाली
.2
मुंडाली
887
भोट चीना वर्ग
.1
भोटिया
.2
नागा
.3
मणिपुरी
888
द्रविड़ वर्ग
.1
तमिल
.2
तेलगू
.3
मलयालम
.4
कन्नड़
889
अष्ट एशियाई भाषाओं का साहित्य
890
अन्य साहित्य
891
इन्डो योरोपियन साहित्य
.1
अमेरिकन
.2
इंगलिश
.3
जर्मन
.4
फ्रेंच
.5
इटैलियन
.6
स्पेनिश
.7
लैटिन
.8
ग्रीक
.9
अन्य इन्डोरोपियन साहित्य
891.9
ईस्ट इन्डोरोपियन
.91
ईस्ट इन्डोरोपियन
.911
भारत ईरनी (इन्डो आर्यन)
.915
ईरानी
.915.1
प्रचीन फारसी
915.2
         अवेस्सी
.915.3
        पहलवी


.915.5
आधुनिक फारसी
.916
केल्टिक
.916.1
आयरिश
891.9162
स्काटिश
.916.5
वेल्स
.7
पूर्वी ट्‌लावी रूसी
.8
वाल्दो स्लावी
.9
वाल्टिक और अन्य भाषाऍं

शेष भाषाओं का मोटिवेशन 492 से 499 तक डी0सी0 की भॉंति होगा। यथा-
482.4
हिन्दी
482.5
अरबी
495.1
चीनी
.4
तिब्बती


Share:

अनुवाद सुविधा

Pages

ब्लॉग की सामग्री यहाँ खोजें।

लोकप्रिय पोस्ट

© संस्कृतभाषी | जगदानन्द झा. Blogger द्वारा संचालित.

मास्तु प्रतिलिपिः

इस ब्लॉग के बारे में

संस्कृतभाषी ब्लॉग में मुख्यतः मेरा
वैचारिक लेख, कर्मकाण्ड,ज्योतिष, आयुर्वेद, विधि, विद्वानों की जीवनी, 15 हजार संस्कृत पुस्तकों, 4 हजार पाण्डुलिपियों के नाम, उ.प्र. के संस्कृत विद्यालयों, महाविद्यालयों आदि के नाम व पता, संस्कृत गीत
आदि विषयों पर सामग्री उपलब्ध हैं। आप लेवल में जाकर इच्छित विषय का चयन करें। ब्लॉग की सामग्री खोजने के लिए खोज सुविधा का उपयोग करें

समर्थक एवं मित्र

सर्वाधिकार सुरक्षित

विषय श्रेणियाँ

ब्लॉग आर्काइव

Recent Posts

लेखानुक्रमणी

लेख सूचक पर क्लिक कर सामग्री खोजें

अभिनवगुप्त (1) अलंकार (3) आधुनिक संस्कृत गीत (19) आधुनिक संस्कृत साहित्य (5) आयुर्वेद (1) उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान (1) उत्तराखंड (1) ऋग्वेद (1) ऋषिका (1) कणाद (1) करवा चौथ (1) कर्मकाण्ड (50) कहानी (1) कामशास्त्र (1) कारक (1) काल (2) काव्य (23) काव्यशास्त्र (27) काव्यशास्त्रकार (1) किरातार्जुनीयम् (3) कुमाऊँ (1) कूर्मांचल (1) कृदन्त (3) कोजगरा (1) कोश (13) क्त्वा (1) गंगा (1) गया (1) गाय (1) गीति काव्य (2) गृह कीट (1) गोविन्दराज (1) ग्रह (1) छन्द (6) छात्रवृत्ति (1) जगदानन्द झा (3) जगन्नाथ (1) जीवनी (6) ज्योतिष (20) तकनीकि शिक्षा (21) तद्धित (11) तिङन्त (11) तिथि (1) तीर्थ (3) दर्शन (19) धन्वन्तरि (1) धर्म (1) धर्मशास्त्र (14) नक्षत्र (2) नाटक (4) नाट्यशास्त्र (3) नाथ पंथ (8) नायिका (2) नीति (3) न्याय शास्त्र (1) पतञ्जलि (3) पत्रकारिता (4) पत्रिका (6) पराङ्कुशाचार्य (2) पर्व (2) पाणिनीय पद-शिल्प (2) पाण्डुलिपि (2) पालि (3) पुरस्कार (13) पुराण (3) पुस्तक (1) पुस्तक संदर्शिका (1) पुस्तक सूची (14) पुस्तकालय (5) पूजा (1) प्रतियोगिता (7) प्रत्यभिज्ञा शास्त्र (1) प्रत्यय (1) प्रशस्तपाद (1) प्रहसन (1) प्रौद्योगिकी (1) बिल्हण (1) बौद्ध (6) बौद्ध दर्शन (3) ब्रह्मसूत्र (1) भरत (1) भर्तृहरि (2) भामह (1) भारतीय दर्शन (1) भाषा (3) भाषा प्रौद्योगिकी (1) भाष्य (1) भोज प्रबन्ध (1) मगध (3) मनु (1) मनोरोग (1) महाविद्यालय (1) महोत्सव (2) मुहूर्त (1) मेघदूतम् (1) योग (5) योग दिवस (2) रघुवंशम् (6) रचनाकार (3) रस (1) रामसेतु (1) रामानुजाचार्य (4) रामायण (4) रोजगार (2) रोमशा (1) लघुसिद्धान्तकौमुदी (46) लिपि (1) वर्गीकरण (1) वल्लभ (1) वाक्यशिल्पी (2) वाल्मीकि (1) विद्यालय (1) विधि (1) विश्वनाथ (1) विश्वविद्यालय (1) वृष्टि (1) वेद (6) वैचारिक निबन्ध (32) वैशेषिक (1) व्याकरण (53) व्यास (2) व्रत (2) शंकाराचार्य (2) शब्दकोश (3) शरद् (1) शैव दर्शन (2) श्लोक चक्र (1) श्लोकसंधानम् (3) श्लोकान्त्याक्षरी (4) संख्या (1) संचार (1) संस्कार (19) संस्कृत (16) संस्कृत आयोग (1) संस्कृत ऐप (5) संस्कृत कथा (11) संस्कृत गीतम्‌ (56) संस्कृत टूल्स (1) संस्कृत पत्रकारिता (2) संस्कृत प्रचार (2) संस्कृत लेखक (1) संस्कृत वाचन (1) संस्कृत विद्यालय (3) संस्कृत शिक्षा (6) संस्कृत सामान्य ज्ञान (1) संस्कृतसर्जना (5) सन्धि (3) समास (6) सम्मान (1) सामुद्रिक शास्त्र (1) साहित्य (8) साहित्यदर्पण (1) सुबन्त (6) सुभाषित (3) सूक्त (3) सूक्ति (1) सूचना (1) सोलर सिस्टम (1) सोशल मीडिया (2) स्तुति (2) स्तोत्र (11) स्मृति (12) स्वामि रङ्गरामानुजाचार्य (2) हास्य (1) हास्य काव्य (2) हुलासगंज (2) Devnagari script (2) Dharma (1) epic (1) jagdanand jha (1) JRF in Sanskrit (Code- 25) (3) Library (1) magazine (1) Mahabharata (1) Manuscriptology (2) Online Sanskrit Game (1) Pustak Sangdarshika (1) Sanskrit (2) Sanskrit Competition (1) Sanskrit language (1) sanskrit saptaha (1) sanskritsarjana (3) sex (1) Shlokantyakshari (2) Shlokasandhanam (1) Student Contest (2) UGC NET/ JRF (4)