वाक्यशिल्पी ऐप डाउनलोड करने की सरल गाइड

वाक्यशिल्पी ऐप

वाक्यशिल्पी
ऐप संस्कृत व्याकरण पर आधारित एक वैज्ञानिक और गेमीफाइड (Gamified) डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसे खेल-खेल में संस्कृत भाषा में वाक्य-निर्माण सीखने के लिए विकसित किया गया है। 
प्रसिद्ध संस्कृत विद्वान् जगदानन्द झा और तकनीक विशेषज्ञ जयेश कृष्ण द्वारा निर्मित यह ऐप इंडस ऐप स्टोर (Indus App Store) पर उपलब्ध है।
यह रटने की पद्धति के बजाय एक "त्रिपक्षीय क्रमिक विकास नीति" के माध्यम से उपयोगकर्ताओं की भाषिक दक्षता को मजबूत करता है।
यह ऐप मुख्य रूप से विद्यालयीय छात्रों,  छोटे बच्चों के लिए उपयोगी है। इसमें संवादात्मक इंटरफ़ेस (Interactive UI) दिए गए हैं, जो खेल-खेल में उनके बुनियादी संस्कृत ज्ञान और शब्दकोश को बढ़ाते हैं।
उच्च शिक्षा के छात्रों के लिए यह ऐप संस्कृत के कठिन व्याकरणिक प्रयोगों और गहरे वाक्य-शिल्प को आसानी से समझने में मदद करता है। जो छात्र विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं या उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान द्वारा आयोजित होने वाली संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह शत-प्रतिशत सटीक तैयारी का एक बेहतरीन साधन है।
कोई भी व्यक्ति जो बिना किसी अतिरिक्त मानसिक तनाव के, शून्य स्तर से लेकर बड़े वाक्यों के निर्माण तक  अपनी पकड़ मजबूत करना चाहता है, उनके लिए भी उपयोगी है। 

📱 वाक्यशिल्पी ऐप डाउनलोड करने की सरल गाइड

प्रिय विद्यार्थियों,

vakyashlpi ऐप Google Play Store पर आपको नहीं मिलेगा। वाक्यशिल्पी ऐप Indus Appstore पर उपलब्ध है।  यदि आपके मोबाइल में Indus Appstore पहले से उपलब्ध नहीं है, तो सबसे पहले Indus Appstore को डाउनलोड और इंस्टॉल करना होगा। उसके बाद Indus Appstore पर vakyashlpi लिखकर इसे खोजें। अर्थात् vakyashlpi को डाउनलोड करने के लिए आपके दो ऐप डाउलोड करना पड़ सकता है। पहला Indus Appstore और इसके बाद vakyashlpi ऐप।

नीचे पूरी प्रक्रिया सरल चरणों में दी गई है। यदि आपके मोबाइल में Indus Appstore पहले से मौजूद है, तो आप सीधे चरण 3 से वाक्यशिल्पी डाउनलोड करने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।

चरण 1️⃣ — Indus Appstore डाउनलोड करें

सबसे पहले नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके Indus Appstore की APK फाइल डाउनलोड करें।

⚠️ ध्यान दें — APK डाउनलोड प्रक्रिया:

लिंक पर क्लिक करते ही आपके फोन में Indus Appstore की APK फाइल का डाउनलोड अपने आप शुरू हो सकता है।

यदि ब्राउज़र में "File might be harmful" या "Download Anyway?" जैसा संदेश दिखाई दे, तो घबराएँ नहीं। वहाँ "Download Anyway" या "फिर भी डाउनलोड करें" पर क्लिक करके डाउनलोड जारी रखें।

यदि डाउनलोड अपने आप शुरू न हो तो खुले हुए पेज पर दिखाई दे रहे "Download" बटन पर टैप करें।

चरण 2️⃣ — Indus Appstore इंस्टॉल करें

डाउनलोड पूरा होने के बाद Notification में या File Manager > Downloads में जाकर Indus Appstore की APK फाइल पर टैप करें।

यदि मोबाइल सुरक्षा के कारण अनुमति माँगे, तो Settings में जाकर "Install unknown apps" / "Unknown Sources" को Allow / अनुमति दें। इसके बाद वापस जाकर Install पर क्लिक करें।

💡 महत्वपूर्ण:

इस चरण में आपको केवल Indus Appstore को अपने मोबाइल में इंस्टॉल करना है। Indus Appstore इंस्टॉल हो जाने के बाद इसी के माध्यम से वाक्यशिल्पी ऐप डाउनलोड किया जा सकता है।

चरण 3️⃣ — वाक्यशिल्पी ऐप का लिंक खोलें

अब नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके वाक्यशिल्पी ऐप के Indus Appstore पेज पर जाएँ। यह लिंक नए पेज/नए टैब में खुलेगा, इसलिए इस ब्लॉग पोस्ट के निर्देश आपके सामने बने रहेंगे।

🔎 दूसरा तरीका — Indus Appstore में स्वयं खोजें:

यदि आप सीधे लिंक के बजाय Indus Appstore के अंदर से वाक्यशिल्पी ऐप खोजना चाहते हैं, तो Search में अंग्रेजी में यह नाम लिखें:

vakyashilpi

ध्यान दें: Indus Appstore में “वाक्यशिल्पी” हिन्दी में लिखकर खोजने पर ऐप नहीं मिलेगा। ऐप खोजने के लिए vakyashilpi अंग्रेजी में लिखना आवश्यक है।

चरण 4️⃣ — वाक्यशिल्पी ऐप डाउनलोड करें

वाक्यशिल्पी का Indus Appstore पेज खुलने के बाद Download / Install बटन पर क्लिक करें।

📦 वाक्यशिल्पी ऐप मात्र 18 MB का है।

यदि आपने चरण 3 में दिए गए सीधे लिंक से वाक्यशिल्पी का Indus Appstore पेज खोला है, तो वहीं से Download / Install कर सकते हैं।

यदि आपने Indus Appstore के Search में vakyashilpi लिखकर ऐप खोजा है, तो खोज परिणाम में वाक्यशिल्पी ऐप चुनकर Download / Install करें।

चरण 5️⃣ — वाक्यशिल्पी ऐप इंस्टॉल करें

वाक्यशिल्पी डाउनलोड होने के बाद उसे मोबाइल में इंस्टॉल करें।

पहली बार Indus Appstore भी आपसे "Install unknown apps" की अनुमति माँग सकता है। यदि अनुमति माँगी जाए तो उसे Allow कर दें और फिर Install पर क्लिक करें।

💡 ध्यान रखें:

मोबाइल के मॉडल और Android के संस्करण के अनुसार अनुमति देने के लिए दिखाई देने वाले विकल्पों के नाम कुछ अलग हो सकते हैं।

चरण 6️⃣ — वाक्यशिल्पी का उपयोग करें

इंस्टॉलेशन पूरा होने के बाद वाक्यशिल्पी ऐप खोलें और खेल-खेल में संस्कृत भाषा का अभ्यास प्रारम्भ करें।

प्रश्न हल कीजिए, उत्तर का कारण समझिए, नए शब्द सीखिए और धीरे-धीरे संस्कृत भाषा पर अपनी पकड़ मजबूत कीजिए।

📲 वाक्यशिल्पी डाउनलोड करने के दो आसान विकल्प

Indus Appstore आपके मोबाइल में इंस्टॉल हो जाने के बाद वाक्यशिल्पी डाउनलोड करने के लिए आपके पास दो विकल्प हैं:

⚠️ पूरी प्रक्रिया का क्रम याद रखें

Indus Appstore लिंक → APK Download → Download Anyway → APK Install → Unknown Sources / Install Unknown Apps Allow → Indus Appstore खुलें → vakyashilpi खोजें → Download / Install → उपयोग करें

अथवा Indus Appstore इंस्टॉल होने के बाद इसी ब्लॉग पोस्ट में दिए गए वाक्यशिल्पी डाउनलोड लिंक पर क्लिक करके सीधे वाक्यशिल्पी के Indus Appstore पेज पर जा सकते हैं।

वाक्यशिल्पी ऐप में बाल एवं युवा वर्ग की कैटेगरी में प्रश्नों की संख्या

बाल वर्ग

अव्यय23
उपसर्ग6
कर्ता-क्रिया20
धातुरूप31
पर्यायवाची117
पुरुष-वचन48
मात्राबोध39
लकार72
लट् लकार32
लिंग47
वर्ण विच्छेद69
वर्णमाला63
वर्तनी32
वाक्य निर्माण-131
वाक्य निर्माण-280
वाक्य निर्माण-344
वाक्य निर्माण-436
विभक्ति81
विलोम शब्द93
विशेष्य-विशेषण79
शब्दकोश26
शब्दरूप84
शब्दावली169
संख्या108
संयुक्ताक्षर वर्ण-विच्छेद21
समय26
सर्वनाम-क्रिया41

युवा वर्ग

अनुवाद12
कृदन्त18
दर्शन12
धातुरूप20
लकार2
वाक्य निर्माण-17
वाक्य निर्माण-214
वाक्य निर्माण-316
वाच्य-परिवर्तन4
विभक्ति10
विलोम शब्द2
विशेष्य-विशेषण8
वैदिक साहित्य26
व्याकरण55
शब्दकोश17
शब्दरूप31
शब्दावली3
शिक्षणशास्त्र10
संख्या3
सन्धि47
समय3
समास25
सर्वनाम6
साहित्य80

🎮 खेलिए  •  📖 समझिए  •  🧠 सीखिए  •  🌿 संस्कृत में अपनी पकड़ मजबूत कीजिए

📚 वाक्यशिल्पी के बारे में अन्य उपयोगी लेख

वाक्यशिल्पी ऐप से सम्बन्धित अन्य लेखों में इसकी विशेषताओं, प्रश्न-प्रारूपों, अध्ययन-पद्धति तथा उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

🧠 युवाओं के लिए क्यों उपयोगी है वाक्यशिल्पी ऐप पढ़ें →
🎮 वाक्यशिल्पी (संस्कृत भाषा दक्षता) — खेल-खेल में वाक्य-निर्माण सीखने की संपूर्ण डिजिटल यात्रा! पढ़ें →
📚 वाक्यशिल्पी संस्कृत भाषा दक्षता ऐप — खेल-खेल में संस्कृत वाक्य-निर्माण सीखने का डिजिटल माध्यम पढ़ें →
Share:

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनुवाद सुविधा

Pages

ब्लॉग की सामग्री यहाँ खोजें।

लोकप्रिय पोस्ट

© संस्कृतभाषी | जगदानन्द झा. Blogger द्वारा संचालित.

मास्तु प्रतिलिपिः

इस ब्लॉग के बारे में

संस्कृतभाषी ब्लॉग में मुख्यतः मेरा
वैचारिक लेख, कर्मकाण्ड,ज्योतिष, आयुर्वेद, विधि, विद्वानों की जीवनी, 15 हजार संस्कृत पुस्तकों, 4 हजार पाण्डुलिपियों के नाम, उ.प्र. के संस्कृत विद्यालयों, महाविद्यालयों आदि के नाम व पता, संस्कृत गीत
आदि विषयों पर सामग्री उपलब्ध हैं। आप लेवल में जाकर इच्छित विषय का चयन करें। ब्लॉग की सामग्री खोजने के लिए खोज सुविधा का उपयोग करें

समर्थक एवं मित्र

सर्वाधिकार सुरक्षित

विषय श्रेणियाँ

ब्लॉग आर्काइव

Recent Posts

लेखानुक्रमणी

लेख सूचक पर क्लिक कर सामग्री खोजें

अभिनवगुप्त (1) अलंकार (3) आधुनिक संस्कृत गीत (19) आधुनिक संस्कृत साहित्य (5) आयुर्वेद (1) उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान (1) उत्तराखंड (1) ऋग्वेद (1) ऋषिका (1) कणाद (1) करवा चौथ (1) कर्मकाण्ड (50) कहानी (1) कामशास्त्र (1) कारक (1) काल (2) काव्य (23) काव्यशास्त्र (27) काव्यशास्त्रकार (1) किरातार्जुनीयम् (3) कुमाऊँ (1) कूर्मांचल (1) कृदन्त (3) कोजगरा (1) कोश (13) क्त्वा (1) गंगा (1) गया (1) गाय (1) गीति काव्य (2) गृह कीट (1) गोविन्दराज (1) ग्रह (1) छन्द (6) छात्रवृत्ति (1) जगदानन्द झा (3) जगन्नाथ (1) जीवनी (6) ज्योतिष (20) तकनीकि शिक्षा (21) तद्धित (11) तिङन्त (11) तिथि (1) तीर्थ (3) दर्शन (19) धन्वन्तरि (1) धर्म (1) धर्मशास्त्र (14) नक्षत्र (2) नाटक (4) नाट्यशास्त्र (3) नाथ पंथ (8) नायिका (2) नीति (3) न्याय शास्त्र (1) पतञ्जलि (3) पत्रकारिता (4) पत्रिका (6) पराङ्कुशाचार्य (2) पर्व (2) पाणिनीय पद-शिल्प (2) पाण्डुलिपि (2) पालि (3) पुरस्कार (13) पुराण (3) पुस्तक (1) पुस्तक संदर्शिका (1) पुस्तक सूची (14) पुस्तकालय (5) पूजा (1) प्रतियोगिता (7) प्रत्यभिज्ञा शास्त्र (1) प्रत्यय (1) प्रशस्तपाद (1) प्रहसन (1) प्रौद्योगिकी (1) बिल्हण (1) बौद्ध (6) बौद्ध दर्शन (3) ब्रह्मसूत्र (1) भरत (1) भर्तृहरि (2) भामह (1) भारतीय दर्शन (1) भाषा (3) भाषा प्रौद्योगिकी (1) भाष्य (1) भोज प्रबन्ध (1) मगध (3) मनु (1) मनोरोग (1) महाविद्यालय (1) महोत्सव (2) मुहूर्त (1) मेघदूतम् (1) योग (5) योग दिवस (2) रघुवंशम् (6) रचनाकार (3) रस (1) रामसेतु (1) रामानुजाचार्य (4) रामायण (4) रोजगार (2) रोमशा (1) लघुसिद्धान्तकौमुदी (46) लिपि (1) वर्गीकरण (1) वल्लभ (1) वाक्यशिल्पी (2) वाल्मीकि (1) विद्यालय (1) विधि (1) विश्वनाथ (1) विश्वविद्यालय (1) वृष्टि (1) वेद (6) वैचारिक निबन्ध (33) वैशेषिक (1) व्याकरण (53) व्यास (2) व्रत (2) शंकाराचार्य (2) शब्दकोश (3) शरद् (1) शैव दर्शन (2) श्लोक चक्र (1) श्लोकसंधानम् (3) श्लोकान्त्याक्षरी (4) संख्या (1) संचार (1) संस्कार (19) संस्कृत (16) संस्कृत आयोग (1) संस्कृत ऐप (5) संस्कृत कथा (11) संस्कृत गीतम्‌ (56) संस्कृत टूल्स (1) संस्कृत पत्रकारिता (2) संस्कृत प्रचार (2) संस्कृत लेखक (1) संस्कृत वाचन (1) संस्कृत विद्यालय (3) संस्कृत शिक्षा (6) संस्कृत सामान्य ज्ञान (1) संस्कृतसर्जना (5) सन्धि (3) समास (6) सम्मान (1) सामुद्रिक शास्त्र (1) साहित्य (8) साहित्यदर्पण (1) सुबन्त (6) सुभाषित (3) सूक्त (3) सूक्ति (1) सूचना (1) सोलर सिस्टम (1) सोशल मीडिया (2) स्तुति (2) स्तोत्र (11) स्मृति (12) स्वामि रङ्गरामानुजाचार्य (2) हास्य (1) हास्य काव्य (2) हुलासगंज (2) Devnagari script (2) Dharma (1) epic (1) jagdanand jha (1) JRF in Sanskrit (Code- 25) (3) Library (1) magazine (1) Mahabharata (1) Manuscriptology (2) Online Sanskrit Game (1) Pustak Sangdarshika (1) Sanskrit (2) Sanskrit Competition (1) Sanskrit language (1) sanskrit saptaha (1) sanskritsarjana (3) sex (1) Shlokantyakshari (2) Shlokasandhanam (1) Student Contest (2) UGC NET/ JRF (4)