इसलिए संस्कृत की जरूरत है


1. हमारी जीवन पद्धति, परम्परा और संस्कार संस्कृत के ग्रन्थों में लिखित हैं।
2. हमारे पूर्वजों का गौरवमय इतिहास संस्कृत की पुस्तकों में मिलता हैं।
3. हम अपनी विकास यात्रा की कहानी इन पुस्तकों में पाते हैं।
4. इस विद्या के माध्यम से हम अपने पूर्वजों के बौद्धिक चरमोत्कर्ष से परिचित होते हैं, जिससे आज सम्पूर्ण विश्व लाभान्वित हैं।
5. यही विद्या सम्पूर्ण भारत में सांस्कृतिक एकता लाती रही है, भले ही समय, काल, परिस्थिति अलग अलग रही हो।
6. गणित, रसायन, गीत, नाट्य, चिकित्सा, खगोल, अर्थशास्त्र, विधि आदि सभी विद्याओं की यह जननी है। इसी के बल पर यह देश 5 हजार वर्ष से अधिक समय तक अपनी सुखमय विकास यात्रा पूर्ण किया।
7. संस्कृत विद्या सभ्य, शान्त और सभी का कल्याण चाहने वाले नागरिक का निर्माण करती है।
8. इसको पढ़ने वाले मानते हैं कि धन गरीबों के कल्याण के लिए है। अपनी आवश्यकता को न्यूनतम स्तर पर बनाए रखो।
9. विश्व के समस्त भाषाओं के समस्त नियम संस्कृतव्याकरण में एकत्र मिल जाते हैं। यथा - अंग्रेजी में नामधातु milking
10. भारत की शिक्षा नीति 1968 और 1986 में स्पष्ट रूप से संस्कृत के अध्ययन के महत्व को स्वीकार  किया गया।
11. संस्कृत को छोड़ना अर्थात् जिस भाषा में हजारों वर्षों तक लाखों बुद्धिजीवियों ने अपने गहन शोध से इसे पुष्ट      किया। अपने विचारों से सजाया, उससे हाथ धो बैठना।
12. संस्कृत एक भाषा या विषय तक सीमित नहीं है, अपितु इसकी मूल पूंजी इसमें व्यक्त विचार हैं। ये विचार हमें वसुधैव कुटुम्बकम्, परोपकारः पुण्याय, परपीडनम् पापाय आदि के द्वारा सच्चा मानव तथा सामाजिक प्राणी बनाती है।
13.विश्व की सबसे पुरानी पुस्तक ऋग्वेद है, जिसकी भाषा संस्कृत है।
14. इसका व्यवस्थित व्याकरण और वर्णमाला है,जिसकी वैज्ञानिकता के कारण यह अन्य भाषाओं में सर्वश्रेष्ठ है।
15. विश्व की अनेक भाषाओं में केवल एकवचन और बहुवचन होते हैं जबकि संस्कृत में द्विवचन भी होता है। भारतीय संस्कृति में नर- नारी, पिता- पुत्र, स्वर्ग- नर्क, भाई- बहन, दिन-रात, प्रकाश- अंधकार आदि परस्पर में जुड़े दो समान या विपरीत सत्ता को स्वीकार किया जाता है,जिसकी अभिव्यक्ति के लिए यहाँ द्विवचन का प्रयोग किया जाता है।
16. संस्कृत पढ़ने से स्मरण शक्ति बढ़ती है।
17. संस्कृत वाक्यों में शब्दों को किसी भी क्रम में रखा जा सकता है। इससे अर्थ बदलने की सम्भावना बहुत कम होती है। इसके सभी शब्द विभक्तियों और वचनों के अर्थ नियत हैं,जिससे क्रम बदलने पर भी सही अर्थ सुरक्षित रहता है।
 18. संस्कृत पढ़ने वाले का जीभ को लचीला हो जाता हैं। इससे तुतलाहट दूर होती है।
 इसको पढ़ने वाले छात्रों की तर्क शक्ति तेज हो जाती है। इसका छात्र समस्याओं को शीध्र समझ कर सुलझाने में दक्ष हो जाता है। अतएव ये छात्र गणित, विज्ञान आदि विषयों एवं अन्य भाषाओं को जल्दी से सीख पाते हैं।
 19. संस्कृत अपने ध्वनि तन्त्र और लिपियों के कारण अधिक उन्नत है।
संस्कृत भाषा को किसी भी लिपियों में लिखा जा सकता है। देवनागरी लिपि के हरेक अक्षर के लिए केवल एक ही ध्वनि है। 

Share:

3 टिप्‍पणियां:

  1. आपकी ब्लॉग पोस्ट को आज की ब्लॉग बुलेटिन प्रस्तुति 92वां जन्मदिन - वी. शांता और ब्लॉग बुलेटिन में शामिल किया गया है। एक बार आकर हमारा मान जरूर बढ़ाएँ। सादर ... अभिनन्दन।।

    जवाब देंहटाएं
  2. साधू साधू ! संस्कृत भाषा के महत्व को बखूबी व्यक्त करती पोस्ट !

    जवाब देंहटाएं

अनुवाद सुविधा

ब्लॉग की सामग्री यहाँ खोजें।

लोकप्रिय पोस्ट

जगदानन्द झा. Blogger द्वारा संचालित.

मास्तु प्रतिलिपिः

इस ब्लॉग के बारे में

संस्कृतभाषी ब्लॉग में मुख्यतः मेरा
वैचारिक लेख, कर्मकाण्ड,ज्योतिष, आयुर्वेद, विधि, विद्वानों की जीवनी, 15 हजार संस्कृत पुस्तकों, 4 हजार पाण्डुलिपियों के नाम, उ.प्र. के संस्कृत विद्यालयों, महाविद्यालयों आदि के नाम व पता, संस्कृत गीत
आदि विषयों पर सामग्री उपलब्ध हैं। आप लेवल में जाकर इच्छित विषय का चयन करें। ब्लॉग की सामग्री खोजने के लिए खोज सुविधा का उपयोग करें

समर्थक एवं मित्र

सर्वाधिकार सुरक्षित

विषय श्रेणियाँ

ब्लॉग आर्काइव

संस्कृतसर्जना वर्ष 1 अंक 1

Powered by Issuu
Publish for Free

संस्कृतसर्जना वर्ष 1 अंक 2

Powered by Issuu
Publish for Free

संस्कृतसर्जना वर्ष 1 अंक 3

Powered by Issuu
Publish for Free

Sanskritsarjana वर्ष 2 अंक-1

Powered by Issuu
Publish for Free

लेखानुक्रमणी

लेख सूचक पर क्लिक कर सामग्री खोजें

अभिनवगुप्त (1) अलंकार (3) आधुनिक संस्कृत गीत (16) आधुनिक संस्कृत साहित्य (5) उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान (1) उत्तराखंड (1) ऋग्वेद (1) ऋषिका (1) कणाद (1) करवा चौथ (1) कर्मकाण्ड (47) कहानी (1) कामशास्त्र (1) कारक (1) काल (2) काव्य (18) काव्यशास्त्र (27) काव्यशास्त्रकार (1) कुमाऊँ (1) कूर्मांचल (1) कृदन्त (3) कोजगरा (1) कोश (12) गंगा (1) गया (1) गाय (1) गीति काव्य (1) गृह कीट (1) गोविन्दराज (1) ग्रह (1) छन्द (6) छात्रवृत्ति (1) जगत् (1) जगदानन्द झा (3) जगन्नाथ (1) जीवनी (6) ज्योतिष (20) तकनीकि शिक्षा (21) तद्धित (11) तिङन्त (11) तिथि (1) तीर्थ (3) दर्शन (19) धन्वन्तरि (1) धर्म (1) धर्मशास्त्र (14) नक्षत्र (2) नाटक (4) नाट्यशास्त्र (2) नायिका (2) नीति (3) पतञ्जलि (3) पत्रकारिता (4) पत्रिका (6) पराङ्कुशाचार्य (2) पर्व (2) पाण्डुलिपि (2) पालि (3) पुरस्कार (13) पुराण (3) पुस्तक (1) पुस्तक संदर्शिका (1) पुस्तक सूची (14) पुस्तकालय (5) पूजा (1) प्रतियोगिता (1) प्रत्यभिज्ञा शास्त्र (1) प्रशस्तपाद (1) प्रहसन (1) प्रौद्योगिकी (1) बिल्हण (1) बौद्ध (6) बौद्ध दर्शन (2) ब्रह्मसूत्र (1) भरत (1) भर्तृहरि (2) भामह (1) भाषा (1) भाष्य (1) भोज प्रबन्ध (1) मगध (3) मनु (1) मनोरोग (1) महाविद्यालय (1) महोत्सव (2) मुहूर्त (1) योग (5) योग दिवस (2) रचनाकार (3) रस (1) रामसेतु (1) रामानुजाचार्य (4) रामायण (4) रोजगार (2) रोमशा (1) लघुसिद्धान्तकौमुदी (46) लिपि (1) वर्गीकरण (1) वल्लभ (1) वाल्मीकि (1) विद्यालय (1) विधि (1) विश्वनाथ (1) विश्वविद्यालय (1) वृष्टि (1) वेद (6) वैचारिक निबन्ध (26) वैशेषिक (1) व्याकरण (46) व्यास (2) व्रत (2) शंकाराचार्य (2) शरद् (1) शैव दर्शन (2) संख्या (1) संचार (1) संस्कार (19) संस्कृत (15) संस्कृत आयोग (1) संस्कृत कथा (11) संस्कृत गीतम्‌ (50) संस्कृत पत्रकारिता (2) संस्कृत प्रचार (1) संस्कृत लेखक (1) संस्कृत वाचन (1) संस्कृत विद्यालय (3) संस्कृत शिक्षा (6) संस्कृत सामान्य ज्ञान (1) संस्कृतसर्जना (5) सन्धि (3) समास (6) सम्मान (1) सामुद्रिक शास्त्र (1) साहित्य (7) साहित्यदर्पण (1) सुबन्त (6) सुभाषित (3) सूक्त (3) सूक्ति (1) सूचना (1) सोलर सिस्टम (1) सोशल मीडिया (2) स्तुति (2) स्तोत्र (11) स्मृति (12) स्वामि रङ्गरामानुजाचार्य (2) हास्य (1) हास्य काव्य (2) हुलासगंज (2) Devnagari script (2) Dharma (1) epic (1) jagdanand jha (1) JRF in Sanskrit (Code- 25) (3) Library (1) magazine (1) Mahabharata (1) Manuscriptology (2) Pustak Sangdarshika (1) Sanskrit (2) Sanskrit language (1) sanskrit saptaha (1) sanskritsarjana (3) sex (1) Student Contest (2) UGC NET/ JRF (4)