ज्योतिष में नक्षत्र

अनेक ताराओं के समुदाय को नक्षत्र की संज्ञा दी जाती है। निरुक्तकार यास्क ने नक्षत्र शब्द का निर्वचन करते हुए लिखा है कि `न क्षते गतिकर्मण:' अर्थात् जिसकी गति का क्षत नहीं होता। अनन्त आकाश में जो असंख्य तारे हैं उनमें कुछ तारों के समूह से गाड़ी—छकड़ा, हाथ, बैल, सर्प, घोड़ा आदि जो आकृतियाँ बनती हैं वे ही प्रकाशपुंज नक्षत्र कहलाते हैं। क्रान्तिवृत्त या राशिचक्र के सत्ताइसवें भाग (खण्ड) का नाम नक्षत्र है अत: नक्षत्रों की संख्या २७ मानी गयी है। राशियां १२ हैं अत: सवा दो नक्षत्रों की एक राशि होती है। इन सत्ताईस नक्षत्रों के अलावा अभिजित नामक अठाईसवां नक्षत्र भी माना गया है। यह उत्तराषा़ढ़ा नक्षत्र का चौथा चरण तथा श्रवण नक्षत्र के प्रथम चरण के मेल से बनता है। कतिपय आचार्यों की मान्यता के अनुसार उत्तराषाढ़ा की अन्तिम १५ घटी तथा श्रवण के प्रारम्भ की ४ घटी इस प्रकार १९ घटी का परिणाम काल अभिजित नक्षत्र होता है। किन्तु प्राधान्येन समस्त आकाशमण्डल को ज्योतिष शास्त्र ने २७ भागों में विभक्त किया है। ये सत्ताइसों नक्षत्र इस प्रकार हैं — अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आद्र्रा, पुनर्वसु, पुष्य, श्लेषा, मघा, पूर्वाफाल्गुनी, उत्तराफाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाती, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद एवं रेवती। एक वर्ष में सभी २७ नक्षत्र सूर्य के सामने होकर संक्रमण करते हैं। सूर्य एक मास में सवा दो नक्षत्र पार करता है अत: लगभग १३ दिन में नक्षत्र पार करता है। मंगल ११/२ मास में सवा दो नक्षत्र पार करता है अत: लगभग २० दिन में एक नक्षत्र पार करता है। किन्तु चन्द्रमा सवा दो दिन में एक राशि पार करता है अत:लगभग एक अहोरात्र में ही १ नक्षत्र पार कर जाता है। पृथ्वी व चन्द्रमा की असमान गति के कारण कभी चन्द्रमा ५७ घटी में एक नक्षत्र को पार करता है तथा कभी ६८ घटी तक चलता है। यही कारण है कि समस्त ग्रह नक्षत्रों का भोग करते हैं किन्तु चन्द्रमा को ही नक्षत्राधिपति कहा जाता है। चन्द्रमा की स्थिति नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार जानी जाती है। जातक के जन्म समय मेंं चन्द्रमा जिस नक्षत्र में रहता है वही नक्षत्र जातक का माना जाता है। इसी नक्षत्र को आधार बनाकर कुण्डली मेलापक, मुहूर्त विचार तथा अन्य यात्रादि सभी कृत्य होते हैं। पञ्चाङ्गों में भी जिस नक्षत्र का उल्लेख रहता है, वह चन्द्रमा का ही नक्षत्र होता है।
नक्षत्रों के स्वामी इस प्रकार हैं —
नक्षत्र                                नक्षत्र का स्वामी
अश्विनी                              अश्विनीकुमार    
भरणी                                काल    
कृत्तिका                               अग्नि     
रोहिणी                               ब्रह्मा
मृगशिरा                             चन्द्रमा 
आद्रा                                  रुद्र       
पुनर्वसु                               अदिति 
पुष्य                                  बृहस्पति           
आश्लेषा                               सर्प      
मघा                                  पितर   
पूर्वाफाल्गुनी                       भग      
उत्तराफाल्गुनी                    अर्यमा  
हस्त                                  सूर्य      
चित्रा                               विश्वकर्मा (त्वष्टा)
स्वाती                              वायु     
विशाखा                            इन्द्राग्नि
अनुराधा                           मित्र     
ज्येष्ठा                              इन्द्र     
मूल                               राक्षस   
पूर्वाषाढ़ा                         जल      
उत्तराषाढ़ा                     विश्वेदेवा          
श्रवण                             विष्णु   
धनिष्ठा                            वसु      
शतभिषा                       वरुण
पूर्वाभाद्रपद                   अजैकपाद
उत्तराभाद्रपद                   अहिर्बुध्न्य          
रेवती                            पूषा     
अभिजित                       ब्रह्मा    
इन नक्षत्रों को शुभता, अशुभता एवं मुहूर्तादि के विचार हेतु सात भागों में बांटा गया है जो कि ध्रुव, चर, उग्र, मिश्र, लघु, मदु एवं तीक्ष्ण संज्ञक हैं। ये सत्ताईस नक्षत्र उर्ध्वमुख, अधोमुख एवं तिर्यक् मुख नाम से तीन भागों में विभक्त हैं। कुछ नक्षत्रों की पंचम एवं मूल संज्ञाएं भी हैं। यथा —
धनिष्ठा (कतिपय आचार्य धनिष्ठा का बाद वाला अर्धभाग ही पंचक के अन्तर्गत मानते हैं), शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद एवं रेवती ये ५ नक्षत्र पंचक अथवा (पांचक) के नाम से जाने जाते हैं तथा रेवती, अश्विनी, आश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा एवं मूल नक्षत्रों को मूल संज्ञक माना है। इन नक्षत्रों में उत्पन्न जातक की मूल शान्ति करायी जाती है। इसमें ज्येष्ठा की अन्तिम एक घटी (२४ मिनट) तथा मूल के आदि की २ घटी अभुक्त मूल कहलाता है। आश्लेषा नक्षत्र सर्पमूल संज्ञक है तथा शेष नक्षत्र मूल गण्डान्त नाम से जाने जाते हैं।

नक्षत्रों में करणीय कार्य -

ध्रुव (स्थिर) नक्षत्र :
               उत्तरात्रयरोहिण्यो भास्करश्च ध्रुवं स्थिरम् ।
               तत्र स्थिरं बीजगेहशान्त्यारामादि सिद्धये।।मुहूर्तचिन्तामणि, नक्षत्रप्रकरण, २
उत्तराफाल्गुनी, उत्तरषाढ़ा, उत्तराभाद्रपद एवं रोहिणी नक्षत्र तथा रविवार ध्रुव अथवा स्थिर हैं। इन नक्षत्रों में तथा इस वार में बीज बोना, मकान बनाना, वाटिका लगाना और शान्ति कर्म आदि सिद्ध होते हैं।

चर (चल) नक्षत्र :

                      स्वात्यादित्ये श्रुतेस्त्रीणि चन्द्रश्चापि चरं चलम् ।
                      तस्मिन् गजादिकारोहो वाटिकागमनादिकम् ।। वही, ३
स्वाती, पुनर्वसु, श्रवण, धनिष्ठा एवं शतभिषा नक्षत्र तथा चन्द्रवार की संज्ञा चर अथवा चल है। इसमें हाथी आदि की सवारी करना, उद्यान (बगीचा) आदि में जाना शुभ होता है।

उग्र (क्रूर) नक्षत्र :

                पूर्वात्रयं याम्यमघे उग्रं क्रूरं कुजस्तथा।
                तस्मिन् घाताग्निशाठ्यानि विषशस्त्रादि सिद्ध्यति।।वही, ४
पूर्वाफाल्गुनी, पूर्वाषाढ़ा, पूर्वाभाद्रपद, भरणी तथा मघा नक्षत्र और मङ्गलवार का नाम उग्र अथवा व्रूâर है। इनमें मारण, आग लगाना, विष देना शस्त्र कर्म आदि सिद्ध होते हैं।

मिश्र नक्षत्र :

               विशाखाग्नेयभे सौम्यो मिश्रं साधारणं स्मृतम् ।
               तत्राग्निकार्यं मिश्रं च वृषोत्सर्गादि सिद्धये।।
विशाखा एवं कृत्तिका नक्षत्र और बुधवार का नाम मिश्र और साधारण है। इनमें अग्निकार्य, मिश्र कर्म, और वृषोत्सर्ग आदि कर्म सिद्ध होते हैं।

क्षिप्र (लघु) नक्षत्र :

हस्ताश्विपुष्याभिजित: क्षिप्रं लघु गुरुस्तथा।
तस्मिन् पण्यरतिज्ञानं भूषाशिल्पकलादिकम् ।। वही, ६
हस्त, अश्विनी, पुष्य एवं अभिजित नक्षत्र और बृहस्पतिवार की संज्ञा क्षिप्र अथवा लघु है। इनमें दुकान का काम, स्त्री-पुरुष की मैत्री, ज्ञान, आभूषण, शिल्प कर्म आदि सिद्ध होते हैं।

मृदु (मैत्र) नक्षत्र :

मृगान्त्यचित्रामित्रक्र्षं मृदुमैत्रं भृगुस्तथा।
तत्र गीताम्बरक्रीडा मित्रकार्यविभूषणम् ।। वही, ७
मृगशिरा, रेवती, चित्रा, अनुराधा नक्षत्र और शुक्रवार की संज्ञा मृदु अथवा मैत्र है। इनमें गीत गाना, वस्त्र पहिनना, क्रीड़ा करना, मित्र का कार्य और आभूषण के कर्म सिद्ध होते हैं।

तीक्ष्ण (दारुण) नक्षत्र :

मूलेन्द्र्रािहभं सौरिस्तीक्ष्णं दारुणसंज्ञकम् ।
तत्राभिचारघातोग्रभेदा: पशुदमादिकम् ।। वही, ८
मूल, ज्येष्ठा, आद्र्रा एवं अश्लेषा नक्षत्र और शनिवार की संज्ञा तीक्ष्ण अथवा दारुण है। इनमें अभिचार (जादू), घात उग्र कर्म और पशुओं का दमन इत्यादि कर्म सिद्ध होते हैं।

नक्षत्रों की अधोमुखादि संज्ञा -

मूलाहिमिश्रोग्रमधोमुखं भवेदूध्र्वास्यमाद्र्रेज्यहरित्रयंध्रुवम् ।
तिर्यङ्मुखं मैत्रकरानिलादिति ज्येष्ठाश्विभानीदृशकृत्यमेषु सत् ।। वही, ९
मूल, आश्लेषा, मिश्र और उग्र नक्षत्रों की अधोमुख (नीचे मुख) संज्ञा है। आद्र्रा, पुष्य, श्रवण, धनिष्ठा, तथा शतभिषा नक्षत्रों की उध्र्वास्य (ऊपर को मुख) संज्ञा है। अनुराधा, हस्त, स्वाती, पुनर्वसु, ज्येष्ठा तथा अश्विनी नक्षत्रों की तिर्यङ्मुख (तिरछा मुख) संज्ञा है। इन नक्षत्रों में ऐसा ही काम भी करना चाहिये। जैसे यदि वुंâआ खोदना है तो अधोमुख नक्षत्रों में आरम्भ करना चाहिये।

नक्षत्रों की अन्धलोचनादि संज्ञा -

अन्धाक्षश्चिपटाक्षश्च काणाक्षो दिव्यलोचन:।
गणयेद्रोहिणीपूर्वं सप्तवारमनुक्रमात् ।।
रोहिणी नक्षत्र से यथाक्रम सात आवृत्ति नक्षत्रों की करने से अन्धलोचन, मन्दलोचन, काणलोचन और सुलोचन संज्ञा होती है। चक्र निम्नलिखित है —
रो.        पु.         उफा.     वि.       पूषा.     ध.         रे.         अन्धलोचन
मृ.         अश्ले.      ह.         अनु.      उषा.     शत.      अ.        मन्दलोचन
आ.       म.         चि.       जे.        अभि.    पूभा.     भर.      काणलोचन
पुन.       पूफा.     स्वा.      मू.         श्र.        उभा.     कृ.        सुलोचन
द्विपुष्करत्रिपुष्करयोग -
भद्रातिथौ रविजभूतनयार्वâवारे द्वीशार्यमाजचरणादितिवह्निवैश्वे।
त्रैपुष्करो भवति मृत्युविनाशवृद्धौत्रैगुण्यदो द्विगुणकृद्वसुतक्र्षचान्द्रे।। वही, ५०
भद्रा तिथि (द्वितीया, सप्तमी और द्वादशी) शनिवार, विशाखा, उत्तराफाल्गुनी, पूर्वाभाद्रपद, पुनर्वसु, कृत्तिका और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र इन तीनों के आपस में मिलने से त्रिपुष्कर योग होता है यह मृत्यु, विनाश और वृद्धि में तिगुना फल देता है। जैसे यदि त्रिपुष्कर योग में कोई वस्तु खो जाय तो उसका फल यह है कि तीन वस्तु खोयेंगी। भद्रा तिथि, शनि, भौम और रविवार तथा धनिष्ठा चित्रा और मृगशिरा नक्षत्र के योग से द्विपुष्कर योग होता है इसका फल दो गुना होता है।

पञ्चक में वर्जित कार्य -

वासवोत्तरदलादिपञ्चके याम्यदिग्गमनगेहगोपनम्।
प्रेतदाहतृणकाष्ठ संग्रहं छय्यका विततनं चवर्जयेत् ।।
धनिष्ठा नक्षत्र का उत्तरार्ध, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती इन ५ नक्षत्रों को पञ्चक कहते हैं। दक्षिण दिशा की यात्रा, घर का छावना, प्रेतदाह, घास, लकड़ी का इकट्ठा करना और खाट का बुनवाना- ये कर्म पञ्चक में वर्जित है।
पञ्चक का फल -
पञ्चके पञ्चगुणितं त्रिगुणं च त्रिपुष्करे।
यमले द्विगुणं सर्व हानीष्टव्याधिकं भवेत् ।।
अग्निदाहो भयं रोग: प्रजापीडा धनक्षति:।
पञ्चक में हानि, लाभ और रोग पाँचगुना होता है, त्रिपुष्कर में तिगुना और द्विपुष्कर में दोगुना होता है। पञ्चक का फल अग्निदाह, भय, रोग, प्रजापीड़ा तथा धननाश है।

अभिजित्प्रशंसा -

शज्र्ुमूले यदा छाया मध्याह्ने च प्रजायते।
तदा चाभिजिदाख्याता घटिवैâका स्मृता बुधै:।।
जातोऽभिजिति राजास्याद् व्यापारे सिद्धिरुत्तमा।
दिनमध्येऽभिजित्संज्ञे दोषमन्येषु सत्स्वपि।।
सर्वकुर्याच्छुभं कर्म याम्यदिग्गमनं विना।
अभिजित्सर्वदेशेषु मुख्यदोषविनाशकृत्।।
मध्ये दिने गते भानौ मुहूर्तोऽभिजिदाह्वय:।
नाशयत्यखिलान्दोषान् पिनाकी त्रिपुरं यथा।।
अष्टमे दिवसस्यार्धे त्वभिजित्संज्ञक: क्षण:।
स ब्रह्मणो वरान्नित्यं सर्वकामफलप्रद:।।
जब मध्याह्न में शज्र्ु के मूल में छाया आ जाती है तब एक घड़ी का अभिजित मुहूर्त होता है। अभिजित मुहूर्त में उत्पन्न होने से राजयोग होता है और उस मुहूर्त में तो उस समय चाहे कितने भी दोष हों सब शुभकर्म करने चाहिये। केवल दक्षिण दिशा की यात्रा वर्जित करनी चाहिये। मध्याह्न में अभिजित नामक मुहूर्त सब देशों में सब दोषों का नाश करने वाला है, जैसे शिवजी ने त्रिपुरासुर का नाश किया था। दोपहर में जब अभिजित नाम अष्टम मुहूर्त होता है तो वह नित्य सब कामनाओं की सिद्धि करता है, क्योंकि उसको ब्रह्माजी ने वरदान दिया है।

दग्धनक्षत्र –

याम्यं त्वाष्ट्रं वैश्वदेवं धनिष्ठार्यम्णं ज्येष्ठान्त्यं रवेर्दग्धभं स्यात् ।
रविवार को भरणी, सोमवार को चित्रा, मङ्गलवार को उत्तराषाढ़ा, बुधवार को धनिष्ठा, बृहस्पतिवार को उत्तराफाल्गुनी, शुक्रवार को ज्येष्ठा और शनिवार को रेवती नक्षत्र होने से दग्धनक्षत्र हो जाते हैं।
ग्रहों का जन्म नक्षत्र -
याम्यचित्रोत्तराषाढ़ा धनिष्ठोत्तरफाल्गुनी।
ऐन्द्रपौष्येऽर्वâवारादिष्वर्कादिग्रहजन्मभम् ।।
राहोस्तु भरणी ज्ञेया केतो: सार्प तथैव च।
जन्मतिथौ तु जन्मक्र्षे शुभकर्म विवर्जयेत् ।।
शुभग्रहाणां जन्मक्र्षे शुभकर्म शुभावहम् ।
पापग्रहाणां जन्मक्र्षे शुभं चाप्यशभं भवेत् ।।
सूर्य का भरणी नक्षत्र, चन्द्रमा का चित्रा, मंगल का उत्तराषाढ़ा, बुध का धनिष्ठा, बृहस्पति का उत्तराफाल्गुनी, शुक्र का ज्येष्ठा, शनि का रेवती, राहु का भरणी, केतु का आश्लेषा जन्म नक्षत्र हैं। ग्रहों की जन्म तिथि तथा जन्म नक्षत्र में शुभ कार्य वर्जित करना चाहिये। शुभ ग्रहों के जन्म नक्षत्र में शुभ कर्म शुभ फलदायक होता है। पाप ग्रहों के जन्म नक्षत्र में शुभ कर्म भी अशुभ हो जाता है।।

शून्यनक्षत्र –

कदास्रभे त्वाष्ट्रवायू विश्वेज्यौ भगवासवौ।
विश्वश्रुती पाशिपौष्णे अजपाद्यग्निपित्र्यभे।।
चित्रद्वीशौ शिवाश्व्यर्का: श्रुतिमूले यमेन्द्रभे।
चैत्रादिमासे शून्याख्या स्तारावित्तविनाशदा:।।
चैत्र में रोहिणी और अश्विनी, वैशाख में चित्रा और स्वाती, ज्येष्ठ में उत्तराषाढ़ा और पुष्य, आषाढ़ में पूर्वाफाल्गुनी और धनिष्ठा, श्रावण में उत्तराषाढ़ा और श्रवण, भाद्रपद में शतभिषा और रेवती, आश्विन में पूर्वाभाद्रपद, र्काितक में कृत्तिका और मघा, मार्गशीर्ष में चित्रा और विशाखा, पौष में आद्र्रा, अश्विनी और हस्त, माघ में श्रवण और मूल तथा फाल्गुन में भरणी और ज्येष्ठा शून्य नक्षत्र हैं इनमें कार्य करने से धन का नाश होता है।

अन्तरङ्ग बहिरङ्ग नक्षत्र -

सूर्यभादुड्गुणं पुन: पुनर्गण्यतामिति  चतुष्टयं त्रयम् ।
अन्तरङ्गबहिरङ्गसंज्ञकं तत्र कर्म विदधीत तादृशम् ।।
सूर्य के नक्षत्र से ४ और ३ इस प्रकार गिनने से अन्तरङ्ग और बहिरङ्ग नक्षत्र होते हैं और उनमें वैसा ही कर्म भी करना चाहिये। जैसे पशुओं को अन्तरङ्ग नक्षत्रों में लाना चाहिये और बहिरंग नक्षत्रों में बाहर भेजना चाहिये।

नक्षत्रराशिविभाग -

भचक्रद्वादशो भागो राशिस्तु नवभि: पदै:।
अश्विन्यादिक्रमेणैव तृतीयक्र्षान्निवर्तते।।
सप्तविंशतिभानांच नवभिर्नवभि:पदै:।
अश्विनीप्रमुखानां च मेषाद्या राशय: स्मृता।।
सप्तविंशतिभैज्र्योतिश्चव्रंâ स्तिमिवायुगम् ।
तदर्काशो भवेद्राशिर्नवक्र्षचरणाज्र्ति:।।
अश्विनी भरणी कृतिकापादो मेष:। कृत्तिकानां त्रय: पादा रोहिणी मृगशिरोऽद्र्ध वृष:। मृगशिरोऽर्धमाद्र्रा पुनर्वसुपादत्रयं मिथुनम् । पुनर्वसुपाद एक: पुष्याश्लेषान्तं कर्वâ:। मघा पूर्वफल्गुन्युत्तरफल्गुनीपाद: िंसह:। उत्तरफल्गुन्यास्त्रय: पादा हस्तचित्रार्धं कन्या। चित्रार्धं स्वातिविशाखापादत्रयं तुला। विशाखा पादएकोऽनुराधाज्येष्ठान्तं वृश्चिक:। मूलं पूर्वाषाढोत्तराषाढापादो धन्वी। उत्तराषाढायास्त्रय: पादा: श्रवणधनिष्ठार्धं मकर:। धनिष्ठार्ध शतभिषा पूर्वाभाद्रपदा पादत्रयं कुम्भ:। पूर्वाभाद्रपदा पाद एक उत्तराभाद्रपदा रेवत्यन्तं मीन:।।
एक नक्षत्र के चार चरण होते हैं। अर्थात् एक नक्षत्र चार भागों में बाँटा जाता है। इस रीति से २७ नक्षत्रों के     २र्७ े ४ = १०८ भाग हुए। २७ नक्षत्रों की मिलकर १२ राशियाँ होती हैं। इसलिये ९ चरणों की एक राशि हुई भचक्र के ३६० अंश होते हैं और उसमें १२ राशियाँ होती हैं।
अश्विनी, भरणी और कृत्तिका के एक चरण तक मेषराशि होती है। कृत्तिका के तीन चरण, रोहिणी पूरा और मृगशिरा के दो चरण तक वृषराशि होती है। मृगशिरा के दो चरण, आद्र्रा नक्षत्र पूरा और पुनर्वसु के तीन चरण तक मिथुन राशि होती है। पुनर्वसु का एक चरण, पुष्य और अश्लेषा के अन्त तक कर्वâ राशि होती है। मघा, पूर्वफाल्गुनी और उत्तराफाल्गुनी के एक चरण तक िंसह राशि होती है। उत्तराफाल्गुनी के तीन चरण, हस्त पूरा और चित्रा के दो चरण तक कन्या राशि होती है। चित्रा के अन्तिम दो चरण, स्वाती पूरा तथा विशाखा के तीन चरण तक तुला राशि, पुन: विशाखा का एक चरण, अनुराधा पूरा तथा ज्येष्ठा पूरा वृश्चिक राशि, मूल, पूर्वाषाढ़ा और उत्तराषाढ़ा के एक चरण तक धनु राशि होती है। उत्तराषाढ़ा के तीन चरण, श्रवण और धनिष्ठा के दो चरण तक मकर राशि होती है। धनिष्ठा के दो चरण, शतभिषा और पूर्वभाद्रपद के तीन चरण तक कुम्भ राशि होती है। पूर्वभाद्रपद का एक चरण उत्तराभाद्रपद और रेवती के अन्त तक मीन राशि होती है।
नक्षत्रों के ताराओं की संख्या -
त्रित्र्यंगपंचाग्निकुवेदवह्नय: शरेषुनेत्राश्विशरेन्दुमूकृता:।
वेदाग्निरुद्राश्वियमाग्निवह्नयोऽब्धय: शतद्विद्विरदा भतारका:।।
अश्विनी के ३, भरणी के ३, कृत्तिका के ६, रोहिणी के ५, मृगशिरा के ३, आद्र्रा का १, पुनर्वसु के ४, पुष्य के ३, आश्लेषा के ५, मघा के ५, पूर्वाफाल्गुनी के २, उत्तराफाल्गुनी के २, हस्त के ५, चित्रा का १, स्वाती का १, विशाखा के ४, अनुराधा के ४, ज्येष्ठा के ३, मूल के ११, पूर्वाषाढ़ा के २, उत्तराषाढ़ा के २, अभिजित के ३, श्रवण के ३, धनिष्ठा के ४, शतभिषा के १००, पूर्वाभाद्रपद के २, उत्तराभाद्रपद के २, रेवती के ३२, यह नक्षत्रों के ताराओं की संख्या है।
नक्षत्रों का स्वरूप -
अश्वादिरूपं तुरगास्ययोनी क्षुरोऽन एणास्यमणिर्गृहञ्च।
पृषत्कचव्रेâ भवनं च मञ्च: शय्या करो मौक्तिकविद्रुमञ्च।।
तोरणं बलिनिभञ्च कुण्डलं िंसहपुच्छगजदन्तमञ्चका:।
त्र्यस्रि च त्रिचरणाभमर्दलौ वृत्तमञ्चयमलाभमर्दला:।।
अश्विनी नक्षत्र का स्वरूप घोड़े के मुख के समान है, भरणी का योनि के समान, कृत्तिका का छुरे के समान, रोहिणी का शकट (गाड़ी के) समान, मृगशिरा का हरिण के मुख के समान, आद्र्रा का मणि के समान, पुनर्वसु का गृह के समान, पुष्य का बाण के समान, आश्लेषा का चक्र के समान, मघा का भवन के समान, पूर्वाफाल्गुनी का मञ्च (चारपाई)के समान, उत्तराफाल्गुनी का शय्या के समान, हस्त का हाथ के समान, चित्रा का मोती के समान, स्वाती का विद्रूम (मूंगा) के समान, विशाखा का तोरण (फाटक) के समान, अनुराधा का बलि (भात की बलि) के समान, ज्येष्ठा का कुण्डल के समान, मूल का सिंहपुच्छ के समान, पूर्वाषाढ़ा का हाथीदांत के समान, उत्तराषाढ़ा का मञ्च के समान, अभिजित का त्रिकोण के समान, श्रवण का वामनरूप तीन चरणों के समान, धनिष्ठा का मृदङ्ग के समान, शतभिषा का वृत्त के समान, पूर्वाभाद्रपद का मञ्च के समान, उत्तराभाद्रपद का यमल (जुड़े हुए दो बालकों) के समान तथा रेवती का मृदङ्ग के समान स्वरूप जानना चाहिए।
तारा –
जन्मक्र्षाद्दिनभं यावद्गणयेन्नवभिर्भजेत् । शेषा तारा: प्रकीर्तिता:।। जन्मसम्पद्विपत्क्षेम प्रत्यरि: साधको वध:। मैत्रातिमित्रे तारा: स्युस्त्रिरावृत्त्या नवैव हि।। जन्मतारा द्वितीया च षष्ठी चैव चर्तुिथका। अष्टमी नवमी चैव षडेतास्तु शुभावहा:।।
ताराबलाच्चन्द्रशुभाशुभे विधोर्बलाद्रवेस्तद्बलत: परेषाम्।
स्वोच्चे स्वभे मित्रगृहेंऽशके तु दुष्टा: शुभा:शीतकरो विशेषात् ।।
जन्म नक्षत्र से दिन नक्षत्र तक गिने और ९ का भाग दे जो शेष बचे उसी को तारा जाने। ताराओं के नाम ये हैं- जन्म, सम्पत् , विपत् , क्षेम, प्रत्यरि, साधक, वध, मैत्र तथा अतिमैत्र। २७ नक्षत्रों की ३ आवृत्ति करने से ये ९ तारा होती हैं। दूसरी, छठी, चौथी, आठवीं और नवीं, ये पांच तारा शुभ होती हैं। १, ३, ५ तथा ७ अशुभ होती हैं। यद्यपि चन्द्रमा बलवान् हो तथापि पहिली, तीसरी, पांचवीं तथा सातवीं तारा मनुष्यों को कष्ट देने वाली होती हैं। कृष्ण पक्ष में तारा का बल लेना चाहिए और शुक्लपक्ष में चन्द्रमा का बल विचार करना चाहिये। तारा बल से चन्द्रमा का शुभाशुभ बल होता है, चन्द्रमा के बल से सूर्य को बल मिलता है और सूर्य के बल से और ग्रहों को बल मिलता है। अपने उच्च में, अपनी राशि में, मित्र के क्षेत्र अथवा आकाश में स्थित दुष्ट ग्रह भी शुभ फल देने वाले होते हैं। अपने उच्चादि स्थानों में चन्द्रमा विशेष फल देता है।
आवश्यके तारादिदानम् –
मृत्यौ स्वर्णतिलान्विपद्यपि गुडं शाकं त्रिजन्मस्वभो
दद्यात्प्रत्यरितारकासु लवणं सर्वो विपत्प्रत्यरि:।
मृत्युश्चादिमपर्यये न शुभदोऽथैषां द्वितीयेंऽशका
नादिप्रान्त्यतृतीयका: अथ शुभा: सर्वे तृतीये स्मृता:।।
योगस्य हेम करणस्य च धान्यमिन्द्रो: शङ्खे च तण्डुलमणी तिथिवारयोश्च।
ताराबलाय लवणान्यथ गाश्च राशेर्दद्याद् द्विजाय कनकं शुचिनाडिकाया:।।
आवश्यकता पड़ने पर वध तारा में सुवर्ण तथा तिल का, विपत् तारा में गुड़ का, जन्मतारा में शाक (साग) का तथा प्रत्यरि तारा में लवण का दान करना चाहिए। प्रथम आवृत्ति में विपत् वधतारा शुभ नहीं हैं, दूसरी आवृत्ति में पूर्वोक्त ताराओं की आदि, मध्य तथा अन्त्य २०/२० घड़ियां वर्जित करनी चाहिये। तीसरी आवृत्ति में दोष नहीं है। विष्कुम्भादि योग दोष में सुवर्ण का, करण के दोष में धान्य का, चन्द्रमा के दोष में शंख का, तिथिदोष में तण्डुल का, बार के दोष में मणि का, तारा के दोष में लवण का, राशि के दोष में गाय का तथा जन्म नाड़ी के दोष में सुवर्ण का दान करना चाहिये।
तिथिवार एवं नक्षत्रों से योग

संवर्तकयोग -

             सप्तम्यां च रवेर्वारो बुधस्य प्रतिपद्दिने।
             संवर्ताख्यस्तदा योगो वर्जितव्य: सदा बुधै:।।
रविवार को सप्तमी हो तथा बुधवार को प्रतिपदा हो तो संवर्त नाम योग होता है। इसको सदा वर्जित करना चाहिये।

यमदंष्ट्रयोग –

             मघाधनिष्ठा सूर्ये तु चन्द्रे मूलविशाखके।
             कृत्तिकाभरणी भौमे सौम्ये पूषा पुनर्वसु:।।
             गुरौ पूषाश्विनी शुक्रे रोहिणी चानुराधिका।
             शनौ विष्णु: शतभिषग्यमदंष्ट्रा: प्रकीर्तिता:।।
रविवार को मघा अथवा धनिष्ठा हो, चन्द्रवार को मूल अथवा विशाखा हो, मङ्गलवार को कृत्तिका अथवा भरणी हो, बुधवार को पूर्वाषाढ़ा अथवा पुनर्वसु हो, बृहस्पतिवार को रेवती अथवा अश्विनी हो, शुक्रवार को रोहिणी अथवा अनुराधा हो तथा शनिवार को श्रवण अथवा शतभिषा हो तो यमदंष्ट्र योग हो जाता है। इसमें शुभ कर्म वर्जित करने चाहिये।

मृत्युयोग -

नन्दा सूर्ये मङ्गले च भद्रा भार्गवसोमयो:।
बुधे जया गुरौ रिक्ता शनौ पूर्णा च मृत्युदा।।
दिनकरदिनमैत्रं सोमवारे च वैश्वं शतभिषजिधराजश्चाश्विनी चन्द्रसूनौ।
सुरगुरुदिनसौम्यं सार्पभं शुक्रवारे रविसुतदिनहस्तं मृत्युयोगं वदन्ति।।
रविवार तथा मङ्गलवार को नन्दा तिथि (१।६।११) हो, शुक्र तथा सोमवार को भद्रा तिथि (२।७।१२) हो, बुधवार को जया तिथि (३।८।१३) हो, बृहस्पतिवार को रिक्ता तिथि (४।९।१४) हो, शनिवार को पूर्णा तिथि (५।१०।१५) हो, तो मृत्युयोग होता है। इसमें सब शुभकर्म वर्जित करने चाहिये।
रविवार को अनुराधा नक्षत्र, सोमवार को उत्तराषाढ़ा, मंगल को शतभिषा, बुध को अश्विनी, बृहस्पति को मृगशिरा, शुक्र को आश्लेषा तथा शनि को हस्त हो तो मृत्युयोग होता है।
सर्वदा सर्वदेशेषु मृत्युयोगं विवर्जयेत् ।
सब देशों में सर्वदा मृत्युयोग वर्जित करना चाहिये। (मृत्युयोग आनन्दादि योगों में भी होता है)।।

क्रकचयोग -

तिथ्यज्र्ेन समायुक्तो वाराज्रे यदि जायते।
त्रयोदशाज्र्: क्रकचो योगो निन्द्यस्तदा बुधै:।।
यदि तिथि तथा वार का अज्र् मिलाकर तेरह हो जाय तो क्रकच योग बन जाता है। यह सब कार्यों में निन्दित है। जैसे सप्तमी तिथि तथा शुक्रवार इन दोनों की संख्या मिलाकर ७ ± ६ = १३ होने से क्रकच योग बन जायेगा।
क्रकचयोगचक्र –
सू०       चं०       मं०       बु०       बृ०       शु०       श०
१          २          ३          ४          ५          ६          ७ वार
१२       ११       १०       ९          ८          ७          ६ तिथि = १३

तिथिनक्षत्रजदोष –

तथा निन्द्यं शुभे सार्प द्वादश्यां वैश्वमादिमे।
अनुराधा द्वितीयायां पञ्चम्यां पित्र्यभं तथा।।
त्र्युत्तराश्च तृतीयायामेकादश्यां च रोहिणी।
स्वातीचित्रे त्रयोदश्यां सप्तम्यां हस्तराक्षसे।।
नवम्यां कृत्तिकाष्टम्यां पूषा षष्ट्यां च रोहिणी।।
द्वादशी के दिन आश्लेषा, प्रतिपदा के दिन उत्तराषाढ़ा, द्वितीया को अनुराधा, पञ्चमी को मघा, तृतीया को तीनों उत्तरा, एकादशी को रोहिणी, त्रयोदशी को स्वाती तथा चित्रा; सप्तमी को हस्त तथा मूल, नवमी को कृत्तिका, अष्टमी को पूर्वभाद्रपद तथा षष्ठी को रोहिणी शुभ कार्यों में वर्जित करनी चाहिये।

ज्वालामुखीयोग –

चतुर्थी चोत्तरायुक्ता मघायुक्ता तु पञ्चमी।
अनुराधया तृतीया तु नवम्या सह कृत्तिका।।
अष्टमी रोहिणीयुक्ता योगो ज्वालामुखाभिध:।
त्याज्योऽयं शुभकार्येषु गृह्यते त्वशुभे पुन:।।
चतुर्थी के दिन तीनों उत्तरा, पञ्चमी के दिन मघा, तृतीया के दिन अनुराधा, नवमी के दिन कृत्तिका एवं अष्टमी के दिन रोहिणी होने से ज्वालामुखी योग होता है। यह शुभकार्यों में वर्जित है, अशुभ कार्यों में ग्रहण किया जाता है।

यमघण्टयोग -

सूर्यादिवारे तिथयो भवन्ति मघाविशाखाशिवमूलवह्नि:।
ब्राह्मं करोऽर्काद्यमघण्टकाश्च शुभे विवज्र्या गमने त्ववश्यम् ।।
रविवार को मघा, चन्द्रवार को विशाखा, मंगल को आद्र्रा, बुध को मूल, बृहस्पति को कृत्तिका, शुक्र को रोहिणी तथा शनिवार को हस्त होने से यमघण्टयोग हो जाता है, यह शुभ काम में विशेषत: यात्रा में अवश्य वर्जित करना चाहिये।
र०        चं०       मं०       बु०       बृ०       शु०       श०      
म०       वि०      आ०      मू०       कृ०       रो०      ह०       (यमघण्ट)

दोषपरिहार -

यमघण्टे त्यजेदष्टौ मृत्यौ द्वादशनाडिका:।
अन्येषां पापयोगानां मध्याह्नात्परत: शुभम् ।।
लग्नाच्छुभग्रह: केन्द्रे त्रिकोणे वा स्थितो यदि।
चन्द्रो वापि न दोष: स्याद्यमघण्टकसंभव:।।
दिवामृत्युप्रदा: पापा दोषास्त्वेते न रात्रिषु।।
यमघण्ट में ८ घड़ियाँ तथा मृत्युयोग में १२ घड़ियाँ वर्जित करनी चाहिये, शेष पाप योगों में मध्याह्न के उपरान्त अशुभ फल नहीं रहता है। यदि लग्न से केन्द्र अथवा त्रिकोण में शुभग्रह अथवा चन्द्रमा स्थित हो तो यमघण्ट का दोष नहीं होता है। इन दोषों का फल दिन में होता है, रात में नहीं।

अमृतसिद्धियोग -

हस्त: सूर्ये मृग: सोमे वारे भौमे तथाश्विनी।
बुधे मैत्रं गुरौ पुष्यो रेवती भृगुनन्दने।।
रोहिणी सूर्यपुत्रे च सर्वसिद्धिप्रदायक:।
असावमृतसिद्धिश्च योग: प्रोक्त: पुरातनै:।।
रविवार को हस्त नक्षत्र, सोमवार को मृगशिरा, मंगलवार को अश्विनी, बुधवार को अनुराधा, बृहस्पतिवार को पुष्य, शुक्रवार को रेवती तथा शनिवार को रोहिणी नक्षत्र होने से अमृतसिद्धि योग होता है और यह योग सब प्रकार की सिद्धि देने वाला होता है।

अमृतयोग –

हस्ते सूर्यश्चन्द्रमा रोहिणीषु भौमो मूले सोमदेवे बुधश्च।
भाग्ये जीवो वैष्णवे भार्गवश्च पित्र्ये शौरि: र्कीितताश्चामृताख्या:।।
रविवार को हस्त नक्षत्र, सोमवार को रोहिणी, मंगलवार को मूल, बुधवारको मृगशिरा, बृहस्पति को पूर्वाफाल्गुनी, शुक्र को श्रवण, शनि को मघा हो तो अमृतयोग होता है।

अमृता तिथि -

चन्द्रार्कयोर्भवेत्पूर्णा कुजे भद्रा गुरौ जया।
बुधे शनौ च नन्दा चेच्छुक्रे रिक्ताऽमृता तिथि:।।
रवि चन्द्रवार को पूर्णातिथि (५।१०।१५) हो, मंगल को भद्रातिथि (२।७।१२) हो, बृहस्पति को जया (३।८।१३) हो, बुध-शनि को नन्दा (१।६।११) हो, शुक्र को रिक्ता (४।९।१४) हो तो अमृता तिथि होती है।

अमृतयोगफल -

यदि विष्टिव्र्यतीपातो दिनं वाप्यशुभं भवेत् ।
हन्यतेऽमृतयोगेन भास्करेण तमो यथा।।
यदि भद्रा हो, व्यतीपात हो अथवा अशुभ दिन हो तो अमृत योग से अशुभ का ऐसा नाश होता है, जैसे कि सूर्य से अन्धकार का।

सर्वार्थसिद्धियोग -

सूर्येऽर्वâमूलोत्तरपुष्यदास्रं चन्द्रे श्रुतिब्राह्मशशीज्यमैत्रम् ।
भौमेऽश्ब्यहिर्बुश्न्यकृशानुसार्पं ज्ञे ब्राह्ममैत्रार्वâकृशानुचान्द्रम् ।।
मुहूर्तचिन्तामणि, शुभाशुभ प्रकरण, २८
जीवेऽन्त्यमैत्राश्व्यदितीज्यधिष्ण्यं शुव्रेâऽन्त्यमैत्रश्वयदितिश्रवोभम् ।
शनौ श्रुतिब्राह्मसमीरभानि सर्वार्थसिद्ध्यै कथितानि पूर्वै:।। वही, २९
रविवार को हस्त, मूल, तीनों उत्तरा, पुष्य और अश्विनी नक्षत्र हों, चन्द्रवार को श्रवण, रोहिणी, मृगशिरा, पुष्य अनुराधा हों, मंगलवार को अश्विनी और उत्तराभाद्रपद, कृत्तिका और आश्लेषा हों, बुधवार को रोहिणी, अनुराधा, हस्त, कृत्तिका और मृगशिरा हों, बृहस्पतिवार को रेवती, अनुराधा, अश्विनी, पुनर्वसु और पुष्य हों, शुक्रवार को रेवती, अनुराधा, अश्विनी, पुनर्वसु और श्रवण हों, शनिवार को श्रवण, रोहिणी और स्वाती नक्षत्र हों तो सर्वार्थसिद्धियोग बनता है, इसमें काम करने से सब काम सिद्ध होते हैं।

अमृतविषघटी -


तिथि, वार तथा नक्षत्रों में विष तथा अमृत घटी होती है। विषघटी सर्वत्र शुभ कार्यों में वर्जित हैं, जन्म में भी अशुभफलकारक हैं। अमृतघटी यात्रा, विवाह आदि में अत्यन्त शुभफलदायक है। नियम यह है कि पूर्वोक्त संख्याओं में चार घड़ी और जोड़ देनी चाहिये। जैसे सूर्यवार को ४० घड़ी से ४ घड़ी तक अमृतघटी होंगी तथा २० घड़ी से २४ घड़ी तक विषघटी होंगी इत्यादि। वार सदा ६० घड़ी पूरा न हो तो त्रैराशिक से काम लेना चाहिये। विषघटी में जो कुछ शुभ कार्य किया जाये उसका शीघ्र नाश हो जाता है। विवाह, व्रतबन्ध, चूड़ाकर्म, गृहप्रवेश, यात्रा आदि शुभ कार्यों में विषघटी विघ्नकारक है। यह कर्मकर्ता की मृत्यु करती है। यदि चन्द्रमा सौम्यराशि में हो, मित्रदृष्ट अथवा स्ववर्ग का लग्न में हो तो विषनाड़ी-दोष को शान्त करता है। यदि चन्द्रमा लग्न को छोड़ कर केन्द्र अथवा त्रिकोण में हो, शुभ ग्रहों से दृष्ट हो अथवा लग्नेश केन्द्र में हो तो विषघटी-दोष का नाश करता है।
Share:

संस्कृत भाषा का सामाजिक अनुप्रयोग

लगभग 15 वर्षों में प्रथम बार लखनऊ में संस्कृत भाषा का सामाजिक अनुप्रयोग बहुस्तरीय स्तर पर देखने का सुअवसर मिला। मन गद्गद् हो गया। अवसर था डाॅ योगमाया जी के पुत्री के विवाह का। डाॅ योगमाया संस्कृत की प्राध्यापिका हैं और इनके पति अभियांत्रिकी विषय के प्राध्यापक  हैं। संस्कृत में शादी का कार्ड जब मेरे सम्मुख आया, मन पुल्लकित हो गया। अपने घर के सदस्यों के साथ योगमाया जी का संस्कृत के प्रति इतना विनम्र आग्रह! शादी के निमंत्रण पत्र समाज के विशिष्ट तबकों के पास गया होगा।  सार्वजनिक स्थानों पर संस्कृत बोलने से लोग घबराते हैं। यह किस प्रकार का धैर्य और विश्वास कि शादी जैसे सामाजिक कार्यों में भी संस्कृत का सामाजिकी कारण! अद्भुत है। उनका संस्कृत के प्रति लगाव। शादी के दिन तो और भी अचंभित करने वाला दृश्य था। शादी के लिये आरक्षित भव्य प्रांगण के मुख्य द्वार पर वर वधू के नाम भी संस्कृत में ही लिखे थे। शादी का यह उपक्रम जितना भव्य था, उससे कही अधिक संस्कृत का भव्य प्रयोग। यह प्रयोग निश्चय ही अधिक प्रेरणादायी हैं। मंच माईक, माला, ऊचे पद और धन पाकर संस्कृत के नाम पर सिर्फ वादे और नारे लगाने वाले भाषा की नहीं अपितु अपनी ही उन्नति में लगे रहने बालों के लिए यह मुझे एक पाठशाला सा लगा। जयतु संस्कृतम् तो डा0 योगमाया ने करके दिखाया। इनका साहस  अनिर्वचनीय हैं। इनके प्रतिबद्धता की जितनी प्रशंसा की जाये कम हैं। क्योंकि पहला कार्य तो इन्होंने यह किया कि 1. अपने पारिवारिक स्तर पर संस्कृत को स्वीकृति दिलायी 2. अपने सगे सम्बन्धियों तथा उन परिचितों तक जो असंस्कृतज्ञ थे उन तक संस्कृत भाषा पहुंचायी 3. संस्कृत भाषा का सामाजिक क्षेत्र में अनुप्रयोग किया।
            इनके द्वारा किये गये प्रशंसनीय कार्य से प्रेरणा लेकर सभी संस्कृतज्ञों को समाज में संस्कृत के प्रसार के लिये स्वयं में आत्मबल पैदा करना चाहिए तथा इनसे सीख लेनी चाहिए। 
Share:

ज्योतिष में योग

        योग शब्द का अर्थ होता है मेल (मिलाना) अथवा जोड़ना। योगशास्त्र में शक्ति का शिव से मिलन अर्थात् मूलाधार की कुण्डलिनी शक्ति को सहस्रार में सदाशिव से मिलाना ही योग है किन्तु ज्योतिषशास्त्र में काल के दो अवयवों को मिलाना ही योग नाम से जाना जाता है। पञ्चाङ्गों में दो प्रकार के योगों की गणना की जाती है। सात वारों तथा अभिजित सहित अश्विनी आदि अट्ठाईस नक्षत्रों को मिलाने से आन्दादि २८ योग बनते हैं।
प्रथम वार रविवार तथा प्रथम नक्षत्र अश्विनी इन दोनों के योग से प्रथम आनन्द योग बनता है। पुन: सोमवार के दिन (अश्विनी को लेकर ४ नक्षत्र तक छोड़कर ५ वां) मृगशिरा नक्षत्र के मूल से दूसरा काल दण्ड योग बनता है। इसी प्रकार अन्य नक्षत्रों का अन्य वारों में योग होने पर समस्त अट्ठाईस योग बनते हैं। इसमें अभिजित नक्षत्र को भी सम्मिलित किया जाता है जो उत्तराषाढ़ा का अन्तिम चरण तथा श्रवण के प्रथम चरण की ४ घटी अर्थात् ५३ कला २० विकला कुल १९ घटी का माना जाता है। ये योग इस प्रकार हैं —
१. आनन्द, २. कालदण्ड, ३. ध्रूम, ४. धाता, ५. सौम्य, ६. ध्वांक्ष, ७. केतु, ८. श्रीवत्स, ९. वङ्का, १०. मुद्गर, ११. छत्र, १२. मित्र, १३. मानस, १४. पद्म, १५. लुम्ब, १६. उत्पात, १७. मृत्यु, १८. काण, १९. सिद्धि, २०. शुभ, २१. अमृत, २२. मुसल, २३. गद, २४. मातंग, २५. रक्ष, २६. चर, २७. सुस्थिर और २८. प्रवर्धमान।
इसमें आनन्द, धाता, सौम्य, श्रीवत्स, धन, मित्र, मानस, सिद्धि, शुभ, अमृत, मातंग, सुस्थिर तथा प्रवर्धमान ये सभी कार्यों के लिये शुभ होते हैं, शेष अन्य योग प्राय: अशुभ होते हैं।
सूर्य तथा चन्द्रमा के राशि अंशों के मेल से बनने वाले योग २७ होते हैं। सूर्य चन्द्रमा के स्पष्ट राशि अंशों को जोड़कर कलायें बनाकर ८०० का भाग देने पर गत योगों की संख्या आती है। यथा कर्कान्त के चन्द्रमा का अंश १२० तुला के सूर्य का अंश २१० दोनों का योग ३३० कला बनाने के लिये ६० से गुणा किया ३३र्० े ६० = १९८०० इसमें ८०० का भाग देने पर शेष २४ आता है अत: २५वां योग चल रहा है। इसका आशय यह है कि जब अश्विनी नक्षत्र के आरम्भ से सूर्य और चन्द्रमा दोनों मिलकर ८०० कला से आगे चलेंगे तब एक योग व्यतीत होता है। जब १६०० कलायें बीतती हैं तब दो योग पूर्ण होता है इसी प्रकार २१ हजार ६०० कलायें पूर्ण होने पर २७ योग पूर्ण हो जाते हैं। इन योगों के नाम और इनके स्वामी इस प्रकार हैं —
योग                   स्वामी
विष्कुम्भ            यमराज
प्रीति                विष्णु
आयुष्मान          चन्द्रमा
सौभाग्य             ब्रह्मा
शोभन              बृहस्पति
अतिगण्ड           चन्द्रमा
सुकर्मा              इन्द्र
धृति                 जल
शूल                  सर्प
गण्ड                अग्नि
वृद्धि                सूर्य
ध्रुव                भूमि
व्याघात          वायु
हर्षण             भग
वङ्का           वरुण
सिद्धि            गणेश
व्यतिपात           रुद्र
वरीयान            कुबेर
परिघ              विश्वकर्मा
शिव                मित्र
सिद्ध               कार्तिकेय
साध्य              सावित्री
शुभ                 लक्ष्मी
शुक्ल              पार्वती
ब्रह्म                अश्विनीकुमार
ऐन्द्र               पितर
वैधृति            दिति
इन योगों में वैधृति एवं व्यतिपात योग अत्यन्त अनिष्टकारक है तथा विष्णु, कुम्भ, वङ्का, व्याघात, गण्ड, अतिगण्ड तथा शूल आदि योग भी अशुभ हैं। शेष योग शुभफल देने वाले होते हैं। जन्म कुण्डली में इन्हीं योगों का उल्लेख किया जाता है तथा इनका फल जातक के जीवन में देखने को मिलता है।

वर्जित घटि में -

              विरुद्धसंज्ञा इह ये च योगास्तेषामनिष्ट: खलु पाद आद्य:।
              सवैधृतिस्तु व्यतिपातनामा सर्वोऽप्यनिष्ट: परिघस्य चाद्र्धम् ।।
             तिस्रस्तु योगे प्रथमे च वङ्को व्याघातसंज्ञे नवपञ्चशूले।
             गण्डेऽतिगण्डे च षडेव नाड्य: शुभेषु कार्येषु विवर्जनीया:।।
इन योगों में जो निन्दित नाम वाले योग हैं उनका पहिला चरण अनिष्टकारक होता है, परन्तु वैधृति तथा व्यतीपात नाम वाले जो योग हैं उनके चारों चरण और परिघ योग के दो चरण अनिष्ट हैं। किन्हीं आचार्यों का मत है कि विष्कुम्भ तथा वङ्कायोग में तीन नाड़ियां, व्याघात योग में ९ नाड़ियां, शूल योग में ५ नाड़ियां, गण्ड तथा अतिगण्ड योगों में ६ नाड़ियां, शुभ कार्यों में वर्जित करनी चाहिये।
आनन्दादि योगों के फल -
आनन्दादि योगों का फल यह है - आनन्द (सिद्धि), कालदण्ड (मृत्यु), धूम्र (असुख), धाता (सौभाग्य, सौम्य (बहुसुख), ध्वांक्ष (धनक्षय), केतु (दौर्भाग्य), श्रीवत्स (सुख सम्पत्ति), व्रङ्का (क्षय), मुद्गर (लक्ष्मीनाश), छत्र (राज सम्मान), मित्र (पुष्टि), मानस (सौभाग्य), पद्म (धनागम), लुम्ब (धनक्षय), उत्पात (प्राणनाश), मृत्यु (प्राणनाश), काण (क्लेश), सिद्धि (कार्यसिद्धि), शुभ (सुख), अमृत (राजसम्मान), मुसल (धनक्षय), गद (रोग), मातङ्ग (कुलवृद्धि), रक्ष (महाकष्ट), चर (कार्यसिद्धि), सुस्थिर (गृहारम्भ), प्रवर्धमान (विवाह)।
आनन्दादि योगों का ज्ञान -
                      दास्रादर्के मृगादिन्दौ सार्पाद्भौमेक राद्बुधे।
                      मैत्राद्गुरौ भृगौ वैश्वाद्गण्या मन्दे च वारुणात् ।।
आनन्दादि योग जानने का उपाय यह है कि रविवार को अश्विनी नक्षत्र से गिने, सोमवार को मृगशिरा से गिने, मङ्गलवार को आश्लेषा से गिने, बृहस्पतिवार को अनुराधा से गिने, शुक्रवार को उत्तराषाढ़ा से गिने और शनिवार को शतभिषा से गिने। रविवार को अश्विनी हो तो आनन्द योग, भरणी हो तो कालदण्ड इत्यादि। इसी प्रकार से सोमवार को मृगशिरा हो तो आनन्द, आद्रा हो तो कालदण्ड इत्यादि जानना चाहिये।
र्वािजत नाडियां -
                   ध्वाङ्क्षे वङ्को मुद्गरे चेषुनाड्यो वज्र्या वेदा: पद्मलुम्बे गदेऽश्वा:।
                    धूम्रे काणे मौसले भूद्वंयं द्वे रक्षोमृत्यूत्पातकालाश्च सर्वे।।
                   ध्वाङ्क्षमुद्गरवङ्कााणां घटीपञ्चकमादिषु।
                   काणमौसलयोद्र्वेदे चतस्र: पद्मलुम्बयो:।।
                   एकाधूम्रेगदे सप्तचरे तिस्रो घटीस्त्यजेत् ।
                  त्यजेत्सर्वान् शुभे मृत्यु कालोत्पाताख्यराक्षसान् ।।
                  कुयोगास्थितिवारोत्थास्तिभोत्था भवारजा:।
                   हूणवङ्गखसेष्वेव वज्र्यास्त्रितयजास्तथा।।

ध्वांक्ष, मुद्गर और वङ्का योगों की आदि की ५ घड़ियां, काण और मुसल योगों की दो-दो घड़ियां, पद्म और लुम्ब योगों की चार-चार घड़ियां वर्जित करनी चाहिये। ध्रूम योग में एक घड़ी, गद योग में ७ घड़ियां, चर योग में ३ घड़ियां छोड़नी चाहिये। मृत्यु, काल, उत्पात और राक्षस योगों की सब घड़ियां शुभ कार्यों में वर्जित करनी चाहिए। ये आनन्दादि योग वार तथा नक्षत्र के मेल से बनते हैं, इसलिये इनमें से कुत्सित योग केवल हूण, वङ्ग तथा खस देशों में वर्जित हैं।
Share:

ज्योतिष में करण

तिथि के आधे भाग को करण कहते हैं। अर्थात् एक तिथि में दो करण होते हैं। सूर्य से चन्द्रमा के ६ अंश का अन्तर ही एक करण का कारण बनता है। अत: चान्द्रमास के अनुसार १ महीने में ६० करण होते हैं। कुल ११ करणों के नाम इस प्रकार हैं। वव, वालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पद, नाग और किंस्तुघ्न। स्थिर करण प्रत्येक चान्द्रमास में एक बार ही आते हैं जबकि चर करणों की आवृत्ति प्रत्येक चान्द्रमास में आठ बार होती है। र्८ x ७ = ५६ चर करण तथा ४ स्थिर करण = ६० करण। तिथि, नक्षत्र, योग के समान करणों के भी स्वामी होते हैं। वव का स्वामी इन्द्र, वालव का ब्रह्मा, कौलव का सूर्य तथा तैतिल का भी सूर्य, गर का पृथ्वी, वणिज की लक्ष्मी, विष्टि का यम, शकुनि का कलियुग, चतुष्पद का रुद्र, नाग का सर्प तथा किंस्तुघ्न का स्वामी वायु है।
कृष्णपक्ष की चतुर्दशी के उत्तरार्ध से प्रारम्भ होकर अमावस्या तथा शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा के पूर्वार्ध तक चारों स्थिर करण अपरिर्वितत रहने के कारण ही इन्हें स्थिर करण कहा जाता है। इसमें विष्टिकरण को ही भद्रा कहते हैं। ज्योतिषशास्त्र की मान्यता के अनुसार भद्रा में शुभकार्य निषिद्ध हैं। किन्तु वध, बन्धन, विष प्रयोग, अभिचार कर्म, अग्निदाह कर्म भद्रा में विहित हैं।
        विष्टि (भद्रा) करण प्रत्येक मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया का उत्तरार्ध, सप्तमी का पूर्वार्ध, दशमी का उत्तरार्ध तथा चतुर्दशी का पूर्वार्ध इसी प्रकार प्रत्येक मास के शुक्लपक्ष की चतुर्थी उत्तरार्ध, अष्टमी के पूर्वार्ध, एकादशी के उत्तरार्ध तथा पूर्णिमा के पूर्वार्ध में रहता है। मुहूर्त चिन्तामणिकार ने लिखा है —
                    शुक्ले पूर्वार्धेऽष्टमीपञ्चदश्योर्भद्रैकादश्यां चतुथ्र्यां परार्धे।
                    कृष्णेऽन्त्यार्धेस्यात्तृतीयादशम्यो: पूर्वे भागे सप्तमीशम्भुतिथ्यो:।। मुहुर्त चिन्तामणि,  ४३
भद्रा का मुख एवं पुच्छ भी जानना आवश्यक होता है। शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के पांचवें प्रहर के आदि की ५ घटी में भद्रा का मुख होता है। इसी प्रकार अष्टमी के दूसरे प्रहर में, एकादशी के आठवें प्रहर में, पूर्णिमा के चतुर्थ प्रहर और कृष्णपक्ष की तृतीया में आठवें प्रहर में, सप्तमी के तीसरे प्रहर में, दशमी के छठें प्रहर और चतुर्दशी के प्रथम प्रहर की आदि की ५ घटियों में भद्रा का मुख होता है। यह शुभ कार्यों में अशुभ होता है।
शुक्लपक्ष की चतुर्थी तिथि के अष्टम प्रहर के अन्त्य की, अष्टमी के प्रथम प्रहर के, एकादशी के छठें प्रहर की, पूर्णिमा के तीसरे प्रहर की और कृष्णपक्ष के तृतीया के सप्तम प्रहर की, सप्तमी के द्वितीय प्रहर की, दशमी के पांचवें प्रहर की और चतुर्दशी के चौथे प्रहर की अन्त्य की तीन घटियों में भद्रा का पुच्छ होता है जो शुभ माना जाता है।
तिथि के सम्पूर्ण मान (घटी) में आठ से भाग देने पर लब्धि का मान गत प्रहर होता है।
तिथि भोग ¸ ८ = लब्धि ± शेष ³ ८ = गत प्रहर ± १ = वर्तमान प्रहर।
कृष्णपक्ष की भद्रा को र्सिपणी तथा शुक्लपक्ष की भद्रा का नाम वृश्चिकी है।
करणों में कर्तव्य कर्म —
                 ववे पौष्टिकं वालवे सुस्थिरं सद्द्विजादेहितं कौलवे स्त्रीषु मैत्र्यम् ।
                 चरेत्तैतिले स्वाश्रयं यद्गरे भूकृषिं बीजवापं वणिज्ये वणिज्यम् ।।
                 खलानां हृतिं दारुणं कर्म विष्ट्यां तथा शाकुने मन्त्रयन्त्रौषधाद्यम् ।
                गवां ब्राह्मणादे: पित्रिज्यां पशौ तद्भुजङ्गे ध्रुवोग्रं परस्मिन्कलाद्यम् ।।

वव करण में पुष्टि के निमित्त कर्म, बालव में वास्तु, गृहप्रवेश, निधिस्थापन आदि शुभ स्थिर कर्म, ब्राह्मणों के हितकारक कर्म, कौलव में स्त्री सम्बन्धी तथा सज्जन मैत्री आदि कर्म, तैतिल में सज्जन सेवा, राजसेवादि कर्म, गर में भूमि, कृषि सम्बन्धी, बीज बोना इत्यादि तथा वणिज में क्रय-विक्रयादि कर्म करना चाहिये। विष्टि करण (भद्रा) में दुष्ट चोर आदि का वध, बन्धन जैसे उग्र कर्म करना चाहिये। शकुनि करण में मंत्र, यंत्र, औषध आदि कर्म करना चाहिये। चतुष्पद करण में गाय तथा ब्राह्मण की पूजा, पितरों का श्राद्ध आदि करना चाहिए। नाग करण में स्थिर कर्म, भूतादिसाधन तथा िंकस्तुघ्न करण में चित्र खींचना, नाचना, गाना इत्यादि कर्म करने चाहिये।
Share:

संस्कृत सर्जना त्रैमासिक ई-पत्रिका का विषय वस्तु

               E- Mail                                             website
      
       संस्कृत सर्जना त्रैमासिक ई-पत्रिका में प्रकाशित होने वाले लेखों के विषय वस्तु को इस लेख में स्पष्ट किया जा रहा हैं। इस पत्रिका का मुख्य उद्देश्य मौलिक लेखन को प्रोत्साहित करना  हैं। इस पत्रिका में मुख्यतः अधोलिखित विषयों पर लेख प्रकाशित किये जाते हैं-

1- संस्मरण-

      अपने प्रयोगधर्मी गतिविधियों द्वारा  जन-जन तक संस्कृत को पहुँचाने के लिये जीवन अर्पित किये विद्वानों के प्रेरणादायी जीवन का संस्मरण।

2- साक्षात्कार

       ऐसे व्यक्ति जो अपने सार्वजनिक तथा बहुआयामी जीवन द्वारा संस्कृत का प्रचार-प्रसार कर रहें हो़ उनका  समसामयिक, ज्वलंत तथा सर्वस्पर्शी विषयों पर साक्षात्कार। 

3- वैचारिक निबन्ध

      संस्कृत के विकास एवं प्रसार के लिये चिन्तन तथा युगानुरूप अनुप्रयोग करने वाले बुद्धिजीवियों के वैचारिक निबन्ध।

4- पर्व तथा उत्सव

      संस्कृत भाषा में निरुपित सद्यः आने वाले पर्वों तथा उत्सवों का जन जीवन पर पडे प्रभाव का विश्लेषण।

5- जनोपयोगी संस्कृत विषयक सामग्री

      जन सामान्य के दैनन्दिन उपयोग में आने वाले ज्योतिष, धर्मशास्त्रीय निर्णय, आयुर्वेद आदि विषय। 

6- शिक्षा

     छात्रों एवं संस्कृत सीखने के इच्छुक व्यक्तियों के लिए  संस्कृत शिक्षा से जुड़ी सामग्री और शोध कार्य में सहायक पुस्तकें, संस्कृत सीखने के लिए पाठ्यक्रम, प्रतियोगी परीक्षा के तैयारी के लिए सुझाव आदि।

7- तकनीकि शिक्षा

 आज के तकनीकि से परिचित नहीं होने के कारण संस्कृत क्षेत्र के बहुशः लोग जीवन में इसका प्रयोग नहीं कर पाते हैं। फलतः अन्तर्जाल पर उपलब्ध सामग्री का उपयोग कर पाते है न ही अभिदान। संस्कृतज्ञ त्वरित सूचना के प्रवाह से अछूते  न रहें  एतदर्थ तकनीकि शिक्षा।
(संस्कृत विषयक सामग्री इण्टरनेट पर बहुतायत में उपलब्ध हैं, जिसकी जानकारी आम संस्कृतज्ञ को नहीं होती हैं।   इस माध्यम से एकत्रित जानकारी  यहां उपलब्ध करायी जाती हैं। )

8-पुस्तक परिचय

        कुछ लेखक अपने पुस्तक का स्वयं प्रकाशन करते हैं, उसका प्रचार नहीं हो पाता है। पुस्तक समीक्षा के माध्यम से  पुस्तक का प्रचार किया जाता है। 

9- सर्जना- 

         नयी पीढी के संस्कृत लेखकों की कथा, कविता आदि मौलिक रचना।

10-वार्ता

      सामान्यतः संस्कृत क्षेत्र की वार्तायें भी इसमें प्रकाशित होती हैं।

11- पर्यटन 

          तीर्थस्थलों  तथा अन्य पर्यटन स्थलों के बारे में सचित्र संस्कृत भाषा में लेख प्रस्तुत करना। इसमें पर्यटन स्थल पर ठहरने, गमनागमन के साधन, आसपास के दर्शनीय स्थल तथा अन्य उपयोगी सुझाव ।

12- संस्था परिचय

          संस्कृत विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, शोध केन्द्रों, पुस्तकालयों आदि में प्रवेश के नियम, उपलब्ध संसाधन आदि की जानकारी लेख के माध्यम से जनसामान्य को उपलब्ध कराना ताकि लोग वेहतर विकल्प का चयन कर सकें। उन संस्थाओं से लाभ ले सकें।
यह पत्रिका संस्कृत के प्रचार के लिये कटिबद्ध कुछ स्वयंसेवियों द्वारा आरम्भ किया गया, जिसका मूल उद्देश्य मात्र संस्कृत भाषा का प्रचार करना हैं।

  इस पत्रिका से सम्बन्धित कुछ प्रश्न बार-बार पूछे जाते हैं, जिसका समाधान यहां प्रस्तुत हैं-

प्रश्न-    क्या मेरा लेख इसमें प्रकाशित हो पाएगा ? क्या शुल्क लगेगा ?
उत्तर-  इस पत्रिका में सभी लेख निःशुल्क प्रकाशित किये जाते हैं वशर्ते कि आपने इस पत्रिका की सदस्यता ले ली हो, जो कि निःशुल्क हैं। सदस्यता के लिए यहाँ क्लिक करें।

प्रश्न-   इस पत्रिका में प्रकाशित होने वाले लेख का विषय वस्तु क्या होता हैं ?
उत्तर-  शास्त्रीय शोध निबन्ध ( जो प्रायः पाठ्यक्रमों में निर्धारित हैं ) को छोड़कर सभी प्रकार के लेख इसमें प्रकाशित होते है। लेखों की भाषा संस्कृत/हिन्दी होनी चाहिये और संयत होनी चाहिए। आप अपनी कल्पना को संस्कृत भाषा में पिरोकर उपलब्ध करायें। यथा- गोरैया संरक्षण, जंगली एवं पालतू पशुओं का परिचय आदि प्रकाशित किया जायेगा। विषयवस्तु की कोई भी सीमा नहीं हैं।

प्रश्न-    क्या कलात्मक अभिरूचियों को यदि संस्कृत भाषा में लिखा जाये तो यहां प्रकाशित हो सकता हैं ?
उत्तर-  अवश्य। मान लीजिये आपकी अभिरूचि नेल पालिश, केश सज्जा, रंगोली, व्यंजन निर्माण, अचार निर्माण की विधि, गृह सज्जा, पेंटिग, कढ़ाई आदि क्षेत्रों में हैं और आपके पास इस प्रकार के चित्रों का संग्रह भी हैं। संस्कृत भाषा में उसके निर्माण की विधि, कलात्मकता, उसका सौन्दर्य वर्णन लिख कर चित्र के साथ भेजे जाने पर प्रकाशित किये जाते हैं। इसमें कलाओं को भाषायी अभिव्यक्ति दिया जाना मुख्य हैं। जैसे-आपने कहीं किसी के हाथों में मेंहदी सुसज्जित किया हो, बस उसका एक चित्र खींचकर उसका पूरा वर्णन संस्कृत में लिख कर भेजें।

प्रश्न-    क्या हम अपने पालतू पशुओं के रूप सौन्दर्य,संस्मरण का भी वर्णन यहां प्रकाशित करा सकते हैं ?
उत्तर-   जी हाँ, यदि आपके घर में कोई पालतू पशु हो तो उसकी दिनचर्या, संस्मरण, व्यवहारों आदि का वर्णन संस्कृत  भाषा में लिखे होने पर सचित्र प्रकाशित किये जाते है।

प्रश्न-    अपनी रचना या लेख के साथ और क्या-क्या चीज भेजा जाना आवश्यक है ?
उत्तर-  आपके अपने ई-मेल से लेख या रचना भेजा गया हो। 2. लेखक का फोटो, संक्षिप्त परिचय तथा विषयवस्तु से  सम्बद्ध छाया चित्र साथ में भेजा जाना चाहिए। 3. यह पत्रिका किसी के यशोगान या प्रचार का माध्यम नहीं हैं। अतः इस प्रकार के लेखों/रचनाओं से बचना चाहिए।

प्रश्न-     क्या हम अपने क्षेत्र के विद्यालयों/संस्कृत प्रचार में संलग्न संस्थाओं का परिचय भेज सकते हैं ?
उत्तर-   आप अपने क्षेत्र के उन सभी विद्यालयों, संस्थाओं, व्यक्तियों के बारे में लेख दे सकते हैं। जिनकी जानकारी पाकर   लोग उनसे जुड़ सके। क्षेत्र विशेष में संस्कृत शिक्षा की स्थिति आदि पर भी आप लेखन कर सकते हैं।

प्रश्न-     क्या इसमें हास्य विनोद, चुटकुले, सुभाषित आदि भी प्रकाशित किये जाते हैं ?
उत्तर-   जी इतना ही नहीं आप अपना संस्मरण, यात्रा वृतान्त, आदतें भी संस्कृत में लिख कर भेजे इसमें अवश्य  प्रकाशित किया जायेगा। जैसे-आपने अपने कुछ मित्रों के साथ कोई सुखद यात्रा की हो, उस सुखद संस्मरण  को संस्कृत में लिख कर चित्र के साथ भेजे। हास्य विनोद चुटकुले आदि तो प्रकाशित किये ही जाते हैं।

प्रश्न-    मेरे क्षेत्र में स्थानीय मेला लगता हैं। कभी वह धार्मिक उत्सव का मेला होता हैं तो कभी वाणिज्यिक। क्या मैं उन  मेलों के बारे में अपना लेख आपके पत्रिका में प्रकाशनार्थ भेज सकता हूँ।
उत्तर-   आप जो कुछ भी कल्पना कर सकते हों, जो कुछ भी घटित हो रहा हो उसका सचित्र वर्णन भेज सकते हैं। शर्त  यह हैं कि उसकी भाषा संस्कृत होनी चाहिये यदि आपके क्षेत्र में कोई मधुमक्खी पालन, बकरी, मत्स्य आदि  पालन का व्यवसाय किया हो उसके बारे में भी आप पूरी जानकारी संस्कृत भाषा के माध्यम से भेज सकते हैं।

प्रश्न-    क्या यह पत्रिका डाक द्वारा मेरे पते पर आ सकती है? इसे मंगवाने के लिए क्या करना होगा और क्या 
       चार्ज  लगेगा?  बहुश: शुभकामना: महोदय, एषा पत्रिका अस्माकं पार्श्वे कथम् आगमिष्यति ।।
उत्तर-   यह एक ई- पत्रिका है। इसे आप अपने मोबाइल/लैपटाप/कम्प्यूटर पर ऑनलाइन पढ सकते हैं। इसे कागज पर  प्रिंट नहीं किया जाता। इस पत्रिका का कोई मान्य नियम नहीं हैं। न ही यह किसी भी सर्जनात्मक परिधि से बंधा है। बस भाषा अश्लील न हो, किसी को ठेस न पहुंचाने वाली हो, इस प्रकार समस्त रचनाओं का यहां स्वागत है।

संस्कृतसर्जना के वेबसाइट पर उपलब्ध सामग्री तथा इसके अनुप्रयोग की विधि पढने के लिए लिंक पर चटका लगायें।

Share:

अनुवाद सुविधा

Pages

ब्लॉग की सामग्री यहाँ खोजें।

लोकप्रिय पोस्ट

© संस्कृतभाषी | जगदानन्द झा. Blogger द्वारा संचालित.

मास्तु प्रतिलिपिः

इस ब्लॉग के बारे में

संस्कृतभाषी ब्लॉग में मुख्यतः मेरा
वैचारिक लेख, कर्मकाण्ड,ज्योतिष, आयुर्वेद, विधि, विद्वानों की जीवनी, 15 हजार संस्कृत पुस्तकों, 4 हजार पाण्डुलिपियों के नाम, उ.प्र. के संस्कृत विद्यालयों, महाविद्यालयों आदि के नाम व पता, संस्कृत गीत
आदि विषयों पर सामग्री उपलब्ध हैं। आप लेवल में जाकर इच्छित विषय का चयन करें। ब्लॉग की सामग्री खोजने के लिए खोज सुविधा का उपयोग करें

समर्थक एवं मित्र

सर्वाधिकार सुरक्षित

विषय श्रेणियाँ

ब्लॉग आर्काइव

Recent Posts

लेखानुक्रमणी

लेख सूचक पर क्लिक कर सामग्री खोजें

अभिनवगुप्त (1) अलंकार (3) आधुनिक संस्कृत गीत (19) आधुनिक संस्कृत साहित्य (5) आयुर्वेद (1) उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान (1) उत्तराखंड (1) ऋग्वेद (1) ऋषिका (1) कणाद (1) करवा चौथ (1) कर्मकाण्ड (50) कहानी (1) कामशास्त्र (1) कारक (1) काल (2) काव्य (23) काव्यशास्त्र (27) काव्यशास्त्रकार (1) किरातार्जुनीयम् (3) कुमाऊँ (1) कूर्मांचल (1) कृदन्त (3) कोजगरा (1) कोश (13) क्त्वा (1) गंगा (1) गया (1) गाय (1) गीति काव्य (2) गृह कीट (1) गोविन्दराज (1) ग्रह (1) छन्द (7) छात्रवृत्ति (1) जगदानन्द झा (3) जगन्नाथ (1) जीवनी (6) ज्योतिष (20) तकनीकि शिक्षा (21) तद्धित (11) तिङन्त (11) तिथि (1) तीर्थ (3) दर्शन (19) धन्वन्तरि (1) धर्म (1) धर्मशास्त्र (14) नई शिक्षा नीति (3) नक्षत्र (2) नाटक (5) नाट्य विधि (1) नाट्यशास्त्र (3) नाथ पंथ (8) नायिका (2) नीति (3) न्याय शास्त्र (1) पतञ्जलि (3) पत्रकारिता (4) पत्रिका (6) पराङ्कुशाचार्य (2) पर्व (2) पाणिनीय पद-शिल्प (2) पाण्डुलिपि (2) पालि (3) पुरस्कार (13) पुराण (3) पुस्तक (1) पुस्तक संदर्शिका (1) पुस्तक सूची (14) पुस्तकालय (5) पूजा (1) प्रतियोगिता (7) प्रत्यभिज्ञा शास्त्र (1) प्रत्यय (1) प्रशस्तपाद (1) प्रहसन (1) प्रौद्योगिकी (1) बिल्हण (1) बौद्ध (6) बौद्ध दर्शन (3) ब्रह्मसूत्र (1) भरत (1) भर्तृहरि (2) भामह (1) भारतीय दर्शन (1) भाषा (3) भाषा प्रौद्योगिकी (1) भाष्य (1) भोज प्रबन्ध (1) मगध (3) मनु (1) मनोरोग (1) महाविद्यालय (1) महोत्सव (2) मुहूर्त (1) मेघदूतम् (1) योग (5) योग दिवस (2) रघुवंशम् (6) रचनाकार (3) रस (1) रामसेतु (1) रामानुजाचार्य (4) रामायण (4) रोजगार (2) रोमशा (1) लघुसिद्धान्तकौमुदी (46) लिपि (1) वर्गीकरण (1) वल्लभ (1) वाक्यशिल्पी (2) वाल्मीकि (1) विद्यालय (1) विधि (1) विश्वनाथ (1) विश्वविद्यालय (1) वृष्टि (1) वेद (6) वैचारिक निबन्ध (34) वैशेषिक (1) व्याकरण (53) व्यास (2) व्रत (2) शंकाराचार्य (2) शब्दकोश (3) शरद् (1) शिक्षक प्रशिक्षण (7) शैव दर्शन (2) श्लोक चक्र (1) श्लोकसंधानम् (3) श्लोकान्त्याक्षरी (4) संख्या (1) संचार (1) संस्कार (19) संस्कृत (16) संस्कृत आयोग (1) संस्कृत ऐप (5) संस्कृत कथा (11) संस्कृत गीतम्‌ (56) संस्कृत टूल्स (1) संस्कृत पत्रकारिता (2) संस्कृत प्रचार (2) संस्कृत लेखक (1) संस्कृत वाचन (1) संस्कृत विद्यालय (3) संस्कृत शिक्षा (7) संस्कृत सामान्य ज्ञान (1) संस्कृतसर्जना (5) सन्धि (3) समास (6) सम्मान (1) सामुद्रिक शास्त्र (1) साहित्य (8) साहित्यदर्पण (1) सुबन्त (6) सुभाषित (3) सूक्त (3) सूक्ति (1) सूचना (1) सोलर सिस्टम (1) सोशल मीडिया (2) स्तुति (2) स्तोत्र (11) स्मृति (12) स्वामि रङ्गरामानुजाचार्य (2) हास्य (1) हास्य काव्य (2) हुलासगंज (2) Devnagari script (2) Dharma (1) epic (1) Fibonacci Series (1) jagdanand jha (1) JRF in Sanskrit (Code- 25) (3) Library (1) magazine (1) Mahabharata (1) Manuscriptology (2) Online Sanskrit Game (1) Pustak Sangdarshika (1) Sanskrit (2) Sanskrit Competition (1) Sanskrit language (1) sanskrit saptaha (1) sanskritsarjana (3) sex (1) Shlokantyakshari (2) Shlokasandhanam (1) Student Contest (2) UGC NET/ JRF (4) UPMSSP (1)