संस्कृत साहित्य के अमूल्य श्लोकों को स्मरण, अभ्यास और शुद्धता की कसौटी पर परखने हेतु श्लोकसंधानम् नामक एक नवीन एवं उपयोगी ऑनलाइन एप्लीकेशन विकसित की गई है। यह एप विशेष रूप से उन विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं प्रतियोगिता प्रतिभागियों के लिए अत्यन्त सहायक है, जो बिना श्लोक कंठस्थ किए भी श्लोकों से खेल-खेल में जुड़ना चाहते हैं।
🔗
एप्लीकेशन लिंक
https://shloksandhanam.vercel.app/
श्लोकसंधानम्
की विशेषताएँ
श्लोकसंधानम् ऐप में संस्कृत के 15 से अधिक प्रमुख
काव्य ग्रन्थों तथा 55 से अधिक स्तोत्र ग्रन्थों के 10685 से अधिक श्लोक संग्रहित हैं। इसमें रघुवंश, किरातार्जुनीयम्,
नैषधीयचरितम् जैसे महाकाव्य तथा श्रीमद्भगवद्गीता, सुदर्शनशतकम्, शिवमहिम्नस्तोत्र, रामरक्षास्तोत्र, सौन्दर्य-आनन्दलहरी, आलवन्दारस्तोत्र आदि प्रसिद्ध स्तोत्र सम्मिलित हैं।
प्रत्येक
श्लोक के अंत में संदर्भ
(ग्रन्थ,
सर्ग/अध्याय, श्लोक संख्या) स्पष्ट रूप से दिया गया है, जिससे शोध एवं
अनुसंधान कार्य में लगे विद्वानों को विशेष सुविधा प्राप्त होती है।
शुद्ध
उच्चारण एवं श्रवण अभ्यास की सुविधा
इस
एप में चुनिंदा एवं लोकप्रिय श्लोकों के छन्दोविधानयुक्त
MP3 भी जोड़े गए हैं,
ताकि विद्यार्थी शुद्ध उच्चारण, लय एवं मधुर
गायन को सहजता से सीख सकें। यह सुविधा विशेष रूप से बच्चों और नवशिक्षार्थियों के
लिए अत्यन्त उपयोगी है।
अंग्रेजी कीबोर्ड से संस्कृत टाइपिंग
जो
उपयोगकर्ता संस्कृत कीबोर्ड से परिचित नहीं हैं, उनके लिए श्लोकसंधानम् में अंग्रेजी कीबोर्ड से संस्कृत लेखन
की सुविधा भी उपलब्ध है। उदाहरण के लिए, यदि आप Ram टाइप करेंगे, तो वह स्वतः राम
में परिवर्तित हो जाएगा।
श्लोकान्त्याक्षरी प्रतियोगिता हेतु विशेष
उपयोग
यह
एप्लीकेशन विशेष रूप से श्लोकान्त्याक्षरी
प्रतियोगिता के अभ्यास एवं शुद्धता जाँच के उद्देश्य से विकसित की
गई है। इसके माध्यम से—
· प्रतियोगिता में प्रस्तुत
श्लोक की शुद्धता की जाँच की जा सकती है।
· अभ्यास के दौरान भूले हुए या
अपूर्ण श्लोक को खोजकर पूरा पाठ देखा जा सकता है।
· श्लोकों के सही क्रम, शब्द-संरचना और पाठ
को सुदृढ़ किया जा सकता है।
उपयोग करने की विधि (Help /
Instructions)
चरण
1 : श्लोक
का प्रारम्भिक अंश लिखें
श्लोक
के पहले कुछ शब्द या पंक्ति टाइप करें। जैसे-जैसे आप लिखते जाएंगे, संबंधित श्लोकों की
सूची स्वतः दिखाई देने लगेगी।
चरण
2 : सूची
से इच्छित श्लोक चुनें
ड्रॉपडाउन
सूची में प्रदर्शित विकल्पों में से अपने श्लोक से मेल खाने वाला श्लोक चुनें और
उसका पूर्ण पाठ, संदर्भ एवं (यदि उपलब्ध हो) ऑडियो का लाभ लें।
संस्कृत जागरण की दिशा में एक डिजिटल प्रयास
श्लोकसंधानम् केवल एक तकनीकी एप नहीं, बल्कि संस्कृत के
प्रति जनमानस में जागृति
का दीपक है। इसके माध्यम से बच्चे श्लोकों को केवल कंठस्थ ही नहीं
करेंगे, बल्कि उनके भावों को भी आत्मसात करेंगे।
आप
भी इस एप का उपयोग करें,
अपने परिचितों को इसका लिंक साझा करें और संस्कृत-सेवा के इस डिजिटल
यज्ञ में सहभागी बनें।
आपका
आशीर्वाद और स्नेह ही इस प्रयास की सबसे बड़ी प्रेरणा है।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें