सूत्रार्थ
- णिजन्त धातुओं से आत्मनेपद का विधान होता है,
क्रिया का फल यदि कर्ता को प्राप्त हो रहा हो तो।
विशेष
अभी तक
आपने स्वरितञितः कर्त्रभिप्राये क्रियाफले से क्रिया का फल कर्ता को प्राप्त होने
पर आत्मनेपद अन्यथा परस्मैपद का विधान होते देखा। क्रिया का फल कर्ता को प्राप्त
होने पर णिचश्च सूत्र से णिजन्त धातु से आत्मनेपद का विधान होता है । क्रिया का फल
कर्ता को प्राप्त नहीं होने पर परस्मैपद होता है। इस प्रकार णिजन्त प्रकरण में धातु
के णिजन्त होने के बाद णिचश्च से परस्मैपद और आत्मनेपद हो जाता है। फलतः धातुओं के
रूप परस्मैपद और आत्मनेपद दोनों में चलता है।
चोरयते।
चुर् धातु से सत्यापपाशरूपवीणातूलश्लोकसेनालोमत्वचवर्मवर्णचूर्ण चुरादिभ्यो
णिच् से णिच् प्रत्यय हुआ। चुर् + णिच् हुआ। णिच् में णकार की इत्संज्ञा चुटू से
तथा चकार की इत्संज्ञा हलन्त्यम् से होकर तस्य लोपः से लोप हुआ। चुर् + इ में आर्धधातुक णिच् का इकार परे रहते 'पुगन्तलघूपधस्य च' से उपधा उकार को गुण होकर चोरि
बना। इससे लट् आया। लट् के स्थान पर णिचश्च से आत्मनेपद का विधान हुआ। कर्ता अर्थ में लट् के स्थान पर
आत्मनेपदसंज्ञक 'त' प्रत्यय आया। तिङ् शित् सार्वधातुकम् से त की सार्वधातुकसंज्ञा, कर्त्रर्थक सार्वधातुक परे होने पर कर्तरि शप् से शप्, अनुबन्धलोप करके चोरि + अ + त बना। सार्वधातुकार्धधातुकयोः से सार्वधातुक शप्
का अकार परे रहते चोरि के इकार को गुण करके चोरे + अत बना। एचोऽयवायावः से चौरे के
एकार को अय् आदेश होने पर चोर् + अय् + अत बना। वर्णसम्मेलन होने पर चोरयत बना। चोरयत
में तकारोत्तरवर्ती अन्त्य अच् अकार की अचोऽन्त्यादि टि से टिसंज्ञा हुई और टित त के
अकार को टित आत्मनेपदानां टेरे से एत्व होकर चोरयते रूप सिद्ध हुआ।
सूत्रार्थ-
क्रयादिगणपठित धातुओं
से कर्ता अर्थ में सार्वधातुकसंज्ञक प्रत्यय के परे होने पर श्ना प्रत्यय होता है।
श्ना में
शकार को लशक्वतद्धिते से इत्संज्ञा तथा तस्य लोपः से लोप होने पर ना शेष रहता है।
शित् होने के कारण श्ना सार्वधातुक है ।
शपोऽपवादः ।
शप इति –श्ना प्रत्यय शप् का अपवाद है।
शप् में पकार की इत्संज्ञा होती है। जहाँ पकार की इत्संज्ञा नहीं होती है, वह
अपित् कहलाता है। श्ना में पकार की इत्संज्ञा नहीं होने के कारण श्ना को सार्वधातुकमपित्
से ङित् हो जाता है। अतः इसके परे होने पर क्ङिति च से गुण तथा वृद्धि का निषेध हो
जाता है।
डुक्रीञ् धातु द्रव्यविनिमय ( खरीदना ) अर्थ में है। यह अनिट् धातु है | डुक्रिञ् में डकार की इत्संज्ञा होने से यह डित् है । ञकार की इत्संज्ञा होने के कारण ञित् तथा उभयपदी है ।
क्रीणाति। क्री धातु से परस्मैपद लट् लकार आया। लट् के स्थान पर प्रथम पुरूष एकवचन मेंतिप् हुआ। कर्तरि शप् सेशप् प्राप्त हुआउसे बाधकर श्ना विकरण हुआ। श्ना में शकार काअनुबन्धलोप, क्री + ना + ति बना। क्री के रेफ से परे ना के नकार को
अट्कुप्वाङनुष्व्यवायेऽपि से णत्व होकर क्रीणाति रूप सिद्ध हुआ।
क्रीणीतः । क्री धातु से प्रथम पुरूष द्विवचन में तस् हुआ । शप् के बाधकरश्ना विकरण हुआ। श्ना में शकार का अनुबन्धलोप,
क्री ना + तस् बना। तस् ङित्वत् है,
अतः उसके परे होने पर श्ना के आकार के स्थान पर 'ई हल्यघो:' सूत्र से ईकार होकर क्री + नी + तस् बना।णत्व और रुत्वविसर्ग करके क्रीणीतः रूप सिद्ध हुआ।
क्रीणन्ति । क्री धातु से प्रथम पुरूष बहुवचन में झि प्रत्यय हुआ, श्ना विकरण तथा झकार को
अन्त् आदेश होने पर क्री ना + अन्ति बना । अब श्नाभ्यस्तयोरात: से ना के आकार का
लोप हुआ, नकार का णत्व तथा वर्णसम्मेलन करने पर क्रीणन्ति रूप सिद्ध
हुआ।
तनोति (तनु विस्तारे - तनादिगण, परस्मैपद, प्रथम पुरुष, एकवचन)
1.
धातु निर्देश: 'तनु विस्तारे' धातु (फैलना अर्थ में) से 'वर्तमाने लट्' सूत्र द्वारा लट् लकार प्राप्त होता
है।
2.
प्रत्यय विधान: लट् के स्थान पर 'तिप्तस्झि...' सूत्र से प्रथम पुरुष
एकवचन में 'तिप्' प्रत्यय आता है।
* अवस्था: तन् + ति (यहाँ 'तनु' के उकार की इत् संज्ञा होकर 'तन्' शेष रहता है)।
3.
विकरण (शप् का बाध): सामान्यतः कर्ता अर्थ में 'शप्' प्रत्यय प्राप्त होता है, किन्तु उसे बाधकर 'तनादिकृञ्भ्य उः' (सूत्र संख्या ६७४) सूत्र से 'उ' प्रत्यय (विकरण) होता है।
* अवस्था: तन् + उ + ति
4.
संज्ञा निर्धारण:
* यह 'उ' विकरण
न तो 'शित्' (श् की इत् संज्ञा वाला)
है और न ही 'पित्' (प् की इत् संज्ञा
वाला), अतः इसकी सार्वधातुक संज्ञा नहीं होती बल्कि 'आर्धधातुकं शेषः' से आर्धधातुक संज्ञा हो जाती है।
* 'ति' प्रत्यय 'तिङ्' होने के कारण सार्वधातुक है।
5.
गुण कार्य: 'ति' (सार्वधातुक प्रत्यय) परे होने के कारण, प्रत्यय के उकार (जो कि इगन्त अंग है) को 'सार्वधातुकार्धधातुकयोः'
सूत्र से गुण (ओ) हो जाता है।
* अवस्था: तन् + ओ + ति
6.
वर्ण सम्मेलन: वर्णों को आपस में जोड़ने पर 'तनोति' रूप सिद्ध होता है।
विशेष तथ्य:
*
तनादिप्रकरण धातु-प्रकरण में आठवां प्रकरण है।
*
इस गण की धातुओं में 'शप्' को बाधकर 'उ' विकरण का होना ही मुख्य विशेषता है।
*
'तिप्', 'सिप्' और 'मिप्' प्रत्यय 'पित्' होने के कारण गुण के प्रति बाधक नहीं होते, जबकि
अन्य 'अपित्' प्रत्ययों के परे होने पर
'क्निति च' सूत्र से गुण का निषेध हो
जाता है (जैसे: तनुतः)।
तनुतः (तनु विस्तारे - तनादिगण, परस्मैपद, प्रथम पुरुष, द्विवचन)
1.
धातु एवं लकार: 'तनु विस्तारे' धातु से 'वर्तमाने
लट्' सूत्र द्वारा वर्तमान काल की विवक्षा में लट् लकार
प्राप्त होता है।
2.
प्रत्यय विधान: लट् के स्थान पर प्रथम पुरुष द्विवचन में 'तस्' प्रत्यय आता है।
* अवस्था: तन् + तस् (धातु के
उकार की इत् संज्ञा और लोप होने पर 'तन्' शेष रहता है)।
3.
विकरण (उ प्रत्यय): तनादिगण होने के कारण 'कर्तरि शप्' से प्राप्त 'शप्' विकरण का बाध करके 'तनादिकृञ्भ्य
उः' (सूत्र संख्या ६७४) सूत्र से 'उ'
विकरण होता है।
* अवस्था: तन् + उ + तस्
4.
ङित् भाव (गुण का निषेध): 'तस्' प्रत्यय 'अपित्' (जिसमें 'प्' की इत् संज्ञा नहीं हुई है) है। 'सार्वधातुकमपित्'
सूत्र के अनुसार, जो सार्वधातुक प्रत्यय 'पित्' नहीं होते, वे 'ङित्' की तरह माने जाते हैं।
5.
गुण निषेध: चूँकि 'तस्' प्रत्यय 'ङित्' की तरह है, इसलिए 'क्निति च' सूत्र के कारण यहाँ अंग के उकार को
प्राप्त होने वाला गुण (ओ) नहीं होता है।
6.
रूप निष्पत्ति:
* अवस्था: तन् + उ + तस्
* 'स' को 'ससजुषो
रुः' से रुत्व और 'खरवसानयोर्विसर्जनीयः'
से विसर्ग करने पर 'तः' बनता
है।
* वर्ण सम्मेलन करने पर 'तनुतः' रूप सिद्ध होता है,।
मुख्य अंतर: जहाँ 'तनोति' (एकवचन) में 'तिप्' प्रत्यय 'पित्' होने के कारण गुण कार्य होता है, वहीं 'तनुतः' में 'तस्' प्रत्यय के 'अपित्'
और 'ङित्' होने के कारण 'क्निति च' सूत्र से गुण का निषेध हो जाता है।
तन्वन्ति (तनु विस्तारे - तनादिगण, परस्मैपद, प्रथम पुरुष, बहुवचन)
1.
धातु एवं लकार: 'तनु विस्तारे' धातु से वर्तमान काल की विवक्षा में 'वर्तमाने लट्' सूत्र द्वारा लट् लकार प्राप्त होता
है।
2.
प्रत्यय विधान: 'तिप्तस्झि...' सूत्र से प्रथम पुरुष बहुवचन में 'झि' प्रत्यय आता है।
* अवस्था: तन् + झि (यहाँ 'तनु' के उकार की इत् संज्ञा होकर 'तन्' शेष रहता है)।
3.
झकार को अन्तादेश: 'झोऽन्तः' सूत्र से 'झ' के स्थान पर 'अन्त्'
आदेश होता है, जिससे प्रत्यय 'अन्ति' बन जाता है।
* अवस्था: तन् + अन्ति
4.
विकरण (उ प्रत्यय): तनादिगण की धातु होने के कारण 'शप्' का बाध करके 'तनादिकृञ्भ्य उः' सूत्र से 'उ' विकरण होता है।
* अवस्था: तन् + उ + अन्ति
5.
ङित् भाव और गुण निषेध: 'अन्ति' प्रत्यय 'अपित्' (जिसमें 'प्' की इत् संज्ञा नहीं है) है। 'सार्वधातुकमपित्'
सूत्र से इसे 'ङित्' माना
जाता है, जिसके कारण 'क्निति च'
सूत्र से यहाँ गुण (ओ) का निषेध हो जाता है।
6.
यण् सन्धि: चूँकि गुण का निषेध हो चुका है, इसलिए 'तन् + उ + अन्ति'
की स्थिति में 'इको यणचि' सूत्र प्रवृत्त होता है। यहाँ 'उ' (इक्) के बाद 'अ' (अच्) आने के
कारण 'उ' के स्थान पर 'व्' (यण्) आदेश हो जाता है।
* अवस्था: तन् + व् + अन्ति
7.
वर्ण सम्मेलन: वर्णों को आपस में जोड़ने पर 'तन्वन्ति' रूप सिद्ध होता है।
सारांश: 'तन्वन्ति'
की सिद्धि में मुख्य अंतर यह है कि बहुवचन का प्रत्यय 'अच्' (स्वर) से शुरू होने के कारण यहाँ 'इको यणचि' से यण् संधि होती है, जबकि 'तनुतः' में प्रत्यय 'हल्' (व्यंजन) से शुरू होने के कारण संधि नहीं होती
थी।
इस प्रकरण में सर्वप्रथम रुधिर् धातु धातु आया है अतः इस प्रकरण का नाम रुधादि प्रकरण है। जैसे भ्वादि, अदादि, जुहोत्यादि, दिवादि प्रकरणों में होने वाले शप्, शप् लुक, श्लु, श्यन् आदि विकरण होते हैं, वैसे ही रुधादि में शप् को बाधकर श्नम् होता है। श्नम् में मकार की हलन्त्यम् से तथा शकार की लशक्वतद्धिते से इत्संज्ञा और तस्य लोपः से लोप हो जाता है। इसमें केवल न शेष बचता है।
श्नम् विकरण करने का प्रयोजन तथा इसके परिणाम-
1.श्नम् में मकार की इत्संज्ञा हलन्त्यम् से हुई अतः यह मित् है।
2.श्नम् यह मित् होने के कारण मिदचोऽन्त्यात्परः परिभाषा के अनुसार रुध् में अन्त्य अच् उ के बाद बैठेगा।
3.श्नम् के शकार की इत्संज्ञा लशक्वतद्धिते से होती है अतः यह शित् है। शित् होने के कारण उसकी तिङ्शित्सार्वधातुकम् से सार्वधातुकसंज्ञा होती है। सार्वधातुक तथा अपित् (श्नम् में पकार की इत् संज्ञा नहीं होती है) होने के कारण सार्वधातुकमपित् से इसको ङिद्वद्भाव हो जाता है।
4.शित् को ङित् के समान हो जाने के कारण क्ङिति च गुण और वृद्धि का निषेध होता है।
5.श्नम् का न परे होने पर पूर्व को गुण और वृद्धि दोनों ही नहीं होते।
6.श्नम् करने के पहले भी गुणवृद्धि नहीं कर सकते, क्योंकि रुधादिभ्यः श्नम् से श्नम् और गुण-वृद्धि एक साथ प्राप्त होते हैं और श्नम् के नित्य होने के कारण पहले नित्यकार्य श्नम् ही होता है।
रुध् धातु में कर्तरि शप् से शप् प्राप्त हुआ उस शप् को बाध करने के लिए अग्रिम सूत्र का कथन कर रहे हैं।
रुधिर् आवरणे इति। रुधिर् धातु का अर्थ है रोकना । इर इत्संज्ञा वाच्या इस
वार्तिक से रुधिर् के इर् भाग की इत्संज्ञा हो जाती है अतःरुध् शेष रहता है। रुधिर् के स्वर वर्ण इ की इत्संज्ञा होने
के कारण यह स्वरितेत् धातु है, अतः यह उभयपदी है। यह अनिट् धातु है अर्थात् लिट् को छोड़कर
अन्यत्र इट् का आगम नहीं होता है।
सूत्रार्थ- रुधादिगणपठित धातुओं से कर्तृवाचक सार्वधातुक
प्रत्यय के परे होने पर श्नम् प्रत्यय होता है।
रुणद्धि।
रुधिर् धातु में इर इत्संज्ञा वाच्या से इर् की इत्संज्ञा और तस्य लोपः से लोप करने
पर रुध् शेष बचा। रुध् से लट्,कर्तृवाचक प्रथमपुरुष एकवचन मेंतिप्
प्रत्यय आया। तिप् कीसार्वधातुकसंज्ञा,
कर्तरि शप् सेशप् प्राप्त हुआउसे
बांधकर रुधादिभ्यः श्नम् से श्नम् प्रत्यय हुआ। श्नम् प्रत्यय मित् होने के कारण मिदचोऽन्त्यात्परः परिभाषा के
अनुसार रुध् में अन्त्य अच् उ के बाद होगा। रु + श्नम् ध+ तिप् हुआ। तिप् में पकार
तथा श्नम् में शकार तथा मकार काअनुबन्धलोप
। अट्कुप्वाङनुम्व्यवायेऽपि से रेफ से परे नकार के स्थान पर णकार होकर रु + णध +
ति हुआ। अब झषस्तथोर्धोऽधः से झष् वर्ण ध से परे ति प्रत्यय के तकार के स्थान पर
धकार आदेश होकर रुणध्+धि बना। झलां जश् झशि से रुणध्+धि में प्रथम धकार के स्थान
पर जश्त्व दकार आदेश होकररुणद्+धि
बना। परस्परवर्णसम्मेलन होने पर
रुणद्धि रूप सिद्ध हुआ।
रुन्धः। रुध् + तस्, रुध् + श्नम् + तस्, अनुबन्धलोप, रुनध् + तस् बना। सार्वधातुकमपित् से तस् ङित् है,
अतः श्नसोरल्लोपः से न के अकार का लोप हुआ,
रुन्ध् + तस् बना। झषस्तथोर्धोऽधः से तस् के तकार को धकार
आदेश होकर रुन्ध् + धस् बना।प्रथम धकार का झरो झरि सवर्णे से वैकल्पिक लोप होने पर
रुन्+धस् बना। वर्णसम्मेलन और सकार को रुत्वविसर्ग करने पर रुन्धः रूप सिद्ध हुआ। झरो
झरि सवर्णे विकल्प से लोप करता है, जिस पक्ष में यह धकार के लोप नहीं करेगा, उस
पक्ष में प्रथम धकार को जश्त्व दकार होने पर रुन्द्धः सिद्ध होता है।
विशेष-
आपने रुणद्धि में अट्कुप्वाङनुम्व्यवायेऽपि से नकार को णत्व होता देखा है।
प्रश्न उठता है कि रुन्धः में न को ण क्यों नहीं हुआ?रुन्ध् + तस् में अट्कुप्वाङनुम्व्यवायेऽपि से णत्व तथानश्चापदान्तस्य
झलि से अनुस्वार दोनों प्राप्त हैं। अट्कुप्वाङनुम्व्यवायेऽपि पर त्रिपादी है। अतः
पूर्वं प्रति परं असिद्धं नियम से पूर्वत्रिपादी अनुस्वारविधायक सूत्र के प्रति
णत्व विधायक सूत्र असिद्ध हो जाता है। फलतः यहाँ नश्चापदान्तस्य झलि अनुस्वार हुआ
तत्पश्चात् अनुस्वारस्य यथि परसवर्णः से अनुस्वार को पर वर्ण धकार का सवर्ण नकार हो
गया।
रुन्धन्ति । रुध् + झि, श्नम्, अनुबन्धलोप, झोऽन्तः से झि कोअन्त् आदेश हुआ,रुनध् + अन्ति बना। सार्वधातुकमपित् से अन्ति ङित् है,
अतः श्नसोरल्लोपः से न के अकार का लोप होने पररुन्ध् + अन्ति बना । नकार के स्थान पर नश्चापदान्तस्य झलि
से अनुस्वार और अनुस्वारस्य ययि परसवर्णः से परसवर्ण होकर नकार बना। वर्णसम्मेलन होने
पर रुन्धन्ति रूप सिद्ध हुआ।
रुणत्सि। रुध् से सिप्, श्नम्, अनुबन्धलोप, रुनध् + सि बना। सिप् में पकार का लोप हुआ है अतः यह पित् है।
पित् होने के कारण सार्वधातुकमपित् से सि को ङिद्वद्भाव नहीं हुआ। ङित् नहीं होने
से श्नसोरल्लोपः से श्नम् के अकार का लोप भी नहीं हुआ,
रुनघ्+ सि यथावत् रहा। अट्कुप्वाङनुम्व्यवायेऽपि से नकार को
णत्व और खरि च से धकार को चर्त्व तकार आदेश होने पररुणत्सि रूप सिद्ध हुआ।
रुन्धः। रुध् + थस्, रुध् + श्नम् + थस्, अनुबन्धलोप, रुनध् + थस् बना। सार्वधातुकमपित् से थस् ङित् है,
अतः श्नसोरल्लोपः से न के अकार का लोप हुआ,
रुन्ध् + थस् बना। झषस्तथोर्धोऽधः से थस् के थकार को धकार
आदेश होकर रुन्ध् + धस् बना।प्रथम धकार का झरो झरि सवर्णे से वैकल्पिक लोप होने पर
रुन्+धस् बना। वर्णसम्मेलन और सकार को रुत्वविसर्ग करने पर रुन्धः रूप सिद्ध हुआ। झरो
झरि सवर्णे विकल्प से लोप करता है, जिस पक्ष में यह धकार के लोप नहीं करेगा, उस
पक्ष में प्रथम धकार को जश्त्व दकार होने पर रुन्द्धः सिद्ध होता है।
रुन्ध। रुध् + थ, रुध् + श्नम् + थ, अनुबन्धलोप, रुनध् + थ बना। सार्वधातुकमपित् से थ ङित् है,
अतः श्नसोरल्लोपः से न के अकार का लोप हुआ,
रुन्ध् + थ बना। झषस्तथोर्धोऽधः से थ के थकार को धकार आदेश
होकर रुन्ध् + ध बना।प्रथम धकार का झरो झरि सवर्णे से वैकल्पिक लोप होने पर
रुन्+ध बना। वर्णसम्मेलन करने पर रुन्ध रूप सिद्ध हुआ। झरो झरि सवर्णे विकल्प से
लोप करता है, जिस पक्ष में यह धकार के लोप नहीं करेगा, उस पक्ष में प्रथम धकार को
जश्त्व दकार होने पर रुन्द्ध सिद्ध होता है।
रुणध्मि। रुध् से मिप्, श्नम्, अनुबन्धलोप, रुनध् + मि बना। मिप् में पकार का लोप हुआ है अतः यह पित् है।
पित् होने के कारण सार्वधातुकमपित् से पि को ङिद्वद्भाव नहीं हुआ। ङित् नहीं होने
से श्नसोरल्लोपः से श्नम् के अकार का लोप भी नहीं हुआ,
रुनघ्+ मि यथावत् रहा। अट्कुप्वाङनुम्व्यवायेऽपि से नकार को
णत्व तथा वर्णसम्मेलन होकररुणध्मि रूप सिद्ध हुआ।
रुन्ध्वः । रुध् धातु से लट् लकार, लट् के स्थान पर उत्तम पुरुष द्विवचन का वस् आया, शप् को बाधकरश्नम्, अनुबन्धलोप, रुनध् + वस् हुआ। सार्वधातुकमपित् से वस् में पकार की
इत्संज्ञा नहीं होने से यह अपित् है फलतः श्नसोरल्लोपः से न के अकार का लोप होकररुन्ध् + वस् हुआ। नकार के स्थान पर नश्चापदान्तस्य झलि से
अनुस्वार, अनुस्वारस्य यथि परसवर्ण: से परसवर्ण होकर वर्णसम्मेलन तथा सकार को
रुत्वविसर्ग करने पर रुन्ध्वः रूप सिद्ध हुआ ।
रुन्ध्मः । रुध् धातु से लट् लकार, लट् के स्थान पर उत्तम पुरुष द्विवचन का मस् आया, शप् को बाधकरश्नम्, अनुबन्धलोप, रुनध् + मस् हुआ। सार्वधातुकमपित् से मस् में पकार की
इत्संज्ञा नहीं होने से यह अपित् है फलतः श्नसोरल्लोपः से न के अकार का लोप होकररुन्ध् + मस् हुआ। नकार के स्थान पर नश्चापदान्तस्य झलि से
अनुस्वार, अनुस्वारस्य यथि परसवर्ण: से परसवर्ण होकर वर्णसम्मेलन तथा सकार को
रुत्वविसर्ग करने पर रुन्ध्मः रूप सिद्ध हुआ ।
रुन्धे,रुन्द्धे। रुधिर् धातु में इर इत्संज्ञा वाच्या से इर् की इत्संज्ञा और तस्य लोपः से
लोप करने पर रुध् शेष बचा। कर्ता अर्थ में लट् के स्थान पर प्रथमपुरुष एकवचन मेंआत्मनेपदसंज्ञक 'त' प्रत्यय आया। । तिप् कीसार्वधातुकसंज्ञा, कर्तरि शप् सेशप् प्राप्त हुआउसे बाधकर रुधादिभ्यः श्नम् से श्नम् प्रत्यय हुआ। श्नम्
प्रत्यय मित् होने के कारण मिदचोऽन्त्यात्परः
परिभाषा के अनुसार रुध् में अन्त्य अच् उ के बाद होगा। रु + श्नम् ध+ त हुआ। श्नम्
में शकार तथा मकार काअनुबन्धलोप । रु + न + ध+ त हुआ । आत्मनेपद में सभी नौ प्रत्यय अपित् है अतः
सार्वधातुकमपित् से ङित् ते समान हो जाता है। यहाँ श्नसोरल्लोपः से न के अकार का
लोप होकररुन्ध् + त हुआ। नश्चापदान्तस्य झलि नकार को अनुस्वार हुआ
तत्पश्चात् अनुस्वारस्य यथि परसवर्णः से अनुस्वार को पर वर्ण धकार का सवर्ण नकार हो
गया। अब झषस्तथोर्धोऽधः से झष् वर्ण ध से परे त प्रत्यय के तकार के स्थान पर धकार
आदेश होकर रुन्ध् +ध बना। । झरो झरि सवर्णे से पहले वाले धकार का वैकल्पिक लोप होने
पर रुन्+ध बना। रुन्ध में तकारोत्तरवर्ती अन्त्य अच् अकार की अचोऽन्त्यादि टि से
टिसंज्ञा हुई और टित आत्मनेपदानां टेरे से उसके स्थान पर एकार आदेश होकर रुन्धे
रूप सिद्ध हुआ। झरो झरि सवर्णे विकल्प से
लोप करता है, जिस पक्ष में यह धकार के लोप नहीं करेगा, उस पक्ष में प्रथम धकार को
जश्त्व दकार होने पर रुन्द्धे रूप सिद्ध होता है।
अध्यापकों के लिए विशेष- यह द्विकर्मक धातु है। उदाहरण- व्रजं गां रुणद्धि। णत्व के
सम्बन्ध में माधवीय धातुवृत्ति तथा के अधोलिखित वाक्य को देखना चाहिए। अल्लोपस्य अनयोर्नस्थानिवत्त्वं,
"नपदान्त''
इत्यादिना निषेधात् णत्वे तु कर्तव्ये परसवर्णस्य
पूर्वत्रासिद्धत्वान्न तद्भवति न चानुस्वारात्पूर्वं णत्वप्रसङ्गः तस्यासिद्धत्वात्।