संस्कृत प्रतियोगिता अध्ययन सामग्री लिंक Sanskrit Competition Study Material Link

संस्कृत प्रतियोगिता 2022 की तैयारी करने के लिए यह VIDEO सुनें। इसमें प्रत्येक प्रतियोगिता से सम्बन्धित अध्ययन सामग्री तथा उसके लिंक के बारे में बताया गया है। इस विडियो के बाद Text में उन विषयों को लिख भी दिया गया है ताकि विडियो में बताये गये लिंक पर क्लिक करके आप प्रतियोगिता की तैयारी कर सकें।

1.    संस्कृत गीत प्रतियोगिता

संस्कृत गीतों की तैयारी करने के लिए नीचे तीन लिंक दिये गये हैं। इसपर क्लिक करके संस्कृत गीतों की तैयारी करें। यहां पर कतिपय गीतों पर विडियो/ आडियो लिंक लिया गया है। इन गीतों को सुनकर प्रतिभागी प्रतियोगिता तैयारी कर सकते हैं।

 👉    संस्कृत गीत संग्रह - 1

 👉 संस्कृत गीत संग्रह - 2

 👉   संस्कृत गीत संग्रह - 3

                       👉 संस्कृत गीत संग्रह - 4

https://sanskritbhasi.blogspot.com/2011/07/4.html

 👉 संस्कृत गीत संग्रह- 5

https://sanskritbhasi.blogspot.com/2011/09/5.html

👉    संस्कृत बाल साहित्य

 👉    संस्कृत के आधुनिक गीतकारों की प्रतिनिधि रचनायें

 👉 फिल्मी गीतों का संस्कृत में अनुवाद यूट्यूब लिंक

यहाँ पर गत कतिपय वर्षों में वाल्मीकि जयन्ती के अवसर पर आयोजित गीत प्रतियोगिता में प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत गीत का नमूना लिंक दिया जा रहा है।

👉 वर्ष 2019 में प्रथम पुरस्कार प्राप्त प्रतिभागी की गीत प्रस्तुति।


👉  गीत प्रस्तुति का यह नमूना देखें-



संस्कृत गीत पर क्लिक करके Jagdanand Jha  Youtube चैनल के प्लेलिस्ट पर जायें।

नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करके आप संस्कृत गीतों का आडियो Download कर सकते हैं। SANSKRIT SONG 1 में अक्षर गीत, शिशु गीत सहित कुल 11 फाइल है। 1 के प्रत्येक फाइल में 5 से 10 गीत हैं।

 Download MP3 SANSKRIT SONG - 1


 Download MP3 SANSKRIT SONG - 2


 Download MP3 SANSKRIT SONG - 3

Downlod MP3 & MP4 Youtube SONG


2     संस्कृत भाषण प्रतियोगिता

जैसा कि नियमावली में उल्लेख है कि संस्कृत भाषण प्रतियोगिता के लिए जनपद में एक विषय, मंडल की प्रतियोगिता के लिए में दो विषय तथा राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए तीन विषय निर्धारित है। जो प्रतिभागी जनपद में प्रथम या द्वितीय स्थान पाएगा, उसे मंडल की प्रतियोगिता के लिए एक वाल्मीकिरामायणे तीर्थस्थलानि विषय को भी तैयार करके प्रतिभाग करना होगा। इसी तरह मंडल की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाला प्रतिभागी राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए संस्कृत-पत्र-पत्रिकाणां परिचयः विषय को भी तैयार करके जाना होगा। इस तरह विजयी प्रतिभागी के लिए आगे के स्तर की प्रतियोगिता में एक-एक विषय जुड़ता चला जाता है।

(2.1) स्वतंत्रतान्दोलने संस्कृतज्ञानां अवदानम् विषय को तैयार करने के लिए प्रभूत मात्रा में सामग्री उपलब्ध है। आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत अनेक विश्वविद्यालयों में व्याख्यान गोष्ठी आयोजित किये गये। कतिपय संस्कृत की पत्र-पत्रिकाओं में लेख प्रकाशित हुए  हैं। यहाँ मैं इस विषय के बारे में इन्टरनेट पर उपलब्ध सामग्री का लिंक देता हूँ। 
अप्पा शास्त्री राशिवडेकर, अम्बिकादत्त व्यास, लोकमान्य तिलक आदि की जीवनी तथा उनके अवदान के विषय में जानने के लिए यूट्यूब लिंक पर क्लिक करें। 

स्वतंत्रता आन्दोलन में अवदान विषय के लिए अधोलिखित महापुरुषों की जीवनी खोजें ।

सत्याग्रहनीतिकाव्यम् के लेखक सत्यदेव वशिष्ठ की जीवनी । आप स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े थे।

स्वामी दयानन्द सरस्वती

अमर बलिदानी चन्द्रशेखर आजाद

अर्जुन लाल सेठी

ठाकुर केसरी सिंह बारहठ

विजय सिंह पथिक

लाल बहादुर शास्त्री केन्द्रीय संस्कृत विद्यापीठ, नई दिल्ली से भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन का इतिहास भी संस्कृत में प्रकाशित हुआ है ।

मध्य प्रदेश के स्वतंत्रता संग्राम सैनिक

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय, पिता- घूरमल, जन्म -1917, शिक्षा- संस्कृत से मध्यमा, 1940 के सत्याग्रह आन्दोलन तथा 1942 भारत छोड़ो आन्दोलन में भाग लिया।

स्वतंत्रता आन्दोलन का आरम्भ अनेक संस्कृत महाविद्यालय से हुआ । उन विद्यालयों तथा संस्कृत छात्रों की जीवनी खोजें।

संस्कृत काव्य सर्जना द्वारा स्वतंत्रता हेतु प्रेरित करने वाले लेखकों तथा उनकी कृतियों के लिए यहाँ क्लिक करें।

शास्त्री कौशलेन्द्र दास का लेख पढ़ने के लिए स्वतंत्रता आंदोलन में संस्कृत साहित्य की भूमिका पर क्लिक करें।

इस फेसबुक विडियो को सुनें

(3) संस्कृत-पत्र-पत्रिकाणां परिचयः पर क्लिक कर इस विषय पर भाषण तैयार करें।
 

3     श्लोकान्त्याक्षरी प्रतियोगिता

इस लिंक पर जाकर श्लोकान्त्याक्षरी प्रतियोगिता में निर्धारित पुस्तकों को खोजें तथा उसका PDF Downlod कर लें। PDF पुस्तक की समस्या यह है कि एक एक पुस्तक 100 Mb से लेकर 400 Mb तक का है। मैंने परिश्रम पूर्वक छात्रोपयोगी PDF वाली पुस्तकों का संकलन किया है तथापि कुछ PDF में अक्षर स्पष्ट नहीं हो सकता है। इसका संकलन मोबाइल में करना व्यावहारिक नहीं है। अतः यूनीकोड में टंकित कुछ पुस्तकों का लिंक भी दिया जा रहा है, जो कि अधिक उपयोगी है। शेष पुस्तकों का लिंक शीघ्र उपलब्ध करा दिया जाएगा।

  PDF Downld Link

कालिदास ग्रन्थावली 

सरल व्याख्या सहित यूनीकोड में टंकित संस्कृतभाषी पर उपलब्ध पुस्तकों का लिंक । 

👇

कुमारसंभवम् (प्रथम सर्ग)

 https://sanskritbhasi.blogspot.com/2020/11/blog-post_15.html

4     अष्टाध्यायीकंठस्थपाठ प्रतियोगिता

5     अमरकोश कंठस्थपाठ प्रतियोगिता (प्रथम काण्ड)

👉 नीचे पांच अलग-अलग लिंक दिये गये हैं। इसपर क्लिक करके अमरकोष कंठस्थपाठ प्रतियोगिता की तैयारी करें।  इस लिंक पर अमरकोश का मानक उच्चारण वाला विडियो भी दिया गया है, जिसे सुनकर प्रतियोगिता तैयारी करना और भी रोचक हैं।

    स्वर्गवर्गव्योमवर्गदिग्वर्ग, कालवर्ग, धीवर्ग, 

6     लघुसिद्धान्तकौमुदीकंठस्थपाठ प्रतियोगिता इस लिंक पर लिखित रूप में पूरी मूल पुस्तक मिलेगी। इसमें केवल सूत्र तथा वृत्ति लिखा है।

       👉 इस ब्लॉग में दो जगह लघुसिद्धान्तकौमुदी का Audio लगा है। 

सम्पूर्ण लघुसिद्धान्तकौमुदी का एक Audio Book पाने के लिए मीनू बटन पर जायें, जो कि मोबाइल में इस तरह दिखेगा।

यहाँ बायीं ओर लाल घेरे में Menu लिखा दिख रहा होगा। इसके ठीक सामने दाहिनी ओर ड्रॉप डाउन मीनू (drop-down menu) लगा है, जो कि लाल घेरे में है। आपको उसपर क्लिक करना है।

क्लिक करते ही वह नीचे की ओर खुलेगा। इसके नीचे जाने पर आपको AUDIO BOOK और उन पुस्तकों का नाम दिखेगा, जो कि इस तरह का है 



 यहाँ जिस-जिस पुस्तक का नाम लिखा है, उन सबका AUDIO यहाँ लगा है। इसमें से आपको लघुसिद्धान्तकौमुदी पर क्लिक करना है।

कम्प्यूटर में आपको मीनू बटन इस तरह दिखेगा।


यहाँ तीर के निशान देकर काला घेरा दिखाया गया है, जो कि AUDIO BOOK का Menu बटन है। इसपर क्लिक करने पर दाहिनी ओर एक Sub Menu खुलेगा, जिसमें लघुसिद्धान्तकौमुदी दिखेगा। इसपर क्लिक कर आप सम्पूर्ण लघुसिद्धान्तकौमुदी सुन सकते हैं।

👉 यहाँ प्रत्येक प्रकरण का अलग- अलग आडियो भी उपलब्ध है। इसके लिए  आप उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद् पाठ्यक्रम पर क्लिक करें। क्लिक करते ही एक नया लिंक खुलेगा। इसके पोस्ट के नीचे लघुसिद्धान्तकौमुदी के प्रत्येक प्रकरण का लिंक दिया गया है।  आप जिस प्रकरण के सूत्र वृत्ति आदि को केवल आवाज सुनकर याद करना हो, उस प्रकरण के लिंक पर क्लिक करके आप  उसका Audio सुन सकते हैं। इस Audio को डाउनलोड भी किया जा सकता है। ऑनलाइन Audio आरम्भ होने में कुछ समय लग सकता है अतः धैर्य पूर्वक प्रतीक्षा करें।

7     तर्कसंग्रहकंठस्थपाठ प्रतियोगिता इस लिंक पर पदकृत्य के साथ तर्कसंग्रह का मूल पाठ दिया गया है। 

👉 तर्कसंग्रह आडियो - इस लिंक पर क्लिक करके आप तर्कसंग्रह का Audio सुन सकते हैं। तर्कसंग्रह के इस Audio को डाउनलोड भी किया जा सकता है।

8     गद्य वाचन प्रतियोगिता

इसकी तैयारी करने के लिए AUDIO BOOK Menu बटन पर जायें । यहाँ पर शिवराजविजयम् के AUDIO तथा अन्य AUDIO को सुनें।

9     कथाकथन प्रतियोगिता

10   मूलरामायण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 

👉 मूलरामायणम् पर क्लिक करके लिंक खोलें। प्रतियोगिता की तैयारी के लिए यहाँ प्रत्येक श्लोक का अन्वय, श्लोक में आये सन्धि, समास, धातु, कारक, प्रत्यय आदि सबकुछ दिया है। मूलरामायणम् के श्लोक में आये हुए सन्धि का PDF भी यहाँ दिया गया है, जिसे आप फ्री में डाउनलोड कर सकते है। जिन छात्रों को मूलरामायणम् (संक्षेपरामायणम्) के श्लोक को पढ़ना सीखना हो, या जिसके कार्स में यह पुस्तक लगी हो, उसके लिए यह लिंक बहुत उपयोगी है।

11   श्रुतलेख प्रतियोगिता

12   संस्कृत नाटक प्रतियोगिता

देश के जाने माने रंगकर्मी द्वारा निर्देशित कुछ संस्कृत नाटक  मेरे यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है। इस ब्लॉग पर सोशल मिडिया लिंक जोड़ा हुआ है। लाल घेरे में देखें । यहाँ यूट्यूब  लिंक पर क्लिक करें।


Youtube लिंक पर क्लिक करते ही जगदानन्द झा अर्थात् मेरा यूट्यूब लिंक खुलेगा, जो कि इस तरह दिखेगा। 


यहाँ लाल घेरे में आपको PLAYLISTS दिख रहा होगा । इसपर क्लिक करने पर संस्कृत नाटक का List दिखेगा। उसमें से संस्कृत नाटक देखकर अभिनय की तैयारी कर सकते हैं।

13   शास्त्रार्थ प्रतियोगिता  (व्याकरण)

नोटिस -

शीघ्र ही हम प्रतियोगिता के विषयों को लेकर "विशेषज्ञों से सीखें" ऑनलाइन कार्यक्रम लेकर आ रहे हैं। इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को विशेष विशेषज्ञ प्रतियोगिता की तैयारी करने और विजयी होने का गुर सिखाएंगे। लगभग प्रतिदिन प्रतियोगिता के एक विषय को लेकर एक विशेषज्ञ ऑनलाइन उपस्थित होंगे । 

इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए प्रतिभागियों को जूम का एक लिंक दिया जाएगा। प्रतिभागी सायं काल उस लिंक से जुड़ सकेंगे। इसकी सूचना प्रत्येक प्रतिभागी तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक जनपद में प्रतिभागियों के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाना उचित होगा ताकि वहां तक इसकी सूचना प्रसारित हो सके और वे प्रतियोगिता की तैयारी कर सकें।

Share:

2 टिप्‍पणियां:

  1. Sir is material me bhashan pratiyogita se sambandhit valmikiramayne teerthsthalaani wale topic pr kuch b nhi btaya gya h?

    जवाब देंहटाएं
  2. वाल्मीकिरामायणे तीर्थस्थालानि पर सामग्री उपलब्ध कराता हूँ।

    जवाब देंहटाएं

अनुवाद सुविधा

ब्लॉग की सामग्री यहाँ खोजें।

लोकप्रिय पोस्ट

जगदानन्द झा. Blogger द्वारा संचालित.

मास्तु प्रतिलिपिः

इस ब्लॉग के बारे में

संस्कृतभाषी ब्लॉग में मुख्यतः मेरा
वैचारिक लेख, कर्मकाण्ड,ज्योतिष, आयुर्वेद, विधि, विद्वानों की जीवनी, 15 हजार संस्कृत पुस्तकों, 4 हजार पाण्डुलिपियों के नाम, उ.प्र. के संस्कृत विद्यालयों, महाविद्यालयों आदि के नाम व पता, संस्कृत गीत
आदि विषयों पर सामग्री उपलब्ध हैं। आप लेवल में जाकर इच्छित विषय का चयन करें। ब्लॉग की सामग्री खोजने के लिए खोज सुविधा का उपयोग करें

समर्थक एवं मित्र

सर्वाधिकार सुरक्षित

विषय श्रेणियाँ

ब्लॉग आर्काइव

संस्कृतसर्जना वर्ष 1 अंक 1

संस्कृतसर्जना वर्ष 1 अंक 2

संस्कृतसर्जना वर्ष 1 अंक 3

Sanskritsarjana वर्ष 2 अंक-1

Recent Posts

लेखानुक्रमणी

लेख सूचक पर क्लिक कर सामग्री खोजें

अभिनवगुप्त (1) अलंकार (3) आधुनिक संस्कृत गीत (14) आधुनिक संस्कृत साहित्य (5) उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान (1) उत्तराखंड (1) ऋग्वेद (1) ऋषिका (1) कणाद (1) करवा चौथ (1) कर्मकाण्ड (47) कहानी (1) कामशास्त्र (1) कारक (1) काल (2) काव्य (16) काव्यशास्त्र (27) काव्यशास्त्रकार (1) कुमाऊँ (1) कूर्मांचल (1) कृदन्त (3) कोजगरा (1) कोश (12) गंगा (1) गया (1) गाय (1) गीति काव्य (1) गृह कीट (1) गोविन्दराज (1) ग्रह (1) छन्द (6) छात्रवृत्ति (1) जगत् (1) जगदानन्द झा (3) जगन्नाथ (1) जीवनी (6) ज्योतिष (20) तकनीकि शिक्षा (21) तद्धित (10) तिङन्त (11) तिथि (1) तीर्थ (3) दर्शन (19) धन्वन्तरि (1) धर्म (1) धर्मशास्त्र (14) नक्षत्र (2) नाटक (4) नाट्यशास्त्र (2) नायिका (2) नीति (3) पतञ्जलि (3) पत्रकारिता (4) पत्रिका (6) पराङ्कुशाचार्य (2) पर्व (2) पाण्डुलिपि (2) पालि (3) पुरस्कार (13) पुराण (3) पुस्तक (1) पुस्तक संदर्शिका (1) पुस्तक सूची (14) पुस्तकालय (5) पूजा (1) प्रत्यभिज्ञा शास्त्र (1) प्रशस्तपाद (1) प्रहसन (1) प्रौद्योगिकी (1) बिल्हण (1) बौद्ध (6) बौद्ध दर्शन (2) ब्रह्मसूत्र (1) भरत (1) भर्तृहरि (2) भामह (1) भाषा (1) भाष्य (1) भोज प्रबन्ध (1) मगध (3) मनु (1) मनोरोग (1) महाविद्यालय (1) महोत्सव (2) मुहूर्त (1) योग (5) योग दिवस (2) रचनाकार (3) रस (1) रामसेतु (1) रामानुजाचार्य (4) रामायण (3) रोजगार (2) रोमशा (1) लघुसिद्धान्तकौमुदी (45) लिपि (1) वर्गीकरण (1) वल्लभ (1) वाल्मीकि (1) विद्यालय (1) विधि (1) विश्वनाथ (1) विश्वविद्यालय (1) वृष्टि (1) वेद (6) वैचारिक निबन्ध (26) वैशेषिक (1) व्याकरण (46) व्यास (2) व्रत (2) शंकाराचार्य (2) शरद् (1) शैव दर्शन (2) संख्या (1) संचार (1) संस्कार (19) संस्कृत (15) संस्कृत आयोग (1) संस्कृत कथा (11) संस्कृत गीतम्‌ (50) संस्कृत पत्रकारिता (2) संस्कृत प्रचार (1) संस्कृत लेखक (1) संस्कृत वाचन (1) संस्कृत विद्यालय (3) संस्कृत शिक्षा (6) संस्कृत सामान्य ज्ञान (1) संस्कृतसर्जना (5) सन्धि (3) समास (6) सम्मान (1) सामुद्रिक शास्त्र (1) साहित्य (7) साहित्यदर्पण (1) सुबन्त (6) सुभाषित (3) सूक्त (3) सूक्ति (1) सूचना (1) सोलर सिस्टम (1) सोशल मीडिया (2) स्तुति (2) स्तोत्र (11) स्मृति (12) स्वामि रङ्गरामानुजाचार्य (2) हास्य (1) हास्य काव्य (2) हुलासगंज (2) Devnagari script (2) Dharma (1) epic (1) jagdanand jha (1) JRF in Sanskrit (Code- 25) (3) Library (1) magazine (1) Mahabharata (1) Manuscriptology (2) Pustak Sangdarshika (1) Sanskrit (2) Sanskrit language (1) sanskrit saptaha (1) sanskritsarjana (3) sex (1) Student Contest (2) UGC NET/ JRF (4)